मनोरंजन

5 मिनट के सीन के VFX पर 3 महीने चला काम, इसलिए बार-बार पोस्टपोन हो रही राम चरण की पेड्डी!

राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर ‘पेड्डी’ की रिलीज में लगातार देरी हो रही है.

मेकर्स ने इसकी वजह बताई कि इसका काम अभी खत्म हुआ है.
इसी बीच खबर मिली है कि ‘पेड्डी’ के एक छोटे से सीन को तैयार करने में VFX टीम के पसीने छूट गए और 3 महीने बाद जाकर ये काम पूरा हुआ.
Ram Charan Peddi VFX: साउथ स्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर जितना तगड़ा बज बना हुआ है, उतना ही इसकी रिलीज में देरी हो रही है. ‘पेड्डी’ को देखने के लिए फैंस में क्रेज एकदम हाई है. लेकिन अचानक खबर आ जाती है कि इसके लिए ऑडियंस को इंतजार करना पड़ सकता है. राम चरण की ये फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया और मेकर्स ने इसकी वजह भी बताई. इसी बीच अब पता चला है कि ‘पेड्डी’ के एक छोटे से सीन ने टीम के पसीने छुड़वा दिए थे.
पावर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’, जो पहले 30 अप्रैल को होनी थी, अब जून 2026 तक के लिए टाल दी गई है. फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बाकी है. इसी वजह से टीम के पास रिलीज टालने के अलावा कोई और ऑप्शन ही नहीं बचा था. राम चरण की फिल्म पर काम करने वाली कंपनी Frame X VFX ने हाल ही में खुलासा कि कुश्ती वाले हिस्सों के कुछ मिनटों के फुटेज पर काम करने में उन्हें काफी समय लगा.
5 मिनट के सीन में लगे 3 महीने

राम चरण की इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘पेड्डी’ में टीम ने 4-5 मिनट के VFX पर काम किया, लेकिन इसे पूरा करने में उन्हें तीन महीने लग गए. शायद इसी वजह से ‘पेड्डी’ की रिलीज में बार-बार देरी हो रही है. वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में VFX कंपनी के लीड नीलेश ने कहा, “ये काम समय लेने वाला भी था, भले ही हमारी टीम ने इस पर लिमिटेड टाइम के लिए ही काम किया हो. VFX का काम हमेशा ‘प्रति फ्रेम’ के हिसाब से होता है, इसलिए इसका हिसाब ये है कि हर मिनट में 1440 फ्रेम होते हैं. इसलिए काम की लागत इस बात पर निर्भर करेगी कि हर फ्रेम में कितने सुधार या एन्हांसमेंट किए गए हैं.”

कब रिलीज होगी पेड्डी?

इस अपडेट को सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे कि टीम VFX पर पूरा समय दे रही है, जिसका मकसद ऑडियंस को बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के बेहतरीन एक्सपीरियंस देना है. ‘वृद्धि सिनेमाज’ की बनाई फिल्म ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं. इस फिल्म के संगीतकार ए.आर. रहमान हैं. फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे 4 जून 2026 को रिलीज किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button