
Saurabh Bhardwaj News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि बीजेपी पिछली दिल्ली सरकार के दौरान काम करने से रोकने वाले अधिकारियों को बचा रही है।
Saurabh Bhardwaj News: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को एक बार फिर बदनाम किया है। AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्लीवालों का काम रोकने वाले अफसरों को जेल जाने से बचाने के लिए बीजेपी दिल्ली से बाहर उनका तबादला करने जा रही है।”
Saurabh Bhardwaj ने कुछ अफसरों का नाम लेते हुए कहा, “पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी की सरकार कह रही थी कि ये अफसर बीजेपी की मदद करने के लिए षड्यंत्र के तहत कामों को रोक रहे थे।” विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन, जैसे मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ और बुजुर्गों की पेंशन, वित्त सचिव ने रोकी। स्वास्थ्य सचिव ने भी इसी तरह की कार्रवाई की।
Saurabh Bhardwaj का दावा है कि इन अफसरों को तबादले कर जेल से बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा “एलजी के सबसे चहेते इन अफसरों का तबादला करके दिल्ली से बाहर भेजा जा रहा है।”
अफसरों पर गंभीर आरोप लगाये
Saurabh Bhardwaj का कहना है कि आम आदमी सरकार पिछले दो साल से लगातार कह रही है कि दिल्ली की जनता के कई कामों को कुछ अफसर रोक रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने कई बार जनता के कामों को रोकने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई, सस्पेंडिंग और उनके स्थानांतरण की मांग की है।
बीजेपी और अफसरों के कामो पर प्रश्न उठाए
Saurabh Bhardwaj ने कहा, ”अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है. लिहाजा, अफसर के लिए मुश्किल यह है कि उन्होंने जिन कामों को रोका, अब उन फाइलों की अनुमति कैसे दें? बीजेपी सरकार बनने के बाद, दिल्ली सरकार को जिन बातों को ध्यान में रखकर धन रोका गया, अब उसे यह धन देना होगा। अगर अफसर अब धन देते हैं, तो वे जेल जाएंगे। क्योंकि उन्होंने कोई मुद्दा बनाकर एक साल तक पैसा नहीं दिया और अब सरकार बदल गई है और उन आपत्तियों पर आंख बंद कर पैसा दे देते हैं तो यह सारी चीजें फाइल पर आ जाएगी



