राज्यदिल्ली

Delhi BJP Protest: वीरेंद्र सचदेवा ने CM आतिशी से सवाल, AAP के खिलाफ BJP ने मोर्चा खोला

Delhi BJP Protest: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की यमुना को गंदा करने के जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी में यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया.

Delhi BJP Protest: दिल्ली में बस मार्शल्स की बहाली को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एलजी विनय सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखे जाने के बाद सोमवार को बीजेपी ने सीएम आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान, दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस मार्शल्स की पुनःस्थापना और यमुना की सफाई की मांग की।

Delhi BJP Protest: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एलओपी विजेंद्र गुप्ता, कई एमपी और नेता सहित बहुत से कार्यकर्ता CM आवास पर प्रदर्शन में शामिल हुए। बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत में कहा कि एलजी की चिट्ठी के बावजूद मार्शल को नौकरी पर क्यों नहीं रखा गया? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को इसका उत्तर देना होगा।

बीजेपी ने इन मुद्दे पर बोला हमला

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की यमुना को गंदा करने के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी ने यमुना को साफ करने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके साथ यह भी कहा के छठी मैया की पूजा बहते हुए पानी में होता है। दिल्लीवासियों को यह नहीं मिल रहा है। अब दिल्ली से आम आदमी पार्टी का पैकअप होने वाला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा फिर से चर्चा में आया है। हाल ही में बीजेपी ने बस मार्शल के साथ एलजी हाउस पर एक प्रदर्शन में भाग लिया, जहां वे उनकी बहाली की मांग करते हुए उनकी पार्टी की तरफ से आवाज उठाई. आम आदमी पार्टी ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए नौकरी को बहाल करने का वादा किया।

10 हजार बस मार्शल्स को है बहाली का इंतजार

दिवाली से पहले दिल्ली के LG ने लगभग 10 हजार बस मार्शल से संपर्क किया था, और LG ने वादा किया था कि वह इन बस मार्शल के लिए कुछ करेंगे। बाद में एलजी ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर बस मार्शलों से हटाए गए कर्मचारियों को फिर से नियुक्त करने की मांग की।

एलजी ने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि पिछले साल बस मार्शल के पद से हटाए गए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (सीडीवी) को फिर से नियुक्त करने के लिए अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि बस मार्शल को बीजेपी के इशारे पर निकाला गया था और आम आदमी पार्टी उसके साथ है।

Related Articles

Back to top button