CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। जनपद में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराये जाने पर विशेष जोर दिया जाए। कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता के साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने आज जनपद वाराणसी में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। रोप-वे परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। इस पर जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि तीन स्टेशन का निर्माण कार्य दिसम्बर, 2024 तक तथा शेष स्टेशनों का कार्य मार्च, 2025 तक पूरा करा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने विगत दिनों रामनगर स्थित शास्त्री/बलुवा घाट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए पर्यटन विभाग, कार्यदायी संस्था, कॉन्ट्रैक्टर तथा सम्बन्धित नोडल अधिकारी के खिलाफ जाँच कराकर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत शास्त्री घाट पर निर्मित सभी गुम्बदों को पुनः खोलकर उनका पुनर्निर्माण किया जाए तथा पूरे कार्य क्षेत्र की बैरिकेडिंग अवश्य करायी जाए। घाटों पर लगने वाले पत्थरों की गुणवत्ता जांच के बाद ही उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 के सभी कार्यों की जांच कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सभी कार्यों के पूरा होने पर ही सम्बन्धित विभाग द्वारा हैण्डओवर लिया जाए। इसके उपरान्त ही परियोजना को लोकार्पित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। इसको सभी विभाग सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी पूरी होगी, जब ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होगी। इसके लिए नगर निकायों, ग्राम पंचायतो की आय बढ़ाने पर कार्य किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतो में कन्वेंशन सेंटर, स्ट्रीट वेंडर, ग्रामीण हाट, तालाब में मछली पालन से आमदनी आदि उपायों को अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद के लिए प्रभारी मंत्रियों की तैनाती कर दी गई है।
जनपद की समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर ही किए जाने हेतु नवनियुक्त प्रभारीमंत्री एवं कोर ग्रुप की बैठक प्रत्येक माह आयोजित हो, ताकि जिले की समस्या का समाधान जनपद स्तर पर ही हो सके। मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम को स्वच्छता, सैनिटेशन, प्लास्टिक मुक्त शहर, स्ट्रीट डॉग की समस्या के समाधान, निराश्रित गोवंश को गौशाला में शिफ्ट करना, नगर निगम में नये शामिल क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था तथा सिटी फॉरेस्ट की परिकल्पना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निराश्रित गौशालाओंकी व्यवस्था बेहतर बनी रहे। देशी पद्धति पर ड्रेनेज के मॉडल विकसित किए जाएं। सभी फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने को निर्देशित किया। ताकि लागू होने वाली किसी व्यवस्था की जानकारी जनप्रतिनिधियों को रहे तथा उनके सुझावों को शामिल किया जाये। भवनों के बेसमेंट में पार्किंग सुनिश्चित हो, ताकि सड़क पर अनावश्यक गाड़ियां न खड़ी हों। सभी जर्जर भवन को विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम टीम बनाकर चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि किसी भी जान-माल का नुकसान न होने पाये।
मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस अधिकारी महिलाओं के साथ बैठक व संवाद करें। उन्होंने महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बीट पर महिला सिपाहियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। ग्राम सचिवालयांे में लोगों के ज्ञानवर्धन हेतु समाचार पत्र, पत्रिकाएं, सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से सम्बन्धित साहित्य आदि रखे जाने का सुझाव दिया। ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहर में भी स्ट्रीट वेण्डर के लिए सड़कों की बजाय आसपास खाली स्थानों पर शेड बनाकर उनका समुचित पुनर्वास किया जाए, ताकि सड़कों पर अनावश्यक जाम न लगने पाए। नगर निगम नगरीय क्षेत्र में अलग-अलग स्थलों पर कन्वेंशन सेण्टर बनाए। इससे नगर निगम को आय के साथ ही लोगांे को रोजगार भी
मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु प्रत्येक टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा चालक का वेरिफिकेशन कराए जाने के साथ ही उनके आईकार्ड जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी वाहनों का रूट व स्टैण्ड निर्धारित हो तथा यह वाहन निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं। उन्होंने शहर में किरायेदारों का भी सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग रूटीन कार्यों के साथ-साथ नवाचार का भी कार्य करें। अस्सी एवं वरुणा नदी, वाराणसी की प्राचीनतम पहचान है। इनके अस्तित्व को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। वरुणा रिवर फ्रंट को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए तथा इसमें कोई सीवर व दूषित पानी न गिरे। बाढ़ के दौरान गंगा का पलट प्रवाह वरुणा नदी में न हो, इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनपद में वरुणा नदी के प्रवाह क्षेत्र में आवश्यक स्थलों पर चेक डैम बनाए जाएं। सिंचाई विभाग वरुणा नदी में हमेशा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नदी के दोनों तरफ सघन वृक्षारोपण आदि की ठोस कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने नदी को अतिक्रमण से बचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य की मॉनीटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करें। हर घर नल योजना के सभी कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के साथ ही, वहां पर वाटर हार्वेसिं्टग के कार्य कराए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने आई0जी0आर0एस0, सी0एम0 हेल्प लाइन से प्राप्त शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, समयबद्धता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ओवरलोड ट्रकों/वाहनों के खिलाफ जीरो प्वाइंट पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाए तथा पर्यटकों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग बढ़ायी जाए। होटलों, दुकानों, प्रतिष्ठानों आदि में लगे अग्निशमन यंत्रों को अपडेट रखें। उन्होंने नाविकों, स्ट्रीट वेण्डरांे, व्यापारियों आदि समूहों के साथ नियमित बैठक व संवाद किए
जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को जनपद में किए जा रहे नवाचारों लैब मित्रा, ऑपरेशनविद्याशक्ति, काशी वंदन, मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के पश्चात, मुख्यमंत्री जी ने देर रात कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पुअर तथा सारंगनाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को मानक के अनुरूप समय से कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने सारंगनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। उन्होंने जे0पी0 मेहता इण्टर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जी ने राहत शिविर में रह रहे लोगों की कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करायी और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित कीं।
SOURCE: https://information.up.gov.in/h
Related Articles
-
MP CM डॉ. यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया
-
इंदौर में पानी से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, पाइपलाइन टेंडर में देरी से त्रासदी हुई: न्यायिक पैनल
-
छत्तीसगढ़ के चट्टानी इलाके में चाय की खेती से आर्थिक बदलाव आता है
-
पटना में ‘स्कूटी दीदी’ से बदसलूकी और मारपीट, गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़
-
‘पापा ने बुलाया तो आ गई’, 11 महीने बाद पटना लौटीं रोहणी, लालू और राबड़ी को देखते ही भर आईं आंखें
-
सासाराम में तिरंगे में लौटा BSF का लाल, ड्यूटी के दौरान थमी सांस; अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर नींद में सवार यात्रियों पर टूटा कहर, ट्रेलर से भिड़ी दिल्ली-दरभंगा AC बस; चार की मौत
-
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के बाद मांगा एक और मौका
-
मथुरा में मंदिर ट्रस्ट धातु दान की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए कम्प्यूटरीकृत मशीन का उपयोग करेगा
-
यूपी के बहराइच होटल में फांसी पर लटकी मिली 46 साल की शादीशुदा महिला और उसका 27 वर्षीय साथी
-
6.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला: लखनऊ की सीबीआई अदालत ने एलआईसी के पूर्व सहायक को 10 साल की सजा सुनाई
-
चंडीगढ़: ट्राइसिटी में मौसम में फिर से बदलाव, शहर में पंजाब में दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज
-
2 बैंक घोटालों के बाद, हरियाणा के नए ऑडिट कानून ने अधिकारियों को अवैध भुगतान, नुकसान के लिए हुक में डाल दिया
-
वाडा के प्रतिबंध और ओलंपिक कोटा हारने के बाद, रोहतक की परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता
-
हर 50 मीटर पर चार कूड़ेदान: हरियाणा में पर्यटकों, तीर्थ स्थलों पर कचरा प्रबंधन के साथ हाईटेक किया जाएगा
-
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद, सीईसी के खिलाफ प्रस्तावित विरोध से पहले धारा 163 लागू
-
दिल्ली सरकार ने उत्तरी रिज में 277 एकड़ के लिए ‘आरक्षित वन’ का दर्जा दिया
-
महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन: मतदाता सूची विवाद के बीच छात्र समूहों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाया
-
भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता ने ऑडियो क्लिप में पंजाब के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की आवाज की पहचान की
-
संगरूर के सांसद गुरमीत हेयर ने शिअद और कांग्रेस को दी चुनौती
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर
-
कनाडा में फोन पर गेम खेलते हुए हुई जानलेवा दुर्घटना में पंजाब मूल के ट्रक चालक को 6 साल की सजा
-
सुखबीर बादल 6 अक्टूबर को डोर-टू-डोर ड्राइव के साथ शिअद के पंजाब चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,262 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
-
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली में करेंगे राहुल गांधी की मुलाकात
-
मर्चेंट बैंकर के जरिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं उठाएगी पंजाब पावर कॉरपोरेशन
-
ओंकारेश्वर में नर्मदा के बीच नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
-
जबलपुर में कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे घायल; सड़क पर मची अफरा-तफरी
-
छत्तीसगढ़ में दूल्हे को नशे में पाया गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी पुलिस ने उनके रुख का सम्मान किया
-
पहाड़ों के बीच बंजर जमीन पर उगाई सफलता: गया की सुषमा ने खेती, डेयरी और मत्स्य पालन से रची नई इबारत
-
बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट
-
रोहतास में पत्थर खदानों की बंदोबस्ती शुरू, बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलेगा रोजगार
-
औरंगाबाद में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन का होगा अधिग्रहण
-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शख्स की लॉ डिग्री रद्द
-
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को ‘बचाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई; समन अधिकारी
-
यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
-
चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!
-
सोहना एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
-
11 अक्टूबर से लागू होंगी संपत्ति कर की नई दरें
-
ग्रेटर फरीदाबाद में नाबालिग के साथ उसके दोस्त के सामने ‘गैंगरेप’ 3 गिरफ्तार
-
2 महीने की सैलरी में देरी से करनाल एमसी दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध
-
फर्जी ई-चालान मैसेज से बैंक खाते खाली हो सकते हैं: पंचकूला पुलिस ने वाहन मालिकों को दी चेतावनी
-
टीवी से प्रेरणा लेने से लेकर एशियाई खेलों में रजत पदक तक, आशिमा अहलावत का निशानेबाजी सफर
-
दिल्ली पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के रोड टेंडर में ‘अनियमितताओं’ को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया
-
दिल्ली की एक अदालत ने यासीन मलिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है।
-
बारापुला फेज-3 के खुलने के अगले दिन दिल्ली में सूर्यघाड़ी, आश्रम में जाम
-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात में रहता था और कहा जाता है कि उसने अपराधियों को रसद सहायता और वित्तपोषण प्रदान किया था। उसे एनआईए ने वांछित घोषित कर दिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कुमार को कूटनीतिक प्रयासों के बाद गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे कानूनी कार्यवाही के लिए यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों द्वारा प्रभाकर की लक्षित हत्या से संबंधित है। एनआईए ने हत्या के संबंध में 9 मई, 2024 को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नवीनतम गिरफ्तारी 13 अगस्त को यूएई के एक अन्य आरोपी मनवीर राम को पकड़ने के बाद की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति में कथित तौर पर शामिल मनवीर राम को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर को खत्म करने की साजिश कथित तौर पर जर्मनी स्थित बीकेआई के गुर्गों हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी। बयान में कहा गया है कि जांच में यह भी स्थापित हुआ है कि कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात से काम करते हुए विदेशों में स्थित बीकेआई के गुर्गों के लिए एक रसद प्रदाता और फाइनेंसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें कहा गया है कि वह एक भर्तीकर्ता और हैंडलर के रूप में काम करता था, हथियारों की व्यवस्था करता था और प्रभाकर की हत्या में शामिल शूटरों को उनकी डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा कि हरजीत सिंह और कुलबीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुमार ने साजिश के संबंध में आतंकवाद के लिए धन भी प्राप्त किया और उसे हस्तांतरित किया। एजेंसी ने कहा कि कुमार का प्रत्यर्पण भगोड़ों की भारत वापसी में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों के कारण किया गया है।
-
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
-
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
-
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
-
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
-
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
-
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
-
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
-
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
-
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
-
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
-
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
-
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
-
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
-
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
-
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
-
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
-
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
-
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
-
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
-
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
-
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
-
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
-
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
-
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
-
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
-
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
-
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
-
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
-
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
-
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
-
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
-
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
-
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
-
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे