Jhanak Spoiler: अनिरुद्ध मून को अपने साथ ले जाएगा, क्या अर्शी मानेगी उसे अपनी बेटी?

Jhanak Spoiler: अब प्रशंसकों को स्टार प्लस के शो झनक में एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में कई नए किरदार आए हैं। वहीं, अनिरुद्ध अपनी बेटी मून को झनक और सभी गांववालों से दूर शहर ले जा रहा है।
Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज कुछ नया होता है। अबतक आपने शो में झनक को मून की सच्चाई बताई है। वह अनिरुद्ध को अपने और पराशर के संबंध के बारे में कुछ भी नहीं बताती। यही कारण है कि अनिरुद्ध को लगता है कि पराशर और झनक शादीशुदा हैं। उसे अनिरुद्ध के गेस्ट हाउस का केयरटेकर बताता है कि पराशर की पत्नी नूतन है। इस बात से अनिरुद्ध बहुत नाराज हो जाता है।
झनक मून को अनिरुद्ध के साथ भेजेगी
इधर, झनक मून को उसके असली पिता बताती है। उसने मून को बताया कि उसे अपने पिता के साथ शहर जाना चाहिए। झनक पांच साल मून को अपने साथ रखने के बाद उसे अनिरुद्ध के साथ भेजने के लिए तैयार करते समय बहुत भावुक हो जाती है। कनिका और पराशर के दोस्त झनक से मिलते हैं। पराशर के दोस्त झनक को बताते हैं कि शहरे से आया उनका रिश्तेदार बाहर इंतजार कर रहा है।
झनक के निर्णय से पराशर हैरान रह गया
पराशर को पता चलता है कि झनक मून को तैयार करके अनिरुद्ध को देने की तैयारी कर रही है। पराशर की बुआ और कनिका झनक की इस हरकत से बहुत नाराज हैं। वहीं, अनिरुद्ध झनक से बहुत नाराज है क्योंकि वह उसे पराशर की पत्नी समझता है।
क्या अर्शी मून को अपनी बेटी मानेगी?
वो झनक से कहता कि अर्शी उसके बारे में सही कहती थी। वो कहती थी कि जिस दिन तुम्हारा असली चेहरा सामने आएगा, उस दिन मैं कुछ नहीं कर पाउंगा। अनिरुद्ध मून को अपने साथ लेकर चला जाता है। इधर कनिका और गांव के बाकी लोग झनक पर सवालों की बौछार कर देते हैं। झनक साफ कहती है कि वो सिर्फ पराशर के सवालों का जवाब देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अर्शी मून को अपनी बेटी का दर्जा देगी?



