राज्य

CM Bhajanlal Sharma ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

CM Bhajanlal Sharma: व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश -कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के क्रम में CM Bhajanlal Sharma ने पलाना में कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।
CM Bhajanlal Sharma ने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। CM Bhajanlal Sharma ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, CM Bhajanlal Sharma ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया।

प्रधानमंत्री करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण-

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक श्री बाबूसिंह राठौड़, श्री कुलदीप धनखड़ और डॉ विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button