CM Dr. Mohan Yadav: जन कल्याण और कानून व्यवस्था की स्थिति आदर्श रहे, कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार
CM Dr. Mohan Yadav ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में चाहे विकास का प्रश्न हो, शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यों का क्रियान्वयन या कानून-व्यवस्था की बात हो, आदर्श स्थिति बनाए रखने का दायित्व कलेक्टर-एसपी का है। अपने जिले में सभी व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर्स और एसपी जिम्मेदार होंगे। जिन जिलों से अनियमितताओं की शिकायतें आएंगी, वहां बड़े अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
CM Dr. Mohan Yadav ने कहा कि प्रदेश में जन-कल्याण की दृष्टि से जिलों के पुनर्गठन के लिए राज्य शासन ने आयोग गठित किया है। इसमें कलेक्टर और जन-प्रतिनिधि भी जरूरी सुझाव देकर सहयोग करें। आने वाले समय में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण, आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने जैसे निर्णय क्रियान्वित होंगे। इस दृष्टि से अनेक प्रशासनिक कार्यों का सह संबंध रहेगा। जिला स्तर पर भी जन-कल्याण के साथ प्रशासनिक सुधार प्राथमिक कार्य है। परीक्षाओं को देखते हुए निर्धारित ध्वनि से अधिक कोलाहल यंत्रों पर नियंत्रण, नशे का व्यापार करने वालों पर अंकुश, पराली जलाने पर रोक, किसानों के लिए खाद और उर्वरक के व्यवस्थित वितरण, राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण को मुस्तैदी से किया जाए। खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टर, कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर्स ने जिलों में बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी दी।
धान, ज्वार-बाजरा और सोयाबीन की खरीदी, जिलों में हों नवाचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धान, ज्वार-बाजरा और सोयाबीन खरीदी से संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न किए जाएं। जिन जिलों से अनियमितताओं की जानकारी प्राप्त होगी, वहां दोषी अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं होना चाहिए। खाद, बीज की समय-सीमा में उपलब्धता और व्यवस्थित वितरण को सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद जिन स्थानों से वितरण की अव्यवस्था संबंधित शिकायतें मिलेंगी, वहां दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिले में एक नवाचार किया गया है, जिसमें टोकन वितरण सीएम हेल्पलाइन 181 की मदद से करते हुए अनावश्यक लाइन नहीं लगी और कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त काउंटर बनाकर भी सागर और दमोह जिलों में अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसी तरह इंदौर जिले में 65 वर्ष से अधिक आयु के किसानों के लिए पृथक काउंटर बनाया गया। ऐसे सफल प्रयोग अन्य जिलों में भी किए जाएं।
ड्रोन का उपयोग प्रोत्साहित किया जाए, नरवाई जलाने पर लगे अंकुश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कार्य में ड्रोन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। ड्रोन के माध्यम से यूरिया के छिड़काव और खाद डालने से सामग्री की बचत भी संभव है। आवश्यकतानुसार किसानों को किराये पर ड्रोन उपलब्ध कराने, प्राकृतिक जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने, प्राकृतिक खेती विकास योजना के क्रियान्वयन और किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
नरवाई प्रबंधन की रणनीति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवाई प्रबंधन के प्रयासों की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के चयनित जिलों में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के प्रयोग की रणनीति बनाई गई है। इससे नरवाई के नियंत्रण का कार्य संभव होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत किसानों को जागरूक बनाने के लिए नरवाई रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा। जीरो टिलेज तकनीक के माध्यम से बोवनी, 40 हजार एकड़ के जीरो टिलेज फार्मिंग के फसल प्रदर्शन और सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर द्वारा नरवाई प्रबंधन और बोवनी के कार्य कुछ जिलों में किए जा रहे हैं। इनका अन्य जिलों में विस्तार किया जाए। प्रदेश के 30 जिलों के 400 ग्रामों को नरवाई जलाने से मुक्त ग्राम बनाने के लिए चयनित किया गया है। सिवनी जिले में धारा 144 लगाने, 25 पंचनामें बनाने और सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर का उपयोग बढ़ाने का कार्य कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अमले ने मैदान पर जाकर किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रयोग की सराहना की। नर्मदापुरम कलेक्टर ने बताया कि नरवाई जलाने से रोकने के लिए खेत पाठशालाएं लगाई गईं और किसान जागरूकता रथ चलाए गए। कुछ जिलों में किसानों ने स्वयं नए यंत्रों पर उपलब्ध अनुदान का लाभ लेते हुए जागरूकता का परिचय दिया है।
किसानों और आमजन को राजस्व महाअभियान का लाभ दिलवाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक माह अवधि के राजस्व महाअभियान 3.0 का शुभारंभ 15 नवम्बर को हो चुका है। इस अभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों और आमजन को लाभ दिलवाया जाए। पीएम किसान योजना के लिए फार्मर आईडी को दिसम्बर 2024 से अनिवार्य किया जा रहा है। इस नाते कलेक्टर्स इस कार्य को सुनिश्चित करें। खसरा एवं आधार लिंकिंग का कार्य शिविर लगाकर किया जाए। स्वामित्व योजना के समस्त ग्रामों से सबंधित दस्तावेज भी पूर्ण और व्यवस्थित करते हुए राजस्व महाभियान से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। वीडियो कांफ्रेंस एवं बैठक में जानकारी दी गई कि राजस्व महाअभियान 3.0 प्रदेश में एक लाख से अधिक नामांतरण, 10 हजार से अधिक बँटवारा, लगभग 20 हजार सीमांकन और एक लाख 39 हजार नक्शा बटांकन, करीब 4 हजार अभिलेख दुरूस्ती और लगभग 2 लाख आधार से खसरे लिंक करने का लक्ष्य तय किया गया है।
गीता जयंती कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हों
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि प्रदेश में 11 दिसम्बर को गीता जयंती पर अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उज्जैन एवं भोपाल में गीता भवन के भूमि पूजन के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की परम्परा से संबंधित विविध आयोजन सम्पन्न होंगे। इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें गीता संवाद, गीता के सस्वर पाठ की वर्ल्ड रिकार्ड प्रस्तुति के प्रयास भी किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी की गई है। इस्कॉन संस्था द्वारा बच्चों के लिए गीता के श्लोकों की प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों में समन्वय करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में जिलों में ऐसे भवनों का अभाव है, जहां शास्त्रीय और बौद्धिक आयोजन भी होते हों। इन भवनों को सिर्फ मांगलिक भवन बनाने के स्थान पर वैचारिक विमर्श का केंद्र भी बनाया जाए और युवाओं के लिए आवश्यक साहित्य भी उपलब्ध करवाया जाए। श्रीमद्भगवद गीता के कर्म आधारित जन कल्याणकारी उद्देश्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृति, नगरीय विकास और अन्य विभाग भी सहयोग करें।
वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शीतकाल में रैन बसेरों और आश्रय स्थलों में नागरिकों के लिए ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निराश्रितों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रयास बढ़ाए जाएं। अस्पतालों के रोगियों और उनके परिजन को भी भोजन उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों में मिलावटखोरी के मामलों पर पूर्ण नियंत्रण, खाद्य पदार्थों की चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच के निर्देश दिए। इसी तरह प्रदेश में 25 नवम्बर से प्रारंभ “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों के संचालन और स्वनिधि भी स्वाभिमान भी पखवाड़े में 18 नवम्बर से प्रारंभ गतिविधियों के 2 दिसम्बर तक निरंतर संचालन के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “स्व निधि से समृद्धि” के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” में विभागों की चिन्हित 25 हितग्राही मूलक और सामुदायिक संबंधी योजनाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसमस्याओं के निराकरण और सीएम हेल्प लाइन की लंबित शिकायतों को समय-सीमा में सुलझाने के निर्देश भी दिए।
कानून व्यवस्था की स्थिति रहे सुदृढ़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जाएं। अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएं। विशेष अभियान संचालित कर नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों की धरपकड़ की जाएं। युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़कर जागरूक बनाया जाएं। शिक्षण संस्थाएं भी ऐसे प्रयास करें। नशे की वस्तुओं की सप्लाई चेन पर नियंत्रण हो। अन्य राज्यों से भी संपर्क और संवाद कर नशे की वस्तुओं पर अंकुश लगाया जाए। खांसी के विभिन्न सीरप जो नशे के विकल्प के तौर पर उपयोग में लाए जा रहे हैं उन पर भी नियंत्रण किया जाए। पुलिस की निगाह ऐसी गतिविधियों पर होना चाहिए, विशेष कर औद्योगिक क्षेत्रों में इसे रोकने की विशेष आवश्यकता है। दवा की दुकानों की भी रैंडम रूप से चेकिंग कर इस पर नियंत्रण किया जाए। गौ- तस्करों पर तत्काल एक्शन हो। आदतन अपराधियों के विरूद्ध और साइबर क्राइम पर भी नियंत्रण स्थापित किया जाए। पुलिस की कार्रवाई से अपराधिक तत्व बचना नहीं चाहिए। त्यौहारों के अवसर पर विशेष सतर्कता बरती जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजाति बहुल जिले के होम-स्टे में रूकेंगे
वीसी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में होम-स्टे लोकप्रिय हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे शीघ्र ही अलीराजपुर, धार या अन्य किसी जनजातीय बहुल जिले में संचालित होम-स्टे में रात्रि विश्राम करेंगे। मध्यप्रदेश के होम-स्टे में ख्यात व्यक्तियों और सिने जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित कर प्रदेश की पहचान को देश में स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के निवाड़ी, छतरपुर, छिंदवाड़ा आदि जिलों में होम स्टे पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
Source: https://www.mpinfo.org
Related Articles
-
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
-
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
-
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
-
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
-
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
-
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
-
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
-
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
-
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
-
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
-
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
-
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
-
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
-
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
-
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
-
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
-
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
-
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
-
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
-
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
-
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
-
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं
-
दिल्ली के स्कूल सभी कक्षाओं के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि CAQM ने GRAP-III प्रतिबंधों को हटाया
-
मुंडका में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
-
अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में 3 घंटे के लिए हिरासत में शामिल होंगे
-
पहले खराब मतदान से आहत भाजपा नितिन नबिन की पंजाब यात्रा से पहले सतर्क
-
गुरदासपुर अनियंत्रित शहरी विकास, खराब योजना के कारण घुट रहा है
-
जेल की राजनीति पंजाब की व्यापारिक राजधानी में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है
-
अमृतसर: गुरिंदर सिंह मट्टू की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई प्रेरणा देती रहती है
-
चुनाव आगे हैं, पंजाब में AAP सरकार ने खाद्य जाल बढ़ाया, 10 लाख लाभार्थी जोड़े
-
एक मृत पिता, एक शादी का कार्ड और एक कोर्टरूम सरप्राइज
-
GMADA जांच में ED के दृष्टिकोण से राजनीतिक नियुक्ति
-
नितिन नबिन के नेतृत्व वाली भाजपा यात्रा आज पंजाब में शुरू हुई, पार्टी की जमीनी ताकत की परीक्षा
-
लुधियाना एमसी में सभी 4 जोन में सहायक आयुक्त नहीं थे; नागरिक संकट बढ़ते
-
बिहार में बनेगा देश का पहला पुल म्यूजियम, तीन मंजिला भवन लगभग तैयार
-
मौत से पहले कारोबारी ने वीडियो कॉल पर की थी लंबी बात, पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल नंबर; 15 लाख रुपये का रहस्य गहराया
-
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
-
केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद
-
‘लालू यादव के नाम से हो पुल’, बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड
-
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों, ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 7 गिरफ्तार
-
जम्मू-कश्मीर ड्रग कार्रवाई में 4 पंजाब निवासी गिरफ्तार; उनमें से एक फिरोजपुर जेल से भागे हुए लोग भी थे
-
तलवंडी साबो में हार्ट अटैक से प्रतिभागी की मौत के बाद चन्नी ने ‘जवानी संभल’ साइकिल यात्रा स्थगित की
-
पंजाब सरकार द्वारा 161.75 करोड़ रुपये की स्वान नदी नहरीकरण परियोजना शुरू की गई
-
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग पैनल गठित किया; उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह तक
-
SAD सत्ता में आने के बाद मानसा में व्यापार मंत्रालय और औद्योगिक केंद्र स्थापित करेगा: सुखबीर बादल
-
उर्वरक के लिए जेल, काला बाजार, और सख्त कीटनाशक कानून आने वाला है: केंद्र
-
पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के बीच 10 साल के डीए बकाया को जारी करने पर विचार कर रहा है
-
सीआर पाटिल ‘किसी भी गठबंधन बैठक में शामिल नहीं हैं’, कहते हैं भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फूड फॉर ऑल, मेरी रसोय योजनाओं को 10 लाख और लाभार्थियों तक बढ़ाया
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
-
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
-
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
-
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
-
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
-
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
-
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल
-
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
-
तोड़ा जाएगा भोपाल का जनता क्वार्टर, 490 परिवारों के सामने संकट
-
कटनी ज्वेलरी शोरूम लूटकांट: झारखंड गैंग का बदरुद्दीन कोलकाता से गिरफ्तार; करोड़ों के गहने अब भी गायब
-
अब घर या बिल्डिंग बनाने से पहले जान लें बिहार सरकार के नए नियम, बुजुर्गों को मिलेंगी खास सुविधाएं
-
केवल रक्षाबंधन या भैया दूज नहीं, बिहार में 8 दिनों तक चलता है भाई-बहन के प्यार का अनोखा पर्व
-
एक ही छत के नीचे जुटीं 4 पीढ़ियां, 95 सदस्य और एक रसोई…छठ महापर्व पर रोहतास में दिखा अद्भुत नजारा
-
छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
-
बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत
-
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा पर बढ़ेगा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दबाव? एक्सपर्ट से जानिए
-
क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार
-
CM योगी के साइन वाली BJP की चिट्ठी ने चौंकाया, 209 टिकटों की लिस्ट पर आया खंडन, चुनाव से पहले क्या चल रहा सियासी खेल?
-
यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम
-
गाजियाबाद PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, डासना जेल भेजे गए आजम खान, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
-
एक्यूआई में मामूली सुधार के कारण दिल्ली में राहत की सांस न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
-
दिल्ली: पहाड़गंज बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, निर्माण के दौरान ढहने के बाद एफआईआर; 8 घायल
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ के अंतिम दिन हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के साथ चढ़ाया अर्घ्य
-
दिल्ली में कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में 18 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार
-
विदेशी नेता के ‘वोट चोरी’ के नारे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
पारिवारिक संबंध नहीं, जीतने की योग्यता से टिकट का फैसला होगा: परगट सिंह
-
कनाडा के सरे में सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले में पंजाब मूल के व्यक्ति पर 6 आरोप
-
कनाडा गुरुद्वारा विवाद: जूते पहनकर परिसर में घुसी पुलिस, मचा आक्रोश
-
मुक्तसर जिले में घने स्मॉग को झकझोर कर देखा गया राजस्थान के बीजेपी विधायक
-
एटीएस एस्टेट से कहा गया है कि चंडीगढ़ फ्लैट खरीदने वाले को 9 फीसदी ब्याज और 75 हजार रुपये का मुआवजा
-
ब्रिटेन की 3 अदालतों के आदेश, 2 देश और 1 बच्ची को सौंपने का आदेश
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
खनन प्रभावित पंजाब पुल 3 साल बाद फिर खुला, 100 गांवों को फिर से जोड़ा
-
26 नवंबर को मोगा से पंजाब चुनाव का बिगुल फूकेगी आम आदमी पार्टी
-
पंजाब स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 35 से 104 साल के एथलीट
-
बठिंडा फूलगोभी उत्पादकों को नुकसान, 3-5 रुपये प्रति किलो तक लुढ़कने से
-
कुलचा से लेकर क्रोइसैन तक: अमृतसर की नई फूड स्टोरी
-
चुनाव नजदीक आते ही पार्टियां डेरा बल्लान के आसपास दलितों तक पहुंच बनाने की योजना बना रही हैं
-
जालंधर से साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद ‘ब्रांड चन्नी ‘ को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया
-
पंजाब सरकार ने उठाया कदम, कार्मिक विभाग को बनाया नोडल एजेंसी
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
पंजाब सरकार ने नलकूपों के अतिरिक्त भार पर नई राहत दी
-
पंजाब में जन्मे सिख विधायक ने गुरु नानक देव के समानता के संदेश को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की संसद तक पहुंचाया
-
तरनतारन बस हादसा: एनएचआरसी ने सुरक्षा उल्लंघन को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को तलब किया
-
पंजाब 2027 चुनाव: पटियाला में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तर की जांच शुरू
-
आसपास की पहाड़ियों में बारिश से पंजाब की वायु गुणवत्ता में सुधार में मदद मिली, लेकिन खेतों में आग लगना अभी भी चिंता का विषय है