भोपाल में करणी सेना जिलाध्यक्ष का हुड़दंग, नशे में पुलिसकर्मियों पर हमला

शराब के नशे में धुत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ आधी रात के बाद सड़क पर गुंडागर्दी की। साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस की गाड़ी रोककर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। मामला बुधवार रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है।

सामने आकर पुलिस का वाहन रोका

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब तीन बजे साइबर ठगी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस टीम का वाहन जब शहर के नेहरू नगर चौराहे पर पहुंचा तो सड़क पर हुड़दंग कर रहे करणी सेना के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर उर्फ राजपूत और उनके साथी पुलिस वाहन के सामने आ गए।

एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों से मारपीट

पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दी तो इन लोगों ने उप निरीक्षक, हवलदार व आरक्षक के साथ मारपीट की। सभी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार हेमंत ठाकुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और सटोरिया है। पुलिसकर्मियों से विवाद और अभद्रता के मामले में उसका नाम पहले भी सामने आ चुका है। पूर्व में टीटी नगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी और एक आरक्षक से भी उसकी मारपीट हुई थी।

Exit mobile version