CM Bhajan Lal Sharma
CM Bhajan Lal Sharma: राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत आज देश की राजधानी नई दिल्ली में ‘इन्वेस्टर मीट’ का सफलतापूर्वक आयोजन मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस ‘इन्वेस्टर मीट’ के दौरान राजस्थान में निवेश के लिए राज्य सरकार के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन और विभिन्न कंपनियों के बीच 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। आज हुए एमओयू के साथ, प्रदेश में निवेश के लिए किए गए एमओयू (MoUs) का कुल मूल्य 12.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो वर्ष 2047 तक राज्य को ‘विकसित राजस्थान’ में बदलने के राजस्थान सरकार के प्रयासों में निवेशक और व्यापार समुदाय के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है।
दिल्ली में आयोजित इस ‘इन्वेस्टर मीट’ में मुख्यमंत्री श्री शर्मा के अलावा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा और राजस्थान सरकार के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
कई बड़ी कंपनियों से किया गया एमओयू
इस ‘इन्वेस्टर मीट’ में उद्योग एवं व्यापार जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई और इस दौरान अक्षय ऊर्जा, पावर ट्रांसमिशन, तेल और गैस, सीएनजी, लॉजिस्टिक्स, एग्रोटेक जैसे कई क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू (MoUs) किया गया। प्रदेश में निवेश के लिए जिन प्रमुख कंपनियों और औद्योगिक समूहों ने सरकार के साथ एमओयू (MoUs) किया। उनमें टाटा पावर, इंडियन ऑयल, अवाडा ग्रुप, एनएचपीसी, रिलायंस बायो एनर्जी, टोरेंट पावर, स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन, महिंद्रा सस्टेन प्राइवेट लिमिटेड, टीएचडीसी इंडिया, ऑयल इंडिया, जिंदल रिन्यूएबल पावर, एस्सार रिन्यूएबल्स, इंद्रप्रस्थ गैस, अडानी लॉजिस्टिक्स, जेके सीमेंट, बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
इस दौरान, देशी-विदेशी निवेशकों, उद्योग और व्यापार जगत के दिग्गजों, इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स को राज्य में निवेश करने और 9-10-11 दिसंबर 2024 को जयपुर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया गया।
राज्य में उद्योग-धंधे लगाने के लिए निवेशकों और कारोबारियों को आमंत्रण
निवेशकों को राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा, “राजस्थान एक परिवर्तनकारी युग की दहलीज पर खड़ा है और विकास और समृद्धि के लिए हमने एक नए दृष्टिकोण को अपनाया है। हम न केवल एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रख रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य का निर्माण भी कर रहे हैं। इस परिवर्तन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निवेश को आकर्षित करने, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और हमारे लोगों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई पहलों से परिलक्षित होती है। हमारी सरकार अगले पाँच वर्षों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर से दोगुना करते हुए 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बनाने के लिए कृतसंकल्प है।”
निवेशकों के अनुकूल सरकारी प्रयास
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि औद्योगिक भूमि के अधिग्रहण और विकास को सरल बनाया गया है और निजी औद्योगिक पार्क योजना और लैंड एग्रीगेशन एंड मॉनेटाइजेशन पॉलिसी जैसी पहलें शुरू की जा रही हैं ताकि कारोबारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा सके। प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल वातावरण बनाने के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान व्यवसायों को सुविधाजनक बनाने का है और इसके लिए सरकार अपनी नीतियों में बदलाव ला रही है, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने में लगी है, अनुपालन का बोझ कम करने में लगी है और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता को बढ़ावा देने में लगी है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा, “राज्य सरकार का ध्यान केवल निवेश संबंधी एमओयू (MoUs) करने पर नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर लाकर परियोजनाओं में बदलना है।”
राजस्थान असीम संभावनाओं की धरती
इस अवसर पर बोलते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं, जहां राजस्थान न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि समावेशी और सतत विकास के लिए एक मानक भी स्थापित करे। मैं सभी निवेशकों से राजस्थान आने का आह्वान करता हूं। साथ मिलकर हम इस विजन को हकीकत में बदल सकते हैं। हमारे राज्य में निवेश करके, आप हमारे प्रचुर संसाधनों और स्ट्रेटैजिक लोकेशन का उपयोग करके आप मजबूत सप्लाई चेन और सहयोगी उपक्रम बना सकते हैं, जिससे निवेशकों और राज्य दोनों को लाभ होगा। राजस्थान असीम संभावनाओं की धरती है, जहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है और जहां एक ऐसी सरकार है जो आपके साथ साझेदारी करने के लिए तत्पर है।”
राज्य में निवेश करने का यह उपयुक्त समय
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के महत्व के बारे में बोलते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा, “यह इन्वेस्टमेंट समिट अगले 5 वर्षों में राज्य को 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की शुरुआत है। राज्य में निवेश करने का यह उपयुक्त समय है, क्योंकि सरकार समन्वित और सरलीकृत नीतियों, रेगुलेटरी कम्प्लायंस में आसानी जैसे कदमों के जरिए आपसी साझेदारी बढ़ाना चाहती है और निवेशकों को संसाधनों, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश का वांक्षित लाभ उठाने की सुविधा प्रदान कर रही है।”
इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने एक प्रेजेंटेशन देते हुए कहा कि राजस्थान दिल्ली से काफी नजदीक है और इस स्ट्रैटेजिक लोकशन का फायदा राज्य में निवेश करके निवेशक उठा सकते हैं, क्योंकि राजस्थान के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
उद्योग जगत के दिग्गजों ने लिया हिस्सा
दिल्ली के इस इन्वेस्टर मीट में उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। इनमें डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के अध्यक्ष और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस. श्रीराम, टाटा पावर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रवीर सिन्हा, अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल, जेसीबी इंडिया लिमिटेड के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शेट्टी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजय अग्रवाल, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी और जेके सीमेंट लिमिटेड के डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ माधव सिंघानिया शामिल थे।
व्यापार एवं कारोबार जगत के कई बड़ी हस्तियों से होगी मुलाकात
‘इन्वेस्टर मीट’ के बाद मुख्यमंत्री आज व्यापार एवं कारोबार जगत के कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात करेंगे और शाम में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करेंगे।
एम्बैसैडर्स राउंडटेबल एवं केंद्रीय सरकारी उपक्रमों (सीपीएसईज) के साथ कॉन्क्लेव 01 अक्टूबर को
इसके अलावा, 01 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला राजस्थान सरकार के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्की, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्राज़ील, कतर, दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देशों के राजदूतों/राजनयिकों के साथ एक राउंडटेबल की मेजबानी करेगा। इस राउंडटेबल में यह प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों और निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों दिए जा रहे में फिस्कल/नॉन-फिस्कल इन्सेंटिव्स वगैरह की जानकारी देगा और मौजूद राजनयिकों से उनके देशों के कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने हेतु सहयोग मांगा जाएगा।
इससे पहले, उसी दिन (01 अक्टूबर को) सुबह माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कॉन्क्लेव में भी शामिल होगा और केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज) के चेयरमैन/सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा एवं उन्हें राज्य में नई परियोजनाओं पर काम करने या सहयोग के नए अवसरों तलाशने के लिए आमंत्रित करेगा।
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो सके और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ा जा सके। इसके तहत पिछले एक महीने में मुंबई, सियोल (दक्षिण कोरिया), जापान के टोक्यो और ओसाका, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी और कतर की राजधानी दोहा में इस तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किये जा चुके हैं, ताकि निवेशकों को राजस्थान से जुड़ने, प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी निवेशक-अनुकूल नीतियों और अवसरों से अवगत कराया जा सके।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 एक नज़र में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर 2024 को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
दिल्ली में होने वाले इस इन्वेस्टर्स रोड शो का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंड्स्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से किया जा रहा है। सीआईआई ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का समिट इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in
Related Articles
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
-
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
-
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
-
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
-
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
-
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
-
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
-
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
-
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
-
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
-
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
-
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
-
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
-
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
-
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
-
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
-
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
-
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
-
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
-
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
-
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
-
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
-
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
-
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
-
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
-
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
-
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे
-
हरियाणा के जींद गांव में गर्व से उमड़, किसान की बेटी नीरू ढांडा का भव्य स्वागत
-
हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह को युवाओं पर केंद्रित राज्य के नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने के लिए संकल्प का सीईओ नामित किया गया
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले के पीछे ‘डांसर’ गर्लफ्रेंड को 10 लाख रुपये प्रति माह, 4 करोड़ रुपये का घर
-
दिल्ली में 2008 के बाद से सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
-
Explainer: दिल्ली के मंत्री परवेश के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज- इसका क्या मतलब है, यह एफआईआर से कैसे अलग है
-
एफसीआरए पंजीकरण की सुविधा के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 10 प्रोफेशनल ग्रेड ड्रोन जब्त, 3 गिरफ्तार
-
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज
-
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
-
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
-
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
-
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
-
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
-
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
-
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
-
‘टिकट पक्का हो गया होगा…’ Ex- IAS दिव्या मित्तल की पोस्ट ने सबको चौंकाया, राजनीति में होगी एंट्री या फिर विदेश वापसी?
-
यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई को लेकर बदल जाएगा पूरा नियम, अब हर ग्राहक को मिलेगी ये जरूरी जानकारी
-
UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बदलाव, चांदी के दाम में मामूली तेजी; खरीदनें से पहले जानें आज का ताजा रेट
-
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से उठे कई सवाल, जीजा सोनू पटेल ने तोड़ी चुप्पी
-
यूपी में आज 40+ जिलों में होगी बारिश, सहारनपुर से देवरिया तक IMD का नया अपडेट
-
नूंह भाजपा नेता जाहिद हुसैन को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का आह्वान
-
अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत, नौ घायल
-
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
-
अंबाला में इमारत हादगी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई, परिजनों ने मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
-
किसानों की मांग के बीच केंद्र ने हरियाणा में धान की खरीद दो दिन के लिए 29 सितंबर तक की
-
चुनाव आयोग के खिलाफ ‘आधारहीन आरोप’ राष्ट्रहित में नहीं: रेखा गुप्ता
-
डीयू ने 2 छात्राओं का पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप में 3 छात्रों को निलंबित किया
-
वर्मा थप्पड़ प्रकरण: केजरीवाल बोले- जनरल जेड ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, मंत्री ने आप को दी ‘चेतावनी’
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
लुधियाना पुलिस ने 5 घंटे में बच्चे के अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया चाची, उसके सहयोगी ने आयोजित किया
-
बठिंडा में शराब दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
-
एलपीयू में लॉकडाउन : फगवाड़ा में हिंसक छात्रों के आंदोलन के बाद पुलिस ने शांति बहाल की और 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया
-
उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ हेमकुंड साहिब और चार धाम यात्राएं फिर से शुरू
-
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
-
पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत: बढ़े हुए, गलत बिलों पर कनेक्शन नहीं काटना
-
कानून व्यवस्था गिरने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: केवल ढिल्लों
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
एलपीयू की अफवाह, बाहरी या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किसने ट्रिगर किया?
-
अबोहर में दिनदहाड़े फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना के सीजेएम को बिजमैन कुलदीप गोयल को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया
-
विश्व पर्यटन दिवस पर चप्पर चिरी से होशियारपुर तक मोटरसाइकिल की सवारी में 70 सवारों ने भाग लिया
-
धान का मौसम: आग बुझाने के लिए 14 मलोट गांवों को मिला पानी का टैंकर ट्रैक्टर
-
वारिस पंजाब दे में शामिल होने के 4 दिन बाद, पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने ‘गैर-परक्राम्य’ मुद्दों पर पार्टी छोड़ दी
-
लुधियाना में खुद को रिश्तेदार बताकर बाइक सवार दोनों ने 4 महीने के बच्चे का किया अपहरण
-
एलपीयू में ताजा हिंसा: छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की जीप में आगजनी, वाहनों को क्षतिग्रस्त, कई घायल
-
महिला पार्षद के वजन बढ़ने पर दिए बयान पर विजयवर्गीय ने जताया खेद
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
-
पटना में 4 दिनों की बारिश से सड़कें बनी तालाब: गड्ढे में फंसी कारें, राहगीरों को घर से निकलने में परेशानी
-
एसपी के निशाने पर जानू-बेबी और एके-47 लिखी बाइकें, चेकिंग अभियान में शिवहर पुलिस का एक्शन
-
बांका में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो हटाने की कवायद तेज, 49 यूआरएल को किया गया चिह्नित
-
बिहार भाजपा की बैठक में MLC प्रत्याशियों पर मंथन, नवल-नरेंद्र और सर्वेश कुमार को मिल सकती है टिकट