स्वास्थ्य

High Bp In Man Symptoms: ये आदतें पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का शिकार बनाती हैं, जो मौतों का कारण बनती हैं

High Bp In Man Symptoms: पुरुषों में शुगर और बीपी की दर महिलाओं से अधिक है। ये आंकड़े भारत सहित दुनिया के करीब 200 देशों में हुई स्टडीज की रिपोर्ट से आए हैं। जानिए किन आदतों से बढ़ रही हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये बीमारी?

High Bp In Man Symptoms: ब्लड प्रेशर और शुगर जैसे रोग खत्म नहीं हो सकते, लेकिन इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इन बीमारियों से होने वाले नुकसानों से बचने के लिए दवा और परहेज किया जा सकता है। इस बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खतरनाक है। डायबिटीज और बीपी के मरीज पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसकी वजह खराब खानपान और लाइफस्टाइल माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह भी बढ़ा हुआ तनाव है। हाल ही में पीएलओएस मेडिसिन जनरल में छपी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कि पुरुषों में हाई बीपी, शुगर और एचआईवी के मामले महिलाओं से अधिक हैं। साथ ही इन बीमारियों से पुरुषों की ज्यादा मौत हो रही हैं।

बीपी और शुगर की बीमारी पुरुषों में बढ़ रही है

ये कई रिपोर्ट करीब 200 देशों में हुए अध्ययनों से संकलित हैं। एक अध्ययन के अनुसार, भारतीय महिलाओं में अधिक हाई ब्लड प्रेशर के मामले हैं। साथ ही, अध्ययन में शामिल 30 प्रतिशत देशों में हाई बीपी और 4 प्रतिशत देशों में हाई शुगर में पुरुषों की संख्या अधिक थी। रिसर्च में शामिल 56% देशों में भी पुरुषों की संख्या अधिक है। इतना ही नहीं, एचआईवी/एड्स से 131 देशों में 64%, हाई बीपी से 107 और शुगर से 100 देशों में पुरुषों का डेथ रेट पाया गया है।

गलत आदतों की वजह से जा रही जानें

रिसर्च में पाया गया है कि 14 प्रतिशत देशों में एचआईवी और एड्स के मामले महिलाओं में अधिक मिले हैं। यूके में ग्लोबल 50/50 नामक शोध संस्था के सह-संस्थापक केंट ब्यूस ने बताया कि अध्ययन ने पाया कि पुरुष अपना इलाज कराने के लिए गंभीर नहीं होते हैं। वह एक चिकित्सक से जल्दी नहीं मिलते। उन्हें अधिक ड्रिंक और स्मोकिंग की वजह से ये बीमारियां गंभीर हो जाती हैं। जिसकी वजह से ज्यादा मौतें होती हैं।

लाइफस्टाइल बीमारी से कैसे बचें

आपको बता दें कि खराब खानपान की आदतों से शरीर बीमार हो जाता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें कम शारीरिक व्यायाम, ज्यादा तनाव, ज्यादा शराब और सिगरेट पीना, कम समय पर खाना खाना और कम नींद। मानव शरीर को बाहर से पैक्ड फूड, ड्रिंक्स और जंक फूड से नुकसान होता है। इससे बचने के लिए कम खाने और हेल्दी खाने की आदत बना लें। यकीन मानिए कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button