राज्यउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुए हादसे में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमेटी दुर्घटना की जांच कर रही है। मुख्यालय कर्वी के चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में कल शाम आतिशबाजी की तैयारी के दौरान विस्फोट हुआ था।

Related Articles

Back to top button