बाजवा की टिप्पणी पूरे दलित समुदाय का अपमान, 24 घंटे में माफी मांगे कांग्रेस, वरना होगी सख्त कार्रवाई: हरपाल चीमा
सामंती मानसिकता त्यागें बाजवा, मेहनतकशों का मजाक उड़ाने वाली कांग्रेस का 2027 में जनता खुद बजाएगी बैंड-बाजा: लाल चंद कटारूचक
आम घरों के मेहनतकश लोगों का आगे बढ़ना कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा, बाजवा अपने दिमाग की नफरत बाहर निकालें: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़, 8 फरवरी 2026
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी निंदा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक और ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने संयुक्त रूप से इस टिप्पणी की जोरदार शब्दों में निंदा की है। तीनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को दलित-विरोधी मानसिकता वाली पार्टी करार देते हुए बाजवा और कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की सख्त चेतावनी दी है, अन्यथा सख्त कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा की टिप्पणी को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान” बताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. वह शख्सियत हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर मेहनत के बल पर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और पंजाब की अलाइड सर्विस में ई.टी.ओ. बने। समाज सेवा की भावना से उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया और मंत्री बनाया। लेकिन आज प्रताप सिंह बाजवा ने उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो पूरे दलित समुदाय का अपमान है।
चीमा ने सीधे शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित-विरोधी पार्टी है। जितने भी दलित मंत्री हैं, वे सभी कांग्रेस के निशाने पर हैं। कभी कोई बहाना बनाते हैं, कभी नाम लेकर, कभी ‘मटीरियल’ कहते हैं और अब ‘बाजे वाले’ कह रहे हैं। इस तरह की भाषा दलितों के खिलाफ इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है। एक जाति का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता।
वित्त मंत्री चीमा ने सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रताप सिंह बाजवा और पूरी कांग्रेस पार्टी 24 घंटे के भीतर दलित समाज से माफी मांगे, वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के दलित समुदाय का बहुत बड़ा अपमान है। पंजाब में मेहनत-मशक्कत करके आगे आने वाले बच्चों को हतोत्साहित करने वाली बात है।
चीमा ने आगे कहा कि कांग्रेस के कई नेता बार-बार पंजाब के दलितों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को निशाना बनाकर सार्वजनिक रैलियों में उनका अपमान कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जिसने न गरीब देखा न अमीर, बल्कि समाज में से उन बच्चों को आगे लाया जो सेवा करना चाहते थे। आज पंजाब में 95 विधायक हैं जिनमें से कई विनम्र पृष्ठभूमि और गरीब घरों से आते हैं। उनका जाति के आधार पर अपमान न पंजाब के दलित सहन करेंगे, न देश के दलित। कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाया जाएगा।
वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बाजवा के बयान की जोरदार निंदा करते हुए कहा कि यह प्रताप सिंह बाजवा की कोई नई टिप्पणी नहीं है। वे समय-समय पर मजदूरों और दलितों में से उभरकर आगे बढ़ रहे नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने दलित नेताओं के खिलाफ कई टिप्पणियां की हैं।
कटारूचक ने बाजवा की पुरानी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि बाजवा तो अपनी ही पार्टी के दलित नेताओं के बारे में कह चुके हैं कि “अरबी घोड़ों की जगह अगर आप देसी टट्टू दौड़ाओगे तो चुनावों में यही हाल होना है।” इससे साफ झलकता है कि कांग्रेस ने कभी भी देश या पंजाब में शीर्ष दलित नेताओं को आगे बढ़ने का उचित अवसर नहीं दिया।
कटारूचक ने एक ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्हें पूरा देश और खासकर दलित समाज अपने दिल में बसाकर बैठा है, उनके पी.ए. को तोड़कर कांग्रेस ने उसे बाबा साहेब के खिलाफ चुनाव लड़वाया। पूरी कांग्रेस पार्टी उस समय बाबा साहेब के खिलाफ प्रचार करने गई और उन्हें संसद में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने निम्न स्तर तक का काम किया। यह कांग्रेस की दलित-विरोधी मानसिकता का लंबा इतिहास है।
कटारूचक ने बड़े भावुक अंदाज में कहा कि ये लोग कभी किसी को मोबाइल रिपेयर वाला कहते हैं, कभी बैंड-बाजे वाला कहते हैं, हम मेहनतकश लोग हैं। हम लोगों की खुशियों में बाजा बजाकर खुशियां बांटते हैं।
उन्होंने बाजवा को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि आप सामंती मानसिकता से ग्रस्त हैं। आप नहीं चाहते कि मजदूरों में से कोई नेता उभरकर पंजाब की सरजमीं पर आगे बढ़े। उन्होंने गुरु साहिब की बाणी ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ का हवाला देते हुए कहा कि गुरु साहिब के सिद्धांत और परंपरा की शर्म भी नहीं कि गुरुओं ने जिन लोगों को सीने से लगाया, आप उनके खिलाफ ऐसे शब्द बोल रहे हैं।
कटारूचक ने चेतावनी दी कि इस मानसिकता को जितनी जल्दी हो सके त्याग दो, वरना 2027 में जनता आपका खुद बैंड-बाजा बजाएगी। ई.टी.ओ. साहब के पिता ने बाजा बजाया, मेहनत की और अपने बेटे को ई.टी.ओ. बनाया। हो सकता है कि वे आपसे ज्यादा पढ़े-लिखे हों। आप उनकी पढ़ाई की बजाय उनके पेशे का मजाक उड़ा रहे हैं, यह न पंजाब के लोग बर्दाश्त करेंगे, न दलित समाज और न ही पंजाब का कोई जागरूक व्यक्ति।
आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि बाजवा की भद्दी टिप्पणी इस बात की ओर इशारा करती है कि पंजाब कांग्रेस के नेता कितनी बड़ी नफरत दलित समुदाय के प्रति अपने दिमागों में लिए बैठे हैं। वे मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को ‘बैंड बाजे वाला’ बता रहे हैं। क्या कोई मेहनतकश परिवार मेहनत के बल पर इस पद तक नहीं पहुंच सकता?
पन्नू ने कहा कि कांग्रेस के दिमागों में बस यही भरा हुआ है कि बारी हमारी थी, ‘उतर काटो मैं चढ़ूं’ की सोच से पंजाब को लूटा। अब जब आम घरों के मेहनतकश लोग आगे आ रहे हैं तो इन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ हो रही है। किसी को मोबाइल रिपेयर वाला बताते हैं, किसी को बैंड बाजे वाला, किसी को ‘मटीरियल’ बताते हैं।
पन्नू ने बाजवा को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि अपने दिमाग के अंदर भरी हुई नफरत बाहर निकालो और किसी समुदाय पर भद्दी टिप्पणियां मत करो। कानून के मुताबिक भी अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहना।
पन्नू ने गर्व से कहा कि हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का परिवार मेहनतकश परिवार है। अगर उनके परिवार का किसी समय बैंड बाजे का कारोबार था तो इस बात पर गर्व है कि ऐसे परिवार से उठकर ई.टी.ओ. साहब कैबिनेट मंत्री के पद तक पहुंचे हैं।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
-
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
-
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
-
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
-
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
-
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
-
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
-
लुधियाना पुलिस ने 5 घंटे में बच्चे के अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया चाची, उसके सहयोगी ने आयोजित किया
-
बठिंडा में शराब दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
-
एलपीयू में लॉकडाउन : फगवाड़ा में हिंसक छात्रों के आंदोलन के बाद पुलिस ने शांति बहाल की और 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया
-
उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ हेमकुंड साहिब और चार धाम यात्राएं फिर से शुरू
-
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
-
पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत: बढ़े हुए, गलत बिलों पर कनेक्शन नहीं काटना
-
कानून व्यवस्था गिरने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: केवल ढिल्लों
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
एलपीयू की अफवाह, बाहरी या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किसने ट्रिगर किया?
-
अबोहर में दिनदहाड़े फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना के सीजेएम को बिजमैन कुलदीप गोयल को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया
-
विश्व पर्यटन दिवस पर चप्पर चिरी से होशियारपुर तक मोटरसाइकिल की सवारी में 70 सवारों ने भाग लिया
-
धान का मौसम: आग बुझाने के लिए 14 मलोट गांवों को मिला पानी का टैंकर ट्रैक्टर
-
वारिस पंजाब दे में शामिल होने के 4 दिन बाद, पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने ‘गैर-परक्राम्य’ मुद्दों पर पार्टी छोड़ दी
-
लुधियाना में खुद को रिश्तेदार बताकर बाइक सवार दोनों ने 4 महीने के बच्चे का किया अपहरण
-
एलपीयू में ताजा हिंसा: छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की जीप में आगजनी, वाहनों को क्षतिग्रस्त, कई घायल
-
ईडी की 50 घंटे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के एक दिन बाद, गमाडा कार्यालय का लूक सुनसान
-
अस्पताल के बिस्तर से किताबों तक: जालंधर की मनोवैज्ञानिक निहारिका मजूमदार ने दर्द को कविता में बदल दिया
-
अमृतसर में सियाही: महिलाओं को लिखने, जुड़ने, सुनने के लिए जगह देने वाला समुदाय
-
पंजाब की शिक्षा सचिव सोनाली गिरि ने लुधियाना डीसी को शिक्षकों के राशन कार्ड सत्यापन शुल्क को वापस लेने का निर्देश दिया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने जताया एकजुट
-
थाने में जहर खाने के बाद बरनाला युवक ने कहा, ‘पुलिस द्वारा कोई उत्पीड़न नहीं’
-
3 महीने में 30 फेरे लगाई: ड्रोन ड्रॉप से पंजाब के युवा तस्करी में शामिल
-
भाजपा के सामने ईमानदार विचार रखने का मतलब यह नहीं है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं: कैप्टन अमरिंदर सिंह
-
रबी की बुआई की कमी के बीच पंजाब ने केंद्र से 3 लाख मीट्रिक टन डीएपी की मांग की
-
इतना पुराना नहीं: कैप्टन अमरिंदर ने संकेत दिए कि उनकी राजनीतिक पारी खत्म नहीं हो सकती है
-
बिहार के प्रवासी नंदे साहनी ने पंजाब में कैसे 12 लाख रुपये का फिशफार्मिंग बिजनेस किया
-
कपूरथला सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर में अमेरिका से लौटे 26 वर्षीय युवक की मौत
-
बठिंडा नहर त्रासदी: लापता भाई-बहनों की तलाश के चौथे दिन में प्रवेश करते हुए परिवार ने किया विरोध, पानी का बहाव कम करने की मांग
-
फरीदकोट चिकित्सा विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर का कार्यक्रम जारी किया
-
लुधियाना में आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एनआरआई का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार करने से किया इनकार
-
बरनाला थाने में शख्स ने किया जहर
-
भाजपा में शामिल होने से मुझे कुछ हासिल नहीं हुआ, पंजाब पर मुझसे कभी सलाह नहीं ली: कैप्टन अमरिंदर सिंह
-
पंजाब में सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी, सिसोदिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाए
-
पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह के आत्मसमर्पण पर पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने उठाया सवाल
-
पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंडाल को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
-
पंजाब परीक्षा लीक: हाईकोर्ट ने फार्मेसी अधिकारियों के 454 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पर लगाई रोक
-
एनआरआई खुदकुशी मामला: लुधियाना में तीन गिरफ्तार, आईआरएस अधिकारी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
-
पंजाब: ईडी ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में आवास के सभी प्रमुख फैसलों की जांच का दायरा बढ़ाया
-
जम्मू-कश्मीर और मणिपुर के बाद 28 सितंबर को पंजाब के अमृतसर का दौरा करेंगे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
-
पंजाब हाईकोर्ट जाने के बाद वारंट ऑफिसर ने सुबह 4 बजे जीएमडीए ऑफिस का दौरा किया
-
इंडिगो 1 अक्टूबर से शुरू करेगी अमृतसर-कोलकाता उड़ान
-
पंजाब ईडी की छापेमारी: हाई कोर्ट ने ऑपरेशन की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया
-
मोहाली में छापेमारी के बीच गमाडा कार्यालय में ईडी की टीमों का घेराव करेगी आप, 2027 के पंजाब चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
-
फरार पूर्व एआईजी राजजीत सिंह करीब छह साल बाद फरार
-
कौन हैं राजजीत सिंह? पंजाब की पुलिस-ड्रग्स गठजोड़ से पूर्व एआईजी के कथित संबंध बताए गए
-
गमाडा पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी भूमि एग्रीगेटर टीला कंसल्टेंट्स की भूमिका जांच के दायरे में
-
पंजाब के मंत्री हरदीप मुंडियान के भतीजे के साहनेवाल स्थित घर पर ईडी का छापा
-
पंजाब और हरियाणा से लगभग बाहर पहुंचा मानसून लेकिन आईएमडी ने 25 सितंबर से 5 दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की
-
पंजाब पुलिस की सीआई विंग ने किया सीमा पार से होने वाले ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन जब्त
-
सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह से जुड़ी एफआईआर जांच की जांच पर डीआईजी स्तर की निगरानी का आदेश
-
पंजाब ने 1972 में सेना के रिटायर्ड अफसरों की जमीन पर किया कब्जा, अब हाईकोर्ट ने दिया 6 फीसदी ब्याज के साथ अधिग्रहण का आदेश
-
बादल के गढ़ लांबी में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आमने-सामने
-
पंजाब विजिलेंस रिश्वत मामले में सीबीआई कोर्ट ने अंकित वाधवा को जमानत दी
-
लाहौर के सिख धरोहर स्थल जांच के दायरे में, अकाल तख्त के जत्थेदार ने मरियम नवाज को लिखा पत्र
-
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
-
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
-
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
-
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
-
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
-
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
-
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
-
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
-
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
-
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
-
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
-
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
-
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
-
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
-
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
-
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
-
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
-
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
-
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
-
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
-
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
-
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया