CM Yogi Adityanath ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विगत 10 वर्षों में जो कार्य किए गए, उसके परिणामस्वरूप भारत दुनिया की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश, देश के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। आज देश व दुनिया के बड़े उद्यमी प्रदेश में निवेश के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इस वातावरण के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को अनेक सुधार करने पड़े।
CM Yogi Adityanath आज यहां लखनऊ में बिजनेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम आर्थिक समृद्धि की बात करते हैं तो बिजनेस भी उसका एक हिस्सा होता है। श्रीमद्भगवद्गीता में बिजनेस की विस्तृत व्याख्या की गयी है। ‘कृषिगौरक्ष्यवाणिज्यं वैश्यकर्म स्वभावजम्।’ इसका तात्पर्य है कि खेती, गोरक्षा, और व्यापार वैश्यों के लिए कार्य के गुण हैं। कृषि, गोरक्षा तथा आर्थिक गतिविधियां आदि व्यवसाय के अन्तर्गत आते हैं। आगे चलकर कृषि तथा गोरक्षा को व्यवसाय से अलग कर दिया गया। स्वतंत्र भारत में वाणिज्यिक गतिविधियों के अन्तर्गत केवल उस आर्थिक लेनदेन को सम्मिलित किया जाता है, जिसके अन्तर्गत पूंजी का वृहद आयाम जुड़ा होता है।लेकिन व्यापकता में जाने पर पता चलता है कि कृषि, पशुपालन तथा डेयरी सेक्टर इससे अलग नहीं हो सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां लगभग 25 करोड़ जनसंख्या निवास करती है। ऐसा कौन सा कारण था जो उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने से रोक रहा था। आज प्रदेश में सबसे सस्ता व स्किल्ड मैनपावर है। काशी तथा प्रयागराज ने देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों के रूप में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। यह कभी प्राच्य विद्या के केंद्र थे। दुनिया का सबसे प्राचीन गुरुकुल, महर्षि भारद्वाज का गुरुकुल प्रयागराज में स्थित था। हम कालचक्र को नहीं समझ पाए। हमने समय की गति को नहीं पहचाना, परिणामस्वरूप शिक्षा के केन्द्र, स्किल्ड मैनपावर, सर्वाधिक उपजाऊ भूमि तथा दुनिया का सर्वाधिक अच्छा जल संसाधन होने के बावजूद हम पिछड़ गए।
आज से साढ़े 07 वर्ष पूर्व प्रदेश के युवाओं, व्यापारियों तथा किसानों के सामने पहचान का संकट था। देश का हर बड़ा उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने से कतराता था। व्यवसाय करने तथा सामान्य जीवन का निर्वाह करने के लिए सुरक्षा पहली शर्त होती है। सारी गतिविधियां कानून के अनुसार होती हुई दिखाई देनी चाहिए। जिस राज्य में हर दूसरे तीसरे दिन दंगे होते रहे हों, जिस राज्य में व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी नहीं है, तो उसकी पूंजी की सुरक्षा की गारंटी कैसे होगी। उस समय प्रदेश में यही माहौल था। पहले यहां विकास के लिए योजनाओं, नीतियों तथा लैंड बैंक का अभाव था। ‘पिक एण्ड चूज’ के माध्यम से भेदभाव किया जाता था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को नए सिरे से आगे बढ़ाने तथा प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए वर्ष 2017 में विचार मंथन किया गया। दुनिया के अलग-अलग देश में रोड शो आयोजित किए गए। प्रदेश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को देखकर उद्यमी यहां निवेश के लिए तैयार हुए। वह निवेशकों से बात करने स्वयं मुम्बई गए जहां ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। अंततः प्रदेश के पहली इन्वेस्टर्स समिट में 04 लाख 59 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसके पश्चात फरवरी 2023 में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की गयी। इस इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके माध्यम से एक करोड़ 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा सकेगा।
एक साथ एक से डेढ़ करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ना बिजनेस में निवेश के माध्यम से सम्भव है। राज्य में इस दिशा में बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। सरकारी क्षेत्र में नौकरियां सीमित होती हैं। हालांकि प्रदेश में अलग-अलग फेज में 1,54,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई। लेकिन हर साल एक लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती संभव नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की पहली नीति के अन्तर्गत रोजगार को भी समाहित किया गया। निवेश हमें इसलिए लेकर आना है, ताकि प्रदेश के औद्योगिक विकास में वृद्धि के साथ-साथ यहां के युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जा सके। प्रदेश सरकार द्वारा 27 सेक्टोरियल पॉलिसी तैयार की गई हैं। इनमें बहुत सारी नीतियां ऐसी हैं, जिन्हें केवल उत्तर प्रदेश में लागू किया गया है। राज्य में डिफेंस एवं एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, कम्प्रेस्ड बायोगैस आदि से संबंधित नीतियां भी बनाई गई हैं। अब प्रदेश एफ0डी0आई0 और फॉर्चून 500 पॉलिसी के साथ देश व दुनिया के निवेश को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले प्रदेश में न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी। यहां अराजकतापूर्ण माहौल था। उस समय उत्तर प्रदेश 20 से 22 करोड़ की आबादी वाला राज्य था, लेकिन वार्षिक बजट केवल 02 लाख करोड़ रुपए था। ऊंट के मुंह में जीरा का मुहावरा अक्षरशः सही साबित हो रहा था। आज प्रदेश का बजट बढ़कर लगभग साढ़े 07 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। यह प्रदेश की समृद्धि तथा आर्थिक उन्नयन को दर्शाता है। उस समय प्रदेश की जी0डी0पी0 लगभग 12 लाख करोड़ रुपए थी। आज यह बढ़कर वर्ष 2023-24 में लगभग 26 लाख करोड़ रुपए हो चुकी है। मार्च, 2025 तक राज्य की जी0डी0पी0 32 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का अनुमान है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने पहल की, उद्यमियों को आमंत्रित किया, परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित किया, लैंड बैंक का निर्माण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुरक्षा का वातावरण तथा जीरो टॉलरेंस की नीति सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था के अन्तर्गत माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई इसका एक उदाहरण है। इसके लिए सरकार को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आज प्रदेश सुरक्षित है। यहां दंगा करने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता। इस वातावरण के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए भी कार्य करने पड़े। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया गया। पुलिस को टेक्नोलॉजी से लैस किया गया। पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता को तीन गुना बढ़ाया गया। इसके अन्तर्गत पैरामिलिट्री तथा मिलिट्री के सेन्टर भी लिए गए। पहले प्रदेश में 6,000 पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग एक बार में हो सकती थी। उस समय ट्रेनिंग के समय को कम करके 06 माह करने का प्रयास किया गया। वर्तमान सरकार ने पुलिस कार्मिकों को पूरे 09 माह ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की।
आज उत्तर प्रदेश पुलिस जब चलती है, तो गुंडे व माफिया कांपते हुए दिखाई देते हैं। वह जानते हैं कि कानून के साथ खिलवाड़ करने का दुष्परिणाम क्या हो सकता है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन भी किया गया। पहले भूमाफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। माफियाओं के कब्जे से 64,000 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई। पहले निवेशकों को राज्य में भूमि उपलब्ध नहीं हो पाती थी। आज भूमि की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण का निर्माण किया। सिंगल विंडो के रूप में निवेश मित्र पोर्टल का निर्माण किया गया। आज यह देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो पोर्टल है। इसके माध्यम से निवेशकों को साढ़े 400 से अधिक एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराई जाती हैं। मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए एम0ओ0यू0 की मॉनीटरिंग के लिए निवेश सारथी पोर्टल तैयार किया गया है। निवेशकों को इन्सेंटिव का ऑनलाइन वितरण किया जा रहा है तथा इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी हो रही है, ताकि निवेशकों को इन्सेंटिव के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कुछ दिन पूर्व निवेशकों को एक साथ बुलाकर लगभग 1,300 करोड़ रुपए के इन्सेंटिव वितरित किए गए। इन्सेंटिव प्राप्त कर निवेशकों के मन में सरकार के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई है। युवाओं के मन में भी यह विश्वास जगा है कि निवेश से रोजगार की गारण्टी प्राप्त होगी। प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति निवेशकों का विश्वास
बढ़ाना तथा लोगों को निवेश से अवगत कराना इस आयोजन का उद्देश्य था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को सरल किया गया। वर्ष 2017 से पूर्व राज्य ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में 14 वें स्थान पर था। आज हम टॉप अचीवर्स में सम्मिलित हैं। हम नम्बर दो पर तो वर्ष 2019 में ही आ चुके थे। राज्य देश में पहले और दूसरे नम्बर की प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित है। पहले प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठवें या सातवें नम्बर पर थी। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्य प्रदेश से आगे थे। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बन चुकी है तथा नम्बर एक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है।
राज्य, देश में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किए गए। इनमें कृषि, पशुपालन, डेयरी आदि क्षेत्रांे में किये गये कार्य सम्मिलित हैं। प्रदेश में कम्प्रेस्ड बायोगैस की सर्वाधिक इकाइयां हैं। राज्य सरकार ने अवसंरचना के क्षेत्र में भी अनेक कदम उठाए हैं। पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति अत्यन्त खराब थी। आज राज्य के हाईवे, एक्सप्रेसवे तथा अन्य सड़कें देश की सबसे अच्छी सड़कों में सम्मिलित हैं। आज हमारे पास सर्वाधिक एक्सप्रेसवे हैं। कोरोना कालखण्ड में भी हमने एक्सप्रेसवे के कार्य को बंद नहीं होने दिया। परिणाम स्वरुप पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेजी के साथ कार्य चल रहा है। वर्ष 2025 के प्रारम्भिक महीनो में ही इस एक्सप्रेसवे के कैरेजवे को प्रारम्भ करने का प्रयास है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार है। बलिया लिंक एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। दिल्ली तथा मेरठ के बीच में देश का पहला 12 लेन एक्सप्रेस वे प्रारम्भ हो चुका है। दिल्ली और मेरठ के बीच में देश की पहली रैपिड रेल प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश के 6 शहर मेट्रो से जुड़े हुए हैं। प्रदेश में देश का सबसे बड़ा हाईवे, एक्सप्रेस-वे तथा रेलवे नेटवर्क है। देश का पहला वॉटर-वे भी वाराणसी तथा हल्दिया के बीच में संचालित हो चुका है। प्रदेश में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किए गए हैं। वाराणसी में लॉजिस्टिक्स मल्टी मॉडल टर्मिनल निर्माण, गौतमबुद्धनगर में लॉजिस्टिक्स व ट्रांसपोर्ट हब निर्माण तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य तेजी के साथ आगे बढ़े हैं। इन सब कार्यों की नींव कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा के बेहतर वातावरण में सम्भव है। प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई नयी पहलों में एक जनपद एक उत्पाद योजना भी सम्मिलित है। इस योजना के माध्यम से देश, दुनिया में प्रदेश की ब्रांडिंग की गई। इसके माध्यम से प्रदेश का प्रत्येक जनपद एक यूनीक उत्पाद देने में सफल हुआ। इन उत्पादों से संबंधित प्रदेश में 75 जी0आई0 टैग हैं। सर्वाधिक जी0आई0 टैग वाराणसी में हैं। इसके माध्यम से प्रदेश के निर्यात में वृद्धि हुई है। अब राज्य के आमों का निर्यात अमेरिका तथा मॉस्को को किया जाता है। जब प्रदेश के मंत्री तथा मुख्य सचिव ने यहां के किसानों के साथ रूस का दौरा किया तो यहां के आमों की कीमत मॉस्को में 1,000 रुपए प्रति किलो प्राप्त हुई। आमों के निर्यात के माध्यम से निर्यात आदि के खर्चों को घटाने के पश्चात किसानों को प्रति किलो 700-800 रुपए का लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि प्रदेश सरकार किसानों को 90 रुपए इन्सेंटिव भी उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले भदोही का कारपेट उद्योग दम तोड़ चुका था। आज भदोही 8,000 करोड़ रुपए की कारपेट निर्यात कर रहा है। पहले फिरोजाबाद में कांच उद्योग बंदी की कगार पर था। प्रदेश सरकार द्वारा कारीगरों को तकनीकी तथा सुविधाओं से जोड़ा गया परिणामस्वरूप ग्लास उद्योग एक बार फिर से चमक चुका है। फिरोजाबाद ढाई से 03 हजार करोड़ रुपए का निर्यात कर रहा है। मेरठ दुनिया के सबसे अच्छे स्पोर्ट्स आइटम बना रहा है। ऐसे ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अनेक उत्पाद देश दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान प्रस्तुत कर रहे हैं।
जब उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग इसके साथ जुड़ती है, तो वह प्रधानमंत्री जी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करती हुई दिखाई देती है। वोकल फॉर लोकल की अवधारणा इस परिकल्पना को सम्बल प्रदान करती है। इसके माध्यम से महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना भी साकार होती हुई दिखाई देती है। राज्य सरकार द्वारा गांव के हस्तशिल्पियों के लिए भी अनुकूल वातावरण निर्मित किया गया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान तथा पी0एम0 विश्वकर्मा जैसी योजनाएं परम्परागत रूप से कार्य करने वाले लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 16वीं सदी तक दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत 25 प्रतिशत योगदान देता था। ऐसा क्या कारण था कि विदेशी आक्रांता हमारे हस्तशिल्प तथा कारीगरों को समाप्त कर गए। आज हम कहां पर खड़े हैं। विश्व की अर्थव्यवस्था की तुलना में भारत की जी0डी0पी0 कितनी है, यह विचारणीय प्रश्न हैं। एक समय था जब भारत विश्व की अर्थव्यवस्था को नेतृत्व प्रदान करता था। परम्परागत हस्तशिल्पियों तथा कारीगरों का हुनर इसमें बड़ा योगदान दे रहा था। बड़े निवेश के लिए एम0एस0एम0ई0 तथा स्किल मैनपावर आधार होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है, जब सी0एस0आर0 नीति के तहत एस0जी0पी0जी0आई0 को दो प्रोजेक्ट उपलब्ध कराये गये हैं। इसमें से एक अमेरिका के सलोनी फाउंडेशन का प्रोजेक्ट है। सलोनी फाउंडेशन का गठन हृदय रोग से पीड़ित अमेरिका की नवजात बच्ची की स्मृति में किया गया था। इन लोगों का उत्तर प्रदेश से कोई सम्बन्ध नहीं है। निवेश के सुरक्षित वातावरण के कारण यह फाउंडेशन प्रदेश में निवेश को तैयार हुआ। एस0जी0पी0जी0आई0 में इस फाउंडेशन के फर्स्ट फेज का कार्य सम्पन्न हो चुका है। जन्म से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के निःशुल्क उपचार के लिए 36 बेड संचालित हो चुके हैं। सेकेंड फेज में 200 नए बेड के लिए कार्यक्रम का शुभारम्भ हो रहा है। प्रदेश में अमेरिका से आया सी0एस0आर0 के अन्तर्गत यह सबसे बड़ा फण्ड है। ऐसे कार्य पहल करने से ही सम्भव होते हैं। एस0जी0पी0जी0आई0 जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के साथ सलोनी की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस कार्यक्रम को लगातार 15 वर्ष आयोजित किया है। प्रत्येक महीने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर एम0एस0एम0ई0, कृषि, हॉर्टिकल्चर, डेयरी आदि सेक्टर्स से संबंधित कॉन्क्लेव आयोजित किए जाने चाहिए। व्यवसाय के साथ कृषि पशुपालन तथा डेयरी सेक्टर को भी जोड़ना चाहिए। परम्परागत उद्यमों को भी इसके साथ जोड़ा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जी द्वारा लांच की गई अभिनव योजना पी0एम0 विश्वकर्मा को भी सम्मिलित करते हुए कार्य करेंगे तो बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलेगा। जो लोग परम्परागत रूप से कार्य कर रहे हैं, उनको इसका लाभ तथा प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार की योजनाओं के लाभ के साथ-साथ इसकी ब्रांडिंग भी होगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली पर्व के ठीक पूर्व बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा समृद्धि कॉन्क्लेव का प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजन एक सकारात्मक पहल है। उन्हें अवगत कराया गया है कि बिजनेस स्टैंडर्ड वर्ष 2009 से इस कॉन्क्लेव का लगातार आयोजन करता आ रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड को मण्डल तथा जनपद स्तर पर विशिष्ट योजनाओं को जोड़ते हुए ऐसी कॉन्क्लेव आयोजित करनी चाहिए। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, निदेशक सूचना श्री शिशिर, बिजनेस स्टैंडर्ड के सम्पादक श्री कैलाश नौटियाल, सम्पादकीय निदेशक श्री अशोक कुमार भट्टाचार्य, बिजनेस स्टैंडर्ड सेजुड़े हुए पदाधिकारी गण, सम्पादक गण, उद्यमी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
source: https://information.up.gov.in/hi

मोगा में पराली जलाने की बढ़ी: CAQM ने DC को कारण बताओ नोटिस जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा
लालरू टॉडलर हत्या: 22 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के बच्चे का गला घोंटकर हत्या की, शव को छत पर फेंक दिया
एक तारीख से रेट्रोस्पेक्टिव रेगुलराइज़ेशन, बाद की तारीख से वास्तविक लाभ? HC ने मना कर दिया
पंजाब मूल के पुरुष, महिला की सरे के बाहर गोलीबारी में मौत की पहचान
राहुल गांधी पंजाब चुनाव टिकटों के लिए मेरी सिफारिशों पर विचार करेंगे: लुधियाना में राजा वारिंग
पंजाब ने संशोधित किरातपुर साहिब-नंगल राजमार्ग योजना NHAI को भेजी
पंजाब पीसीएस परिणामों को लेकर भाजपा ने आप पर हमला किया, भर्ती में पक्षपात का आरोप लगाया
चीनी मांझा खतरा: उच्च न्यायालय ने पंजाब से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित मुआवजा पर विचार करने को कहा
2 वरिष्ठ अकाली नेता, आप के नवदीप संघा सहित दर्जनों लोग गठबंधन वार्ताओं के बीच भाजपा में शामिल हुए
उच्च न्यायालय ने पंजाब पीसीएस, एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पर कथित अनियमितताओं के आरोप में रोक लगाई
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं
दिल्ली के स्कूल सभी कक्षाओं के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि CAQM ने GRAP-III प्रतिबंधों को हटाया
मुंडका में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में 3 घंटे के लिए हिरासत में शामिल होंगे
पहले खराब मतदान से आहत भाजपा नितिन नबिन की पंजाब यात्रा से पहले सतर्क
गुरदासपुर अनियंत्रित शहरी विकास, खराब योजना के कारण घुट रहा है
जेल की राजनीति पंजाब की व्यापारिक राजधानी में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है
अमृतसर: गुरिंदर सिंह मट्टू की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई प्रेरणा देती रहती है
चुनाव आगे हैं, पंजाब में AAP सरकार ने खाद्य जाल बढ़ाया, 10 लाख लाभार्थी जोड़े
एक मृत पिता, एक शादी का कार्ड और एक कोर्टरूम सरप्राइज
GMADA जांच में ED के दृष्टिकोण से राजनीतिक नियुक्ति
नितिन नबिन के नेतृत्व वाली भाजपा यात्रा आज पंजाब में शुरू हुई, पार्टी की जमीनी ताकत की परीक्षा
लुधियाना एमसी में सभी 4 जोन में सहायक आयुक्त नहीं थे; नागरिक संकट बढ़ते
बिहार में बनेगा देश का पहला पुल म्यूजियम, तीन मंजिला भवन लगभग तैयार
मौत से पहले कारोबारी ने वीडियो कॉल पर की थी लंबी बात, पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल नंबर; 15 लाख रुपये का रहस्य गहराया
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद
‘लालू यादव के नाम से हो पुल’, बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों, ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 7 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर ड्रग कार्रवाई में 4 पंजाब निवासी गिरफ्तार; उनमें से एक फिरोजपुर जेल से भागे हुए लोग भी थे
तलवंडी साबो में हार्ट अटैक से प्रतिभागी की मौत के बाद चन्नी ने ‘जवानी संभल’ साइकिल यात्रा स्थगित की
पंजाब सरकार द्वारा 161.75 करोड़ रुपये की स्वान नदी नहरीकरण परियोजना शुरू की गई
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग पैनल गठित किया; उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह तक
SAD सत्ता में आने के बाद मानसा में व्यापार मंत्रालय और औद्योगिक केंद्र स्थापित करेगा: सुखबीर बादल
उर्वरक के लिए जेल, काला बाजार, और सख्त कीटनाशक कानून आने वाला है: केंद्र
पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के बीच 10 साल के डीए बकाया को जारी करने पर विचार कर रहा है
सीआर पाटिल ‘किसी भी गठबंधन बैठक में शामिल नहीं हैं’, कहते हैं भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फूड फॉर ऑल, मेरी रसोय योजनाओं को 10 लाख और लाभार्थियों तक बढ़ाया
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
तोड़ा जाएगा भोपाल का जनता क्वार्टर, 490 परिवारों के सामने संकट
कटनी ज्वेलरी शोरूम लूटकांट: झारखंड गैंग का बदरुद्दीन कोलकाता से गिरफ्तार; करोड़ों के गहने अब भी गायब
अब घर या बिल्डिंग बनाने से पहले जान लें बिहार सरकार के नए नियम, बुजुर्गों को मिलेंगी खास सुविधाएं
केवल रक्षाबंधन या भैया दूज नहीं, बिहार में 8 दिनों तक चलता है भाई-बहन के प्यार का अनोखा पर्व
एक ही छत के नीचे जुटीं 4 पीढ़ियां, 95 सदस्य और एक रसोई…छठ महापर्व पर रोहतास में दिखा अद्भुत नजारा
छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा पर बढ़ेगा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दबाव? एक्सपर्ट से जानिए
क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार
CM योगी के साइन वाली BJP की चिट्ठी ने चौंकाया, 209 टिकटों की लिस्ट पर आया खंडन, चुनाव से पहले क्या चल रहा सियासी खेल?
यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम
गाजियाबाद PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, डासना जेल भेजे गए आजम खान, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
एक्यूआई में मामूली सुधार के कारण दिल्ली में राहत की सांस न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
दिल्ली: पहाड़गंज बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, निर्माण के दौरान ढहने के बाद एफआईआर; 8 घायल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ के अंतिम दिन हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के साथ चढ़ाया अर्घ्य
दिल्ली में कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में 18 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार
विदेशी नेता के ‘वोट चोरी’ के नारे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
पारिवारिक संबंध नहीं, जीतने की योग्यता से टिकट का फैसला होगा: परगट सिंह
कनाडा के सरे में सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले में पंजाब मूल के व्यक्ति पर 6 आरोप
कनाडा गुरुद्वारा विवाद: जूते पहनकर परिसर में घुसी पुलिस, मचा आक्रोश
मुक्तसर जिले में घने स्मॉग को झकझोर कर देखा गया राजस्थान के बीजेपी विधायक
एटीएस एस्टेट से कहा गया है कि चंडीगढ़ फ्लैट खरीदने वाले को 9 फीसदी ब्याज और 75 हजार रुपये का मुआवजा
ब्रिटेन की 3 अदालतों के आदेश, 2 देश और 1 बच्ची को सौंपने का आदेश
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
खनन प्रभावित पंजाब पुल 3 साल बाद फिर खुला, 100 गांवों को फिर से जोड़ा
26 नवंबर को मोगा से पंजाब चुनाव का बिगुल फूकेगी आम आदमी पार्टी
पंजाब स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 35 से 104 साल के एथलीट
बठिंडा फूलगोभी उत्पादकों को नुकसान, 3-5 रुपये प्रति किलो तक लुढ़कने से