खेल

चंद्रग्रहण का टीम इंडिया पर हुआ असर, देर से शुरू हुई प्रैक्टिस

 इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया पर चंद्रग्रहण का असर पड़ता दिखा है. चंद्रग्रहण का असर उसकी प्रैक्टिस पर दिखा है.

IND vs ENG Semifinal: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. 5 मार्च को होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया 2 मार्च को ही मुंबई पहुंच गई. 3 मार्च को उसकी सेमीफाइनल के लिए पहली प्रैक्टिस थी, जो कि चंद्रग्रहण के चलते तय समय पर शुरू नहीं हो पाई. चंद्रग्रहण के असर के चलते टीम इंडिया की प्रैक्टिस में देरी हुई.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत की प्रैक्टिस फ्लडलाइड की रोशनी में शाम के 6 बजे से रात के 9 बजे तक निर्धारित थी. मगर भारतीय खिलाड़ी शाम 7 बजकर 20 मिनट से पहले ग्राउंड पर नहीं उतर पाए. यहां तक कि स्टेडियम की लाइट ही शाम 6 बजकर 50 मिनट पर ऑन हुई. वो भी सारी लाइटें ऑन नहीं की गई, स्टेडियम की सभी लाइटों को ऑन तभी किया गया जब टीम इंडिया ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने उतरी.

हार्दिक पंड्या टीम बस से नहीं आए स्टेडियम

भारतीय खिलाड़ी टीम होटल से स्टेडियम तक बस के जरिए स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे. उनमें एक हार्दिक पंड्या ही थे, जो टीम बस से ना आकर अपनी अलग कार से स्टेडियम पहुंचे थे.

चंद्रग्रहण कब से कब तक था?

चंद्रग्रहण की बात करें तो वो लगभग 3 घंटे 27 मिनट का रहा, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से हुई. वहीं चंद्रग्रहण खत्म शाम 6 बजकर 47 मिनट पर हुआ.

वानखेड़े स्टेडियम पर भारत-इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम पर ही होना है, जिसके लिए तैयारी जोरों पर है. मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में भारत का वानखेड़े पर ये दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले उसने USA के खिलाफ पहला मैच भी यहीं खेला था, जिसमें जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड का वानखेड़े पर ये तीसरा मैच होगा. वानखेड़े पर मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में इससे पहले खेले दो मैच में से एक वो मुश्किल से जीती वहीं दूसरे में हार का सामना करना पड़ा.

HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

Related Articles

Back to top button