राज्यउत्तर प्रदेश

CM Yogi Adityanath: कैराना और कांधला में पलायन का उल्लेख करते हुए योगी ने दिया बड़ा बयान, क्या यूपी में सियासी हलचल होगी?

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने कैराना और कांधना पलायन की घटनाओं का जिक्र करते हुए एकता का संदेश दिया।

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर में संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित संत समागम एवं सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने मंच से कैराना और कांधला में हिंदूओं के पलायन का बड़ा बयान दिया।

इस दौरान, सीएम योगी ने एकता का संदेश दिया और कहा कि हमारे साधु-संतों ने समाज को एकता की राह दिखाई है, जो अब कैराना और कांधला जैसी घटनाओं को नहीं होने देता है और हमें हर तरह की परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा देता है। CM योगी के इस बयान को अखिलेश यादव के पीडीए का एक हिस्सा बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योगी इस मुद्दे को और अधिक उठाते दिखाई देंगे।

CM योगी ने एकता का सन्देश दिया

सीएम योगी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने से पहले संत गुरु रविदास की पावन जन्मभूमि काशी में उनके आश्रम तक जाने का रास्ता बहुत संकरा था, वहां तक सिर्फ एक रोड जाती थी, लेकिन आज हमारी सरकार आने से यह रास्ता चार लेन की सड़क से जोड़ा गया है। आश्रम को सुंदर बनाया गया है और एक सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है।

CM योगी ने कहा कि इन दिव्य संतों ने समाज को एक रास्ता दिखाया है, जो एकता की राह है। समाज को एकजुट करने का रास्ता है। वह रास्ता जो कैराना और कांधला नहीं होने देता ये वहीं रास्ता है जो हमें सुरक्षित रखता है, बचाता है, विकसित करता है और सम और विषम परिस्थितियों में लड़ने से प्रेरित करता है।

स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी ने संत गुरु रविदास महाराज की प्रेरणा को आगे बढ़ाया है। ये भारत की पुरानी तीर्थस्थली है। आज से नहीं ये भागवत भूमि है। इसी पावन स्थान में पांच हजार साल पहले सुखदेव महाराज ने राजा परिक्षित को पहली भागवत कथा सुनाकर जीवन में भक्ति, ज्ञान और मुक्ति का महत्व बताया था।

Related Articles

Back to top button