राज्यबिहार

CM Nitish Kumar ने देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

CM Nitish Kumar: भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री राजेन्द्र विष्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण के पष्चात् राज्यपाल एवं CM Nitish Kumar ने स्वदेषी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

राजेन्द्र चौक से राज्यपाल श्री राजेन्द्र विष्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहॅुचकर देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्द किषोर यादव, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अषोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री महेष्वर हजारी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देष के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देष भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Source: https://state.bihar.gov.in

Related Articles

Back to top button