Vaishakh Month 2025: वैशाख में इन चीजों का दान करें, घर का भंडार धन से भर जाएगा

Vaishakh Month 2025: हिंदू धर्म में दान करने के लिए वैशाख का महीना बहुत अच्छा और फलदायी महीना है। इस महीने दान करने से आप कई गुना अधिक फल पाते हैं। इसलिए, वैशाख में क्या दान करना चाहिए, इसे पढ़ें।
Vaishakh Month 2025 Daan Significance: हिंदू धर्म में वैशाख का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना, स्नान करना और जप करना सबसे अच्छा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख में शुभ कार्य करने से कई गुना अधिक लाभ मिलता है। बता दें कि वैशाख 13 अप्रैल से शुरू होता है और 12 मई 2025 को समाप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख में क्या दान करना सही है।
छाता और चप्पल
वैशाख में बहुत गर्मी होती है। ऐसे में इस माह में गर्मी से बचाव के लिए गरीब और जरूरतमंदों को चप्पल और छाता का दान करना चाहिए। इन दोनों चीजों को देना बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही छाता और चप्पल के दान राहु-केतु जैसे दोषों को दूर करते हैं।
जल
वैशाख माह में जल देना बहुत शुभ है। पानी देने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही पितरों को खुशी मिलती है। वैशाख महीने में जल से भरा घड़ा या मटके दान करें। इस महीने आप प्याऊ भी लगवा सकते हैं।
फल
वैशाख में बेल, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को दान करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। बेल दान करने से भी महादेव भोले शंकर की कृपा मिलती है।
सत्तू
ग्रीष्मकाल में सत्तू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। सत्तू खाने से पेट ठंडा रहता है। वैशाख में सत्तू दान करें। ऐसा करने से घर में धन होगा।
वस्त्र
वैशाख महीने में गरीब-जरूरतमंदों को हल्के और सफेद वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है।



