Phalguna 2025 Date: फाल्गुन मास कब शुरू होगा? जानें इस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Phalguna month 2025: सनातन धर्म में फाल्गुन माह बहुत पवित्र है। हिंदूओं के लिए इस माह में कई बड़े-बड़े तीज-त्योहार पड़ रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं फाल्गुन कब से शुरू होता है?

Phalguna kab shuru ho rha: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास अंतिम मास है, जिससे चैत्र मास शुरू होता है और हिंदू नववर्ष शुरू होता है। फाल्गुन महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण दिन और त्योहार आते हैं, जिनमें होली और महाशिवरात्रि शामिल हैं। इसके अलावा, इस महीने कुछ शुभ मुहूर्त आते हैं, जिसमें लोग विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य करते हैं। मान्यता है कि इस माह की तिथि व त्योहार में पूजा करने से शुभफल मिलेंगे। इसलिए आइए जानते हैं कि फाल्गुन कब से शुरू होता है..।

कब शुरू होगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह फरवरी की 13 तारीख से शुरू होता है, जो कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं फाल्गुन माह 14 मार्च को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर होली के दिन समाप्त होगा।

फाल्गुन में कौन-कौन से बड़े त्योहार

क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

फाल्गुन महीने में भगवान शिव, विष्णु और कृष्ण की पूजा की जानी चाहिए। महाशिवरात्रि के पूर्व शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है। इसके बाद, एकादशी के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करते रहे, व्रत करते रहे और ऐसा कुछ भी करते रहे। साथ ही होली के दौरान कृष्ण भगवान की पूजा करने से जातक को विशेष लाभ मिलता है।

फाल्गुन का महीना हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है, ऐसे में इस माह के दौरान कोशिश करें कि तामसिक चीजों (शराब, मांस, लहसुन और प्याज आदि) का सेवन न करें। साथ ही इस माह के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचना तक गलत बात है।

↑
Exit mobile version