बिहारराज्य

Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना

शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सुप्रिया रोड पर बुधवार को अपराधियों ने दुस्साहस की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर को दहला दिया।

तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम को निशाना बनाया। शोरूम में घुसते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और करोड़ों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। व्यस्त सड़क पर हुई इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Bettiah news

तीन बाइक से पहुंचे आठ हथियारबंद बदमाश

नगर के कालीबाग थाना क्षेत्र स्थित सुप्रिया रोड के सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में बदमाश तीन बाइक से पहुंचे थे। आठ की संख्या में आए सभी अपराधी हथियारों से लैस थे। शोरूम में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने सोने और हीरे के आभूषण समेटे और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Bettiah crime

30 से 40 करोड़ के गहने लूटे जाने की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराधी शोरूम से बड़ी मात्रा में सोने और हीरे के आभूषण लेकर भागे हैं। लूटे गए गहनों की अनुमानित कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, शोरूम में स्टाक और नुकसान का आकलन होने के बाद ही वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

डीआईजी और एसपी पहुंचे, शुरू हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हर किशोर राय और एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शोरूम के अंदर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की कोशिश

पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। बदमाश किस रास्ते से आए और किस दिशा में फरार हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

जिले के सभी थाने हाई अलर्ट पर

इतनी बड़ी लूट के बाद जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रमुख सड़कों और सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच और तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Back to top button