
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) ने 2024 में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में गुरुवार को तीन लोगों को मौत की सजा और एक अन्य आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।
सरकारी वकील सुरेश शर्मा ने बताया कि जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) आनंद प्रकाश वारियाल ने मामले में सभी चार आरोपियों को दोषी ठहराया और उनमें से तीन कुलदीप साहू (32), चंद्रकांत चौधरी (28) और फूल सिंह उर्फ रिंकू (28) को मौत की सजा सुनाई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी (20) को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।



