मनोरंजन

Humare Barah Release: अन्नू कपूर की “हमारे बारह” को बड़ी राहत मिली,  बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी

Humare Barah Release: आज, हमारे बारह की निर्माताओं को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी दै

Humare Barah Release: ‘हमारे बारह’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगा था, इसलिए इसकी रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगा दी। अन्नू कपूर की फिल्म के खिलाफ कानूनी मुकदमा लड़ने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे क्लिन चिट दिया है।

दरअसल, कोर्ट ने हमारे बारह की फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। निर्माताओं ने फिल्म में कुछ परिवर्तनों पर समझौता किया है। याचिकाकर्ताओं ने भी बदलाव किए जाने के बाद रिलीज पर आपत्ति नहीं करने पर सहमत हो गए है। बता दें कि आज 1.30 बजे कोर्ट ऑर्डर पास करेंगे।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता अन्नू कपूर स्टारर फिल्म ‘हमारे बारह’ देखी और इसमें ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया जो कुरान या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो या जिससे हिंसा भड़कती हो। “यह फिल्म महिलाओं के उत्थान और उनकी आवाज के बारे में है,” बेंच ने कहा। लेकिन ट्रेलर गलत है..। इससे समस्याएं पैदा हुईं।”

ट्रेलर को लेकर मेकर्स पर लगाया गया जुर्माना

सुनवाई के दौरान जस्टिस बीपी कोलाबावाला और फिरदोश पूनीवाला की बेंच ने कहा कि फिल्म हमारे बारह के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिलने से पहले ट्रेलर रिलीज करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह आरोप लगाया गया था कि फिल्म के ट्रेलर में मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी और बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द याचिका के निपटारे का आदेश दिया था.

हमारे बारह कब रिलीज़ होगी?

हमारे बारह पहले 7 जून को रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी। 14 जून को ये फिल्म रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन कोर्ट की रोक की वजह से ये रिलीज नहीं हो पाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल इस फिल्म को क्लिनचिट दी है। जल्द ही इसकी नई रिलीज़ तिथि घोषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button