Union Minister Bhupendra Yadav: विभागीय अधिकारी प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण करें तथा नए विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें
Union Minister Bhupendra Yadav: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद Bhupendra Yadav ने अलवर जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना के साथ कार्य कर अलवर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करें।
केंद्रीय मंत्री Bhupendra Yadav ने विभागवार बारीकी से योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सुनिश्चित करें कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास योजनाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करें। Bhupendra Yadav ने निर्देश दिये कि वर्ष में चार बार दिशा की बैठक होगी तथा फरवरी माह में आयोजित होने वाली दिशा की बैठक में इस बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट लाएं।
Bhupendra Yadav ने अलवर जिले के विकास के लिए विभागवार नवीन प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में विकास और पर्यटन की असीम संभावना है। इसके लिए अलवर शहर को स्वच्छ शहर बनाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जनप्रतिनिधिगण संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता की महती आवश्यकता है। इसके लिए अलवर शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु परियोजना तथा एनसीआर योजना के तहत शहर व जिले के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें।
उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि योजना की रैंकिंग में सुधार लाते हुए कवरेज सौ प्रतिशत करने हेतु कार्यों में गति लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बीच में काम छोडने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन व पेयजल से जुडी हुई शिकायतों व परिवेदनाओं का रजिस्टर संधारित करें तथा उनकी समीक्षा कर उनका निस्तारण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत करवाये गए विषयों को आगामी बैठक से पूर्व निस्तारित करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि सरिस्का एलीवेटेड रोड के कार्य में प्रगति लायें। उन्होंने निर्देश दिये कि एनएचआई के जिले में चल रहे कार्यों में गति लाए तथा नये कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिये कि जैविक कलस्टर की मौका स्थिति देखने हेतु फील्ड विजिट हो। उन्होंने निर्देश दिये कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले, इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने जिला परिषद सीईओ को निर्देश दिये कि मनरेगा में रोजगार सृजन बढाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिषाशी अभियन्ता को निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाये। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि स्वच्छ शहरों की विजिट कर अलवर शहर को एनसीआर का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु जनभागीदारी अभियान चलाएं, एनसीएपी के तहत प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलवाने, आमजन को राहत प्रदान करने हेतु लगाए जाने वाले शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीडीईओ को निर्देश दिये कि अलवर में एमपी लेड से अब तक 56 ई-लाइब्रेरी स्वीकृत हो चुकी हैं, उनकी कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारम्भ कराएं। साथ ही एमपी, एमएलए लेड, एनजीओ, सरकारी योजनाओं के माध्यम से आगामी एक साल के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों की सभी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी तथा अटल टिकरिंग लैब विकसित करावे। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि टीबी मुक्त अलवर हेतु टीबी मुक्त अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए। उन्होंने निर्देश दिये कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज हेतु कार्ड बनावे, इसके लिए शहर में अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें।
उन्होंने सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये कि अलवर डेयरी में नया प्रोजेक्ट लाने हेतु कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि नवीन तकनीकी के उपयोग हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को प्रशिक्षण दें तथा तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु मेले आयोजित कराएं। उन्होंने निर्देश दिये कि मिलावटी दूध पर पूर्णतः लगाम लगावे। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को जिले में विद्युत से संबंधित सेवाएं नियमित रूप से संचालित करने, जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में अवगत कराए गए प्रत्येक बिन्दु को प्राथमिकता से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल आदि का त्वरित जवाब देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने निर्देश दिये कि केंद्र सरकार के फण्ड से अल्पसंख्यक क्षेत्र में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में खेलों के प्रति रूचि बढाने एवं खेलों को ग्रासरूट तक ले जाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि पेंशन सत्यापन का कार्य 31 दिसम्बर तक मिशन मोड में करायें, इसके लिए व्यापक प्रचार— प्रसार कर आमजन को जागरूक करें।
बैठक में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के आमजन से जुडे विषयों से अवगत कराने व दिए गए सुझावों पर कार्यवाही कर आगामी बैठक में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री संजय शर्मा ने जल जीवन मिशन से वंचित रहे क्षेत्रों को इस योजना से जोडने, कालीमोरी अंडरपास को यथाशीघ्र पूर्ण कराने, प्रतापबंध से बालाकिला की सडक के कार्य को प्रारम्भ करने, नटनी का बारा से ढाईपेडी की स्वीकृत सडक के कार्य प्रारम्भ करने तथा सडकों हेतु स्वीकृत 5 करोड रूपये के कार्यों को भी यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।
अलवर ग्रामीण विधायक श्री टीकाराम जूली ने मनरेगा के तहत अधिक कार्य प्रारम्भ करने, नई नगर पालिकाओं की मॉनिटरिंग करने, विद्युत ट्रिपिंग पर लगाम लगाने व जीएसएस के कार्यों में गति लाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत सत्यापन हेतु मिशन मोड पर कार्य करने, भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव ने कठूमर क्षेत्र में कृषि हेतु दिन में विद्युत आपूर्ति व जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण कराने, जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर ने विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन व ग्रामीण सडकों के संबंध में अवगत कराया। इसी प्रकार कठूमर विधायक श्री रमेश खिंची ने जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने, पूर्ण होने वाले कार्यों को यथाशीघ्र ग्राम पंचायतों को हैण्ड ओवर करने तथा कार्य बीच में छोडने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने, रामगढ विधायक श्री सुखवन्त सिंह ने शीतल से बूटोली व अलावडा से चौमा के पास सडक के छूटे हुए हिस्से को बनवाने व थानागाजी विधायक श्री कान्ती प्रसाद मीणा ने क्षतिग्रस्त भर्तृहरि पुलिया को दुरूस्त कराने की मांग की। उमरैण प्रधान श्री दौलतराम जाटव, मालाखेडा प्रधान श्रीमती वीरमती देवी व रामगढ प्रधान श्री नसरू खान ने भी अपने—अपने क्षेत्रों की सडक, विद्युत व पेयजल आदि के बारे में अवगत कराया।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई जावेगी।
बैठक में खैरथल-तिजारा जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक अलवर श्री संजीव नैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आर.एस चौहान, डीएफओ अलवर श्री राजेन्द्र सिंह हुड्डा, डीएफओ सरिस्का श्री अभिमन्यु सहारण, यूआईटी सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री सुनील गर्ग, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री सुधीर पाण्डे, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता श्री भूरी सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
-
अमृतपाल सिंह असम जेल से बाहर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अदालत की अनुमति के बाद
-
अकाल तख्त ने राज कुंद्रा की फिल्म को मंजूरी नहीं दी है, इसके सचिवालय ने स्पष्ट किया
-
19वीं सदी का एक राजनेता एक टूटे हुए 21वीं सदी के विश्व को क्या सिखा सकता है? महाराजा रणजीत सिंह से सीखें
-
अमृतसर BRTS में 95 बसें भर्ती की गईं, गोदाम में पड़ी हैं, याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया
-
नंगल रेलवे अंडरपास पुनरुद्धार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दरार को उजागर किया
-
सिद्धू मूसेवाला ने साजिशकर्ता गोल्डी ब्रार की हत्या कनाडा की सबसे वांछित सूची में शीर्ष स्थान पर
-
पंजाब पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी करने के लिए अंतर-राज्यीय बैठक की
-
पंजाब एएसआई इकबाल सिंह हत्या मामला: जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
इटली में सिख व्यवसायी सोनिया गांधी के बचपन के घर का मालिक है, उसे संग्रहालय बनाना चाहता है
-
ईडी ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को फंड ट्रांसफर मामले में तलब किया
-
मोगा में पराली जलाने की बढ़ी: CAQM ने DC को कारण बताओ नोटिस जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा
-
लालरू टॉडलर हत्या: 22 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के बच्चे का गला घोंटकर हत्या की, शव को छत पर फेंक दिया
-
एक तारीख से रेट्रोस्पेक्टिव रेगुलराइज़ेशन, बाद की तारीख से वास्तविक लाभ? HC ने मना कर दिया
-
पंजाब मूल के पुरुष, महिला की सरे के बाहर गोलीबारी में मौत की पहचान
-
राहुल गांधी पंजाब चुनाव टिकटों के लिए मेरी सिफारिशों पर विचार करेंगे: लुधियाना में राजा वारिंग
-
पंजाब ने संशोधित किरातपुर साहिब-नंगल राजमार्ग योजना NHAI को भेजी
-
पंजाब पीसीएस परिणामों को लेकर भाजपा ने आप पर हमला किया, भर्ती में पक्षपात का आरोप लगाया
-
चीनी मांझा खतरा: उच्च न्यायालय ने पंजाब से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित मुआवजा पर विचार करने को कहा
-
2 वरिष्ठ अकाली नेता, आप के नवदीप संघा सहित दर्जनों लोग गठबंधन वार्ताओं के बीच भाजपा में शामिल हुए
-
उच्च न्यायालय ने पंजाब पीसीएस, एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पर कथित अनियमितताओं के आरोप में रोक लगाई
-
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
-
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
-
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
-
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
-
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
-
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
-
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
-
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
-
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
-
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
-
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
-
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
-
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
-
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
-
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
-
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
-
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
-
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
-
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
-
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
-
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
-
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं
-
दिल्ली के स्कूल सभी कक्षाओं के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि CAQM ने GRAP-III प्रतिबंधों को हटाया
-
मुंडका में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
-
अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में 3 घंटे के लिए हिरासत में शामिल होंगे
-
पहले खराब मतदान से आहत भाजपा नितिन नबिन की पंजाब यात्रा से पहले सतर्क
-
गुरदासपुर अनियंत्रित शहरी विकास, खराब योजना के कारण घुट रहा है
-
जेल की राजनीति पंजाब की व्यापारिक राजधानी में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है
-
अमृतसर: गुरिंदर सिंह मट्टू की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई प्रेरणा देती रहती है
-
चुनाव आगे हैं, पंजाब में AAP सरकार ने खाद्य जाल बढ़ाया, 10 लाख लाभार्थी जोड़े
-
एक मृत पिता, एक शादी का कार्ड और एक कोर्टरूम सरप्राइज
-
GMADA जांच में ED के दृष्टिकोण से राजनीतिक नियुक्ति
-
नितिन नबिन के नेतृत्व वाली भाजपा यात्रा आज पंजाब में शुरू हुई, पार्टी की जमीनी ताकत की परीक्षा
-
लुधियाना एमसी में सभी 4 जोन में सहायक आयुक्त नहीं थे; नागरिक संकट बढ़ते
-
बिहार में बनेगा देश का पहला पुल म्यूजियम, तीन मंजिला भवन लगभग तैयार
-
मौत से पहले कारोबारी ने वीडियो कॉल पर की थी लंबी बात, पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल नंबर; 15 लाख रुपये का रहस्य गहराया
-
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
-
केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद
-
‘लालू यादव के नाम से हो पुल’, बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड
-
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों, ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 7 गिरफ्तार
-
जम्मू-कश्मीर ड्रग कार्रवाई में 4 पंजाब निवासी गिरफ्तार; उनमें से एक फिरोजपुर जेल से भागे हुए लोग भी थे
-
तलवंडी साबो में हार्ट अटैक से प्रतिभागी की मौत के बाद चन्नी ने ‘जवानी संभल’ साइकिल यात्रा स्थगित की
-
पंजाब सरकार द्वारा 161.75 करोड़ रुपये की स्वान नदी नहरीकरण परियोजना शुरू की गई
-
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग पैनल गठित किया; उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह तक
-
SAD सत्ता में आने के बाद मानसा में व्यापार मंत्रालय और औद्योगिक केंद्र स्थापित करेगा: सुखबीर बादल
-
उर्वरक के लिए जेल, काला बाजार, और सख्त कीटनाशक कानून आने वाला है: केंद्र
-
पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के बीच 10 साल के डीए बकाया को जारी करने पर विचार कर रहा है
-
सीआर पाटिल ‘किसी भी गठबंधन बैठक में शामिल नहीं हैं’, कहते हैं भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फूड फॉर ऑल, मेरी रसोय योजनाओं को 10 लाख और लाभार्थियों तक बढ़ाया
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
-
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
-
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
-
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
-
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
-
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
-
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल
-
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
-
तोड़ा जाएगा भोपाल का जनता क्वार्टर, 490 परिवारों के सामने संकट
-
कटनी ज्वेलरी शोरूम लूटकांट: झारखंड गैंग का बदरुद्दीन कोलकाता से गिरफ्तार; करोड़ों के गहने अब भी गायब
-
अब घर या बिल्डिंग बनाने से पहले जान लें बिहार सरकार के नए नियम, बुजुर्गों को मिलेंगी खास सुविधाएं
-
केवल रक्षाबंधन या भैया दूज नहीं, बिहार में 8 दिनों तक चलता है भाई-बहन के प्यार का अनोखा पर्व
-
एक ही छत के नीचे जुटीं 4 पीढ़ियां, 95 सदस्य और एक रसोई…छठ महापर्व पर रोहतास में दिखा अद्भुत नजारा
-
छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
-
बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत
-
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा पर बढ़ेगा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दबाव? एक्सपर्ट से जानिए
-
क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार
-
CM योगी के साइन वाली BJP की चिट्ठी ने चौंकाया, 209 टिकटों की लिस्ट पर आया खंडन, चुनाव से पहले क्या चल रहा सियासी खेल?
-
यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम
-
गाजियाबाद PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, डासना जेल भेजे गए आजम खान, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
-
एक्यूआई में मामूली सुधार के कारण दिल्ली में राहत की सांस न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
-
दिल्ली: पहाड़गंज बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, निर्माण के दौरान ढहने के बाद एफआईआर; 8 घायल
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ के अंतिम दिन हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के साथ चढ़ाया अर्घ्य
-
दिल्ली में कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में 18 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार
-
विदेशी नेता के ‘वोट चोरी’ के नारे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
पारिवारिक संबंध नहीं, जीतने की योग्यता से टिकट का फैसला होगा: परगट सिंह
-
कनाडा के सरे में सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले में पंजाब मूल के व्यक्ति पर 6 आरोप