स्वास्थ्य

Health: ये पांच फल बुजुर्गों को नहीं खाना चाहिए; वे फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं

Health News: हर उम्र का व्यक्ति हर फलों को नहीं खा सकता। कुछ फल खासतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ फल स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं, जैसे शरीर की धीमी पाचन क्रिया, बढ़ता ब्लड शुगर या किडनी की समस्याएं।

Health: फल आम तौर पर सेहत के लिए अच्छे हैं। इनमें विटामिन, फाइबर और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और रोगों से लड़ने में भी मदद करते हैं। लेकिन हर फल हर उम्र के लिए अच्छा नहीं होता। कुछ फल खासतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किडनी की समस्याओं, शरीर की धीमी पाचन क्रिया, बढ़ता ब्लड शुगर जैसे कुछ फल आपको परेशान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो बढ़ती उम्र में हानिकारक हो सकते हैं।

आम

फलों का राजा आम तौर पर मीठा और स्वादिष्ट होता है, जो अधिकांश लोगों को पसंद आता है। बुजुर्गों को ये फल कुछ नुकसानदायक हो सकते हैं। खाने में अधिक शुगर सामग्री होने से एसिडिटी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको अधिक मात्रा में आम खाना चाहिए। कम खाओ, खासकर अगर आपको मधुमेह है। दैनिक भोजन करते समय कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखें। जैसे, अगर आपको मधुमेह है, तो दिन में सिर्फ दो से तीन स्लाइस आम ही खाएं; कभी भी खाली पेट आम न खाएं। रात में आम खाना अवॉइड करें और साथ ही जब भी आम खाएं तो कोशिश करें कि इसके साथ कोई प्रोटीन रिच फूड भी खाएं।

चीकू

चीकू नेचुरल कैंडी की तरह होता है, जिसमें अधिक शुगर होता है। डायबिटीज वाले लोगों को यह फ्रूट खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। 60 वर्ष की उम्र के बाद चीकू बहुत कम खाना चाहिए। चीकू नहीं खाना चाहिए अगर आप मोटापे या डायबिटीज से पीड़ित हैं; बस थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए।

लीची

लीची बहुत ही मीठी और स्वादिष्ट होती है, और इसमें बहुत सारा न्यूट्रिशन होता है। लेकिन इसमें भी बहुत सारा शुगर है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को एक बार में एक या दो लीची से अधिक नहीं खानी चाहिए। 60 की उम्र के बाद भी लीची को नियंत्रित रूप से खाना चाहिए। इसके अलावा, शाम को लीची नहीं खाना चाहिए; इसे सिर्फ सुबह या दोपहर में खाएं।

तरबूज

तरबूज समर सीजन का फेवरेट फ्रूट है, जिसे खाने से शरीर तरोताजा हो जाता है। ये ऐसा फ्रूट है, जो लगभग सबको पसंद होता है। यूं तो यह पल काफी फायदेमंद है लेकिन सीनियर्स को इसका सेवन सतर्कता के साथ करना चाहिए। दरअसल तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही ज्यादा होता है, जिस वजह से इसे खाने से शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से ब्लोटिंग की भी शिकायत होने लगती है। इसलिए सीनियर्स को इस लिमिट में ही खाना चाहिए और अगर आपको डायबिटीज की प्रॉब्लम है तो इसे पूरी तरह से अवॉइड करें।

कटहल

यू टू नॉर्मली कटहल को सब्जी माना जाता है लेकिन एक्चुअल में यह फ्रूट होता है। यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है लेकिन इसे पचाना उतना ही मुश्किल होता है। कटहल बहुत हैवी होता है, जिसे खाने से सीनियर्स को गैस, ब्लोटिंग के साथ कांस्टिपेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए सीनियर्स को कटहल खाने से भी परहेज करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button