Kantara का जादू कहीं भूल तो नहीं गए? फिर आ रहा है अगला भाग, रिलीज डेट का खुलासा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब 400 करोड़ रुपये की फिल्म का प्रीक्वल भी रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है।
2022 में साउथ एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara रिलीज हुई। ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और साउथ से पश्चिम तक इसकी दीवानगी देखने को मिली। दर्शकों को अब इस फिल्म के प्रीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार है। जिसका अनाउंसमेंट ऋषभ शेट्टी ने किया था। फिल्म का प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1’ रिलीज होने की तारीख घोषित की गई है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्माता ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी है। यह फिल्म राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों से भरपूर है। 500 से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों, 3,000 लोगों की एक बड़ी कास्ट और अद्भुत एक्शन कोरियोग्राफी से सजी ये फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।
क्या फिल्म की कहानी होगी?
Kantara: पहले चैप्टर में कर्नाटक के कदंब काल का वर्णन है। कदंब ने कर्नाटक की संस्कृति और वास्तुकला को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उस युग को भारत का प्राचीन काल कहा जाता है। कंतारा में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका के अलावा इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। 2023 में शेट्टी ने कहा कि दर्शकों ने जो देखा, वह वास्तव में भाग 2 था, इसलिए आगे की रिलीज़ कंटारा का पूर्वावलोकन होगी। फिल्म को लेकर पिछले दिनों ऋषभ ने कहा, “हम दर्शकों के प्रति बहुत खुश और आभारी हैं जिन्होंने कंतारा को अपार प्यार और समर्थन दिया।” साथ ही आगे की यात्रा को आगे बढ़ाया और सर्वशक्तिमान दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस अवसर पर कंतारा के प्रीक्वल की घोषणा करना चाहूंगा। आपने जो देखा है वह वास्तव में भाग 2 है, भाग 1 अगले साल आएगा।’
View this post on Instagram
कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया
बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक रही थी। इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही साउथ से लेकर नॉर्थ तक पैन इंडिया लेवेल पर इस फिल्म की कहानी सराही गई थी। ऋषभ शेट्टी ने खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और खुद ही लीड रोल निभाया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपयों की कमाई की थी।