राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini से मिलने पहुंचे अलग अलग हलकों के विधायक

CM Nayab Saini: तिगुनी रफ्तार से हर हल्के में एक समान विकास कार्य करवा रही ट्रिपल इंजन सरकार

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार बिना भेदभाव के हर विधानसभा क्षेत्र में तिगुनी रफ्तार से विकास कार्य करवा रही है, और पूरे हरियाणा का एक समान विकास पहले की तरह ही जारी रहेगा। इसके अलावा, विधायक के अनुमोदित कार्यों पर गहनता से विचार करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

CM Nayab Saini देर सायं उनके आवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के अलग- अलग हलकों से आए विधायकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान 40 विधायक मौजूद रहे। इस दौरान विधायकों ने अपने अपने हल्के के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से विस्तार से चर्चा की।

चर्चा के दौरान विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने हलकों में नए प्रॉजेक्ट्स दिए जाने का भी आग्रह किया। साथ ही, पुराने प्रोजेक्ट्स और घोषणाओं के संबंध में वर्तमान स्थिति के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

CM Nayab Saini ने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। जन प्रतिनिधियों के रूप में आपकी यह जिम्मेदारी है कि आप सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनें और सुनिश्चित करें कि हर पात्र लाभार्थी इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

CM Nayab Saini ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास की विचारधारा को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है और अंत्योदय के कल्याण के इसी ध्येय के साथ हमारी सरकार आगे भी काम करती रहेगी।

इस दौरान कई विधायकों ने CM Nayab Saini के समक्ष उनके हल्के में जनसभा करने का न्यौता भी दिया, जिस पर CM Nayab Saini ने कहा कि आने वाले दिनों में इस पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button