CM Yogi Adityanath: सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में आने वाले मामलों में असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले शासन के सभी विभागों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, तहसीलों, रेंज व थानों से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश
CM Yogi Adityanath ने यहां लोक भवन में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिलों में राजस्व वादों के निस्तारण और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी मण्डलायुक्त, पुलिस जोन ए0डी0जी0, पुलिस रेंज आई0जी0, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक आदि फील्ड में तैनात अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
मुख्यमंत्री जी ने इस विशेष समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में आने वाले मामलों के शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक तथा आई0जी0आर0एस0 और सी0एम0 हेल्पलाइन पर जनता से मिले फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट जारी करते हुए मुख्यमंत्री जी ने असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले शासन के सभी विभागों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, तहसीलों, रेंज व थानों से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैमाइश, अकृषक भूमि घोषित किये जाने से जुड़े लम्बित मामलों की जिलावार रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में कार्यवाही की जाए। कहीं भी किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जनता से जुड़े विभागों के अधिकारी तय समय पर जनता से जरूर मिलें। प्रत्येक विभाग में जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 में मिलने वाले आवेदन हों या सी0एम0 हेल्पलाइन अथवा थाना, तहसील, विकासखण्ड में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं की सुनवाई की जाए। पीड़ित/परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें और उसकी भावना का सम्मान करें। उस व्यक्ति की समस्या का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसका फीडबैक ही अधिकारियों के प्रदर्शन का मानक होगा। जनशिकायतों/समस्याओं से जुड़े आवेदन का संतोषप्रद निस्तारण किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नामान्तरण, पैमाइश, लैंड यूज चेंज, वरासत आदि आम आदमी से जुड़े मामले किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहने चाहिए। तय समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण होना ही चाहिए। हर जिलाधिकारी तहसीलों की और मण्डलायुक्त अपने क्षेत्र के जिलों की नियमित समीक्षा करें। किस विभाग में आम आदमी के कितने आवेदन लम्बित हैं, क्यों लम्बित हैं, इसकी समीक्षा करें और जवाबदेही तय करें। मिथ्या/भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, सम्भल अथवा कोई अन्य जनपद, अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। जनपद सम्भल में विगत दिनों हुई घटना से जुड़े उपद्रवियों के साथ पूरी कठोरता के साथ निपटें। जिन लोगों ने सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से लिया जाए। अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित किया जाए। इसके लिए जनता का सहयोग लें, सघन सर्च ऑपरेशन चलाएं। एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण के मामले संवेदनशील हैं। सड़क सभी के लिए है, आवागमन के लिए है, यह बिल्डिंग मैटेरियल का सामान रखने, निजी वाहन पार्किंग बनाने, दुकान बनाने अथवा किसी के अनधिकृत कब्जे के लिए नहीं है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण के मामलों में संवाद और समन्वय की नीति अपनाई जाए। सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग के साथ मिलकर स्थानीय निकायों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं कि प्रदेश में कहीं भी आवागमन बाधित कर अनधिकृत कब्जा न हो जहां कहीं भी अनधिकृत कब्जा हो, वहां तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी 06 दिसम्बर को भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस है। अनेक संगठनों द्वारा बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए जुलूस, सभा आदि आयोजित की जाएगी। ऐसे में कतिपय अराजक तत्व माहौल को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं। तिथि की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सभी जिलों में सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाएं। सेक्टर प्रणाली लागू करें। यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। आगामी 25 दिसम्बर को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर ‘सुशासन दिवस’ के भाव के साथ अनेक आयोजन होने प्रस्तावित हैं। इसी दिन क्रिसमस का पर्व भी है।
इसके बाद 31 दिसम्बर, 2024 व 01 जनवरी, 2025 को लोग हर्षाेल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी हुड़दंग न हो। उल्लास मनाएं किन्तु सुनिश्चित कराएं कि कोई भी कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करे। सबकी आस्था, सबकी भावना का सम्मान होना चाहिए। साथ ही, शांति और सौहार्द का माहौल भी बना रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धर्मस्थलों पर अथवा गीत-संगीत के कार्यक्रमों में तय मानक से अधिक आवाज तथा निर्धारित समय के बाद में लाउडस्पीकर/डी0जे0 न बजें। कानफोड़ू स्वर वृद्धजन, रोगियों और स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए बड़ी समस्या है। पूर्व में इस सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही हुई थी। एक बार फिर इसका निरीक्षण करें। जहां स्थिति ठीक न हो, तत्काल लाउडस्पीकर उतारे जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज महाकुम्भ का पावन अवसर है। देश-दुनिया में महाकुम्भ को लेकर उत्साह है। आस्था और श्रद्धा से जुड़ा यह पर्व शांति के साथ सम्पन्न हो, इसके लिए सभी को सहयोग करना होगा। प्रयागराज के सीमावर्ती जनपदों की भी इसमें बड़ी भूमिका होगी। इस बार के महाकुम्भ को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने की तैयारी है। इसके लिए जिला, तहसील, थाना स्तर पर लोगों को सभी आवश्यक जानकारियां दी जानी चाहिए। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को अवगत कराएं कि ट्रैक्टर ट्रॉली से न जाएं। सुरक्षा का ध्यान रखें। ठंड से बचाव के लिए भी सभी को जागरूक करें। कोई प्लास्टिक का उपयोग न करे। सभी जिलों में इसे लेकर आवश्यक तैयारी कर ली जाए। इस बार 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं/पर्यटकों के प्रयागराज आगमन की सम्भावना है। इनमें से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या, विन्ध्यधाम, काशी और मथुरा का भी भ्रमण करेंगे। इस सम्भावना के दृष्टिगत सम्बन्धित जिलों में आवश्यक तैयारियां समय से कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठण्ड का मौसम प्रारम्भ हो गया है। सभी जिलों को कम्बल वितरण के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। सभी जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि कम्बल, रैन बसेरों का सदुपयोग हो। प्रदेश में कहीं भी कोई भूखा न सोए, सड़क किनारे न सोए। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान यदि कहीं कोई सड़क किनारे सोता हुआ मिले तो उसे रैन बसेरे तक पहुंचाएं। रैन बसेरे में निवास करने वालों का सत्यापन भी किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए पराली प्रबंधन के लिए सभी जिलों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। 05 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। जिलाधिकारी स्वयं इन परियोजनाओं का निरीक्षण करें।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक वर्ष एक बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में असमय काल-कवलित हो जाते हैं। इसे जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है। नगरीय क्षेत्रों में जाम की समस्या के निराकरण के लिए नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप समस्या का समाधान तैयार करें। किसान, व्यापारी, पटरी व्यवसायी और श्रमिक संगठनों से संवाद और समन्वय बनाएं। उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझें और उसका यथोचित निराकरण किया जाना सुनिश्चित कराएं।
Source: https://information.up.gov.in
Related Articles
-
मोगा में पराली जलाने की बढ़ी: CAQM ने DC को कारण बताओ नोटिस जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा
-
लालरू टॉडलर हत्या: 22 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के बच्चे का गला घोंटकर हत्या की, शव को छत पर फेंक दिया
-
एक तारीख से रेट्रोस्पेक्टिव रेगुलराइज़ेशन, बाद की तारीख से वास्तविक लाभ? HC ने मना कर दिया
-
पंजाब मूल के पुरुष, महिला की सरे के बाहर गोलीबारी में मौत की पहचान
-
राहुल गांधी पंजाब चुनाव टिकटों के लिए मेरी सिफारिशों पर विचार करेंगे: लुधियाना में राजा वारिंग
-
पंजाब ने संशोधित किरातपुर साहिब-नंगल राजमार्ग योजना NHAI को भेजी
-
पंजाब पीसीएस परिणामों को लेकर भाजपा ने आप पर हमला किया, भर्ती में पक्षपात का आरोप लगाया
-
चीनी मांझा खतरा: उच्च न्यायालय ने पंजाब से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित मुआवजा पर विचार करने को कहा
-
2 वरिष्ठ अकाली नेता, आप के नवदीप संघा सहित दर्जनों लोग गठबंधन वार्ताओं के बीच भाजपा में शामिल हुए
-
उच्च न्यायालय ने पंजाब पीसीएस, एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पर कथित अनियमितताओं के आरोप में रोक लगाई
-
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
-
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
-
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
-
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
-
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
-
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
-
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
-
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
-
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
-
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
-
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
-
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
-
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
-
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
-
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
-
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
-
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
-
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
-
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
-
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
-
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
-
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं
-
दिल्ली के स्कूल सभी कक्षाओं के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि CAQM ने GRAP-III प्रतिबंधों को हटाया
-
मुंडका में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
-
अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में 3 घंटे के लिए हिरासत में शामिल होंगे
-
पहले खराब मतदान से आहत भाजपा नितिन नबिन की पंजाब यात्रा से पहले सतर्क
-
गुरदासपुर अनियंत्रित शहरी विकास, खराब योजना के कारण घुट रहा है
-
जेल की राजनीति पंजाब की व्यापारिक राजधानी में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है
-
अमृतसर: गुरिंदर सिंह मट्टू की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई प्रेरणा देती रहती है
-
चुनाव आगे हैं, पंजाब में AAP सरकार ने खाद्य जाल बढ़ाया, 10 लाख लाभार्थी जोड़े
-
एक मृत पिता, एक शादी का कार्ड और एक कोर्टरूम सरप्राइज
-
GMADA जांच में ED के दृष्टिकोण से राजनीतिक नियुक्ति
-
नितिन नबिन के नेतृत्व वाली भाजपा यात्रा आज पंजाब में शुरू हुई, पार्टी की जमीनी ताकत की परीक्षा
-
लुधियाना एमसी में सभी 4 जोन में सहायक आयुक्त नहीं थे; नागरिक संकट बढ़ते
-
बिहार में बनेगा देश का पहला पुल म्यूजियम, तीन मंजिला भवन लगभग तैयार
-
मौत से पहले कारोबारी ने वीडियो कॉल पर की थी लंबी बात, पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल नंबर; 15 लाख रुपये का रहस्य गहराया
-
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
-
केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद
-
‘लालू यादव के नाम से हो पुल’, बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड
-
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों, ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 7 गिरफ्तार
-
जम्मू-कश्मीर ड्रग कार्रवाई में 4 पंजाब निवासी गिरफ्तार; उनमें से एक फिरोजपुर जेल से भागे हुए लोग भी थे
-
तलवंडी साबो में हार्ट अटैक से प्रतिभागी की मौत के बाद चन्नी ने ‘जवानी संभल’ साइकिल यात्रा स्थगित की
-
पंजाब सरकार द्वारा 161.75 करोड़ रुपये की स्वान नदी नहरीकरण परियोजना शुरू की गई
-
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग पैनल गठित किया; उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह तक
-
SAD सत्ता में आने के बाद मानसा में व्यापार मंत्रालय और औद्योगिक केंद्र स्थापित करेगा: सुखबीर बादल
-
उर्वरक के लिए जेल, काला बाजार, और सख्त कीटनाशक कानून आने वाला है: केंद्र
-
पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के बीच 10 साल के डीए बकाया को जारी करने पर विचार कर रहा है
-
सीआर पाटिल ‘किसी भी गठबंधन बैठक में शामिल नहीं हैं’, कहते हैं भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फूड फॉर ऑल, मेरी रसोय योजनाओं को 10 लाख और लाभार्थियों तक बढ़ाया
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
-
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
-
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
-
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
-
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
-
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
-
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल
-
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
-
तोड़ा जाएगा भोपाल का जनता क्वार्टर, 490 परिवारों के सामने संकट
-
कटनी ज्वेलरी शोरूम लूटकांट: झारखंड गैंग का बदरुद्दीन कोलकाता से गिरफ्तार; करोड़ों के गहने अब भी गायब
-
अब घर या बिल्डिंग बनाने से पहले जान लें बिहार सरकार के नए नियम, बुजुर्गों को मिलेंगी खास सुविधाएं
-
केवल रक्षाबंधन या भैया दूज नहीं, बिहार में 8 दिनों तक चलता है भाई-बहन के प्यार का अनोखा पर्व
-
एक ही छत के नीचे जुटीं 4 पीढ़ियां, 95 सदस्य और एक रसोई…छठ महापर्व पर रोहतास में दिखा अद्भुत नजारा
-
छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
-
बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत
-
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा पर बढ़ेगा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दबाव? एक्सपर्ट से जानिए
-
क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार
-
CM योगी के साइन वाली BJP की चिट्ठी ने चौंकाया, 209 टिकटों की लिस्ट पर आया खंडन, चुनाव से पहले क्या चल रहा सियासी खेल?
-
यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम
-
गाजियाबाद PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, डासना जेल भेजे गए आजम खान, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
-
एक्यूआई में मामूली सुधार के कारण दिल्ली में राहत की सांस न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
-
दिल्ली: पहाड़गंज बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, निर्माण के दौरान ढहने के बाद एफआईआर; 8 घायल
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ के अंतिम दिन हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के साथ चढ़ाया अर्घ्य
-
दिल्ली में कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में 18 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार
-
विदेशी नेता के ‘वोट चोरी’ के नारे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
पारिवारिक संबंध नहीं, जीतने की योग्यता से टिकट का फैसला होगा: परगट सिंह
-
कनाडा के सरे में सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले में पंजाब मूल के व्यक्ति पर 6 आरोप
-
कनाडा गुरुद्वारा विवाद: जूते पहनकर परिसर में घुसी पुलिस, मचा आक्रोश
-
मुक्तसर जिले में घने स्मॉग को झकझोर कर देखा गया राजस्थान के बीजेपी विधायक
-
एटीएस एस्टेट से कहा गया है कि चंडीगढ़ फ्लैट खरीदने वाले को 9 फीसदी ब्याज और 75 हजार रुपये का मुआवजा
-
ब्रिटेन की 3 अदालतों के आदेश, 2 देश और 1 बच्ची को सौंपने का आदेश
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
खनन प्रभावित पंजाब पुल 3 साल बाद फिर खुला, 100 गांवों को फिर से जोड़ा
-
26 नवंबर को मोगा से पंजाब चुनाव का बिगुल फूकेगी आम आदमी पार्टी
-
पंजाब स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 35 से 104 साल के एथलीट
-
बठिंडा फूलगोभी उत्पादकों को नुकसान, 3-5 रुपये प्रति किलो तक लुढ़कने से