राज्यबिहार

बिहार में RJD को मिली ‘प्रोफेशनल’ पावर, डॉक्टर-इंजीनियर और प्रोफेसर ने पकड़ा लालू का लालटेन

अनुसूचित जाति से आने वाले कई प्रबुद्ध लोगों ने सोमवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। वैशाली जिला के मूल निवासी उन लोगों में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर (डॉ. केसी कुमार, ई. आलोक चंद्र गौतम, प्रो. जयशंकर प्रसाद) आदि भी हैं।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने उन सभी को राजद की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा सबों को पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, हरेन्द्र कुशवाहा, नागेन्द्र यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, संजय यादव, प्रमोद राम एवं निर्भय अंबेडकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button