स्वास्थ्य

Desi Ghee Health Benefits: आयुर्वेद में बताए गए ये अद्भुत फायदे देसी घी को आंखों में काजल की तरह लगा लें

Desi Ghee Health Benefits: आयुर्वेद में घी की औषधीय गुणों की चर्चा होती है। ये शरीर और आंखों दोनों के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं आंख में देसी घी लगाने के फायदे और साथ ही इस्तेमाल का सही तरीका भी।

Desi Ghee Health Benefits: हर भारतीय रसोई में घी मिलता है। ये खाने का स्वाद और पोषण ही नहीं बढ़ाता, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत अच्छा होता है। आयुर्वेद में घी की औषधीय गुणों की चर्चा होती है। ये शरीर और आंखों दोनों के लिए लाभकारी है। वर्तमान में आंखों की समस्याएं वैसे भी काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि खाद्य पदार्थों में कमी और स्क्रीन टाइमिंग बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप आयुर्वेद के बताए इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं आंख में देसी घी लगाने के फायदे और साथ ही इस्तेमाल का सही तरीका भी जानेंगे।

आंखों को आराम और ठंडक मिलती है

जब आंखें थक जाती हैं या स्क्रीन पर बहुत समय बिताने से थक जाती हैं, तो शुद्ध देसी घी आंखों को आराम देता है। आंखों को ठंडा करने के लिए थकी हुई आंखों में देसी घी लगाना गर्मी को दूर करता है। जिससे आंखों में जलन और थकान की समस्या दूर होती है।

आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद करता है

आयुर्वेद के अनुसार, गाय के दूध से निर्मित शुद्ध देसी घी को डेली आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। वास्तव में, देसी घी आंखों की नर्व्स को पोषित करता है, जिससे आंखों की कार्यक्षमता बढ़ती है। जब छोटे बच्चों की आंखों में देसी घी लगाया जाता है, तो उनकी आंखों की रोशनी बढ़ती उम्र के साथ भी बनी रहती है।

आँखों की ड्राइनेस कम होती है

वयस्कों से लेकर बच्चों तक कंप्यूटर और मोबाइल का बहुत अधिक इस्तेमाल होने से स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है। इसलिए भी आंखों में जलन की समस्या बहुत आम है। इस समस्या को दूर करने के लिए शुद्ध देसी घी भी उपयोगी हो सकता है। दरअसल, घी आंखों को नमी देकर जलन और इचिंग को दूर करता है, जैसे प्राकृतिक मॉइश्चराइजर।

तनाव और सिरदर्द को दूर करने में भी करता है मदद

आंखों में घी लगाने से सिरदर्द और तनाव भी दूर होता है। वास्तव में, आंखों में घी लगाना मन को भी शांत करता है। पलकों को देसी घी से हल्के हाथ से मसाज करने से सिर दर्द और तनाव दूर होता है और आपको अच्छी नींद आती है।

डार्क सर्कल और रैशेज दूर करें

देसी घी भी आपकी आंखों के चारों तरफ काले घेरे या रैशेज हो सकता है। आंखों के आसपास की त्वचा को पोषण मिलता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। इससे डार्क सर्कल कम होते हैं और आंखों के आसपास सॉफ्ट और सुंदर स्किन बनती है।

कैसे इस्तेमाल करें?

आयुर्वेद के अनुसार हमेशा गाय का शुद्ध देसी घी की आंखों में डालने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोज रात सोने से पहले आंखों के चारों ओर घी से हल्की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे काजल लगाया जाता है, ठीक उसी तरह घी को भी अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button