राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini: लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के चल रहे हैं विकास कार्य

CM Nayab Saini: गांव किशनपुरा और गिरदारपुर में विकास कार्यों के लिए  21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की

CM Nayab Saini ने कहा कि वे लाडवा विधानसभा की जनता के कारण विधायक बने और आज मुख्यमंत्री के पद हैं। अब लाडवा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है, मैंने  सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत उनका समाधान करें।  पिछले करीब 4 महीने में लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के विकास कार्य के काम चल रहे हैं।

CM Nayab Saini  कुरुक्षेत्र जिला के गांव किशनपुरा के सामुदायिक केंद्र और गिरदारपुर के गुरुद्वारा में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे।

CM Nayab Saini ने कहा कि प्रत्येक जिले में  एक – एक ऐसे अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो, ताकि प्रदेश की जनता को सभी प्रकार का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो। 15 अगस्त को इन अस्पतालों का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पतालों के अंदर एक कमेटी का गठन भी होगा, जो मरीज को रेफर करने का काम करेगी। सरकार भी चाहती है कि जनता को अच्छा इलाज मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत फसल के मूल्य के अंतर को पूरा करने का काम कर रही है। साथ ही गरीबों के लिए आवास उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार हरियाणा प्रदेश में मिशन मोड में काम कर रही है।

CM Nayab Saini ने गांव किशनपुरा में सरपंच द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा और उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए अलग से देने की घोषणा की। गांव में पानी निकासी की समस्या काफी गंभीर है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने गांव गिरदारपुर की सरपंच को गांव की समस्या व मांगों को लिखित में देने को कहा और साथ ही गांव के विकास के लिए 21लाख रुपए देने की घोषणा की।

CM Nayab Saini ने कहा कि यह कार्यक्रम हल्का वासियों को मिलने के लिए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनको बहुत अधिक प्यार और सम्मान दिया। उसी सम्मान की बदौलत ही प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है।  उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद पहली बार आपके गांव में पहुंचा हूं। सरकार बनाने में सहयोग करने पर गांव के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

CM Nayab Saini ने कहा कि आज संविधान हत्या दिवस के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। यह वो दिन है, जब 50 साल पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी जो आजादी के बाद  सबसे बड़ा और अंग्रेजों के बराबर का अत्याचार रहा है। हर व्यक्ति को भय बना हुआ था। करीब 1 लाख लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई थी। लोगों को मजबूरन अपने घरों से निकलकर ईख के खेतों में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को इस तरह की घटनाओं के बारे में मालूम होना चाहिए। जब युवाओं को इतिहास का पता होगा तो वह दोबारा उस बुरे दौर को नहीं आने देंगे।

इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमेन श्री धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button