राज्यदिल्ली

Arvind Kejriwal ने पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन किए और दिल्लीवालों के लिए मांगी खास मन्नत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इससे पहले वह वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान के दरबार में पहुंचे हैं। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। केजरीवाल ने साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।

पत्नी सुनीता के साथ अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन किए हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी सूचना दी है। केजरीवाल ने पहले माता वैष्णों देवी के दरबार में प्रवेश किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर गए थे और आशीर्वाद भी लिया था।

 

Related Articles

Back to top button