Health Tips: जानिए, साबुत फ्रूट या फलों का सलाद, दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Health Tips: फल सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन सही तरीके से नहीं खाएंगे तो कुछ खास लाभ नहीं मिलेंगे। यहां हम फलों का सलाद या साबुत फ्रूट में से क्या बेहतर है।
Health Tips: फल सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। Experts हर दिन फल खाने की सलाह देते हैं। शरीर को फल से आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। हालाँकि, शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है अगर इन्हें खाने का सही तरीका नहीं होगा। बहुत से लोग साबुत फल खाने की जगह फलों की चाट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या इस तरह से फलों को खाना सही है या फिर साबुत फल शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आइए, जानते हैं।
क्या होता है जब फलों का सलाद खाया जाता है?
विभिन्न फलों को मिल्क करने से आपके शरीर को एक बार में बहुत सारे पोषक तत्वों का सामना करना पड़ता है। वैसे, कई तरह के फलों को एक साथ खाने से हमें लगता है कि हमारे शरीर को सभी न्यूट्रिएंट्स मिल गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। शरीर केवल आवश्यक मात्रा में पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकता है, इसलिए बाकी बेकार चला जाता है। यही कारण है कि ताजा कटा हुआ और छीलने या काटने के बाद लंबे समय तक नहीं रखा हुआ फल खाने की सलाह दी जाती है।
जब आप साबुत फल खाते हैं तो क्या होता है?
साबुत फल आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट देते हैं। जो पुरानी बीमारियों का खतरा कम करके पाचन में सहायता करते हैं। साथ ही, साबुत फलों में मौजूद फाइबर आपके ब्लडफ्लो से शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। साथ ही ये तृप्ति को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं।
फलों का सलाद या साबुत फ्रूट क्या खाएं
आम तौर पर फलों के सलाद की तुलना में साबुत फल खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं सलाद में लंबे समय तक काटने और हवा के संपर्क में रहने पर फल कुछ विटामिन और मिनरल्स खो देते हैं। हालांकि, अलग-अलग तरह से तैयार फलों का सलाद ताजा खाना पौष्टिक ऑप्शन हो सकता है।



