राज्यबिहार

बिहार उपचुनाव के अगले दिन CM Nitish Kumar की कैबिनेट बैठक, नए पदों के सृजन पर लगेगी मुहर

CM Nitish Kumar ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के ठीक अगले दिन मंत्रियों की एक विशेष बैठक बुलाई है। कैबिनेट सचिवालय ने सभी मंत्रियों को इस बारे में सूचना दी है।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के ठीक अगले दिन, CM Nitish Kumar ने कैबिनेट मंत्रियों की एक विशेष बैठक बुलाई है। गुरुवार, 14 नवंबर को बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय ने सभी मंत्रियों को इस बारे में सूचना दी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला हो सकता है। 14 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से मुख्य सचिवालय में मंत्रिमंडल कक्ष में बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री, सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी उपस्थित होंगे।

कैबिनेट बैठक में नए पदों के सृजन के फैसले पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है. इसके अलावा बैठक में कई विकासशील फैसलों पर भी नजर रहेगी.

मालूम हो कि 22 अक्टूबर को बिहार में कैबिनेट की बैठक हुई थी, दीपावली से पहले। इस बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन सरकार ने इसे अनुमोदित नहीं किया। 14 नवंबर की कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव पर अब अंतिम फैसला हो सकता है।

बढ़ती महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को देखते हुए राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारी के लिए तीन प्रतिशत सरकारी भत्ते को मंजूरी मिल सकती है. पिछली कैबिनेट बैठक में मोइन उल हक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया‌ गया था.

Related Articles

Back to top button