Haryana Assembly elections के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया

Haryana Assembly elections: प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी चुनाव प्रचार में लगातार जुटे हुए हैं। नायब सिंह सैनी ने भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया

Haryana Assembly elections के लिए सभी पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज इंद्री में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, जो अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं बनाया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस  2-2 बार सरकार बनाकर अब तक बराबरी पर हैं। उन्होने कहा कि जब कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में तीसरी बार देश की सत्ता में वापसी की थी, तब नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं और कांग्रेस के सामने कोई दूसरा बड़ा दल नहीं था।

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी चुनाव प्रचार में लगातार जुटे हुए हैं। नायब सिंह सैनी ने रादौर में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में प्रदेश में बहुत कुछ किया है। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की मांग पर धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी एलान किया है।

↑
Exit mobile version