केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 4जी में दुनिया का अनुसरण करने वाला देश, 5जी में दुनिया के साथ चलने वाला देश, अब 6जी में हमारा भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
- आईएमसी 2024 प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम में नवीन समाधानों, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच के तौर पर कार्य करेगा
- 1000 से अधिक संभावित निवेशकों, एन्जेल्स, इनक्यूबेटर्स और वीसी फंड्स के साथ 500 से अधिक आमने-सामने की बैठकों और वार्तालापों को सक्षम करने का लक्ष्य
- दूरसंचार विभाग ने स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई के लिए परीक्षण योजना का शुभारंभ किया और साइबर सुरक्षा में क्षमता निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- दूरसंचार विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 की घोषणा की

केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 की थीम ‘ भविष्य अभी है‘ का अनावरण किया। यह विषय इस उपलब्धि को दर्शाता है कि भारत तकनीकी विकास का केंद्र बना हुआ है और आईएमसी 2024 आज की हमारी दुनिया को बदलने वाली तकनीकों को सहयोग और सक्रिय रूप से आकार देने के लिए वैश्विक प्रमुखों- दूरदर्शी व्यक्तित्वों, अग्रदूतों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर ला रहा है, जहां यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य केवल एक संकल्पना नहीं है अपितु यह वर्तमान में अवसर प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2024 एप्लीकेशन और वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह पंजीकरण के लिए एक शानदार संवादात्मक ऐप है। श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के प्रथम पंजीकरण और मुख्य संबोधन के साथ, भारतीय मोबाइल सम्मेलन ने प्रतिनिधियों, आगंतुकों, शिक्षाविदों/कॉलेजों, सरकार और मीडिया के लिए भी पंजीकरण खोलने की घोषणा कर दी है।
इस अवसर पर, संचार मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीक तब सबसे अच्छी होती है जब यह लोगों को एक साथ लाती है। हमारे देश भारत से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप देश भर में संचार समरूपता लाते हुए इस विभाजन को दूर करने में तकनीक की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक और संचार के माध्यम से अवसरों का एक मंच प्रदान किया जा सकेगा। संचार और नेटवर्क के माध्यम से भारत के पहले गांव से लेकर भारत के प्रमुख गांवों के लोगों को एक साथ लाया जाएगा।
संचार मंत्री ने आईएमसी को वैश्विक मिलन स्थल की संज्ञा देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भारत इस तरह के आयोजनों का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि ‘भविष्य अभी है’ थीम हमारी क्षमताओं, हमारी उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं दोनों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के उपभोक्ता से अब प्रौद्योगिकी का आपूर्तिकर्ता बन गया है। उन्होंने दूरसंचार अधिनियम 2023, पीएलआई योजना, सबसे त्वरित 5जी रोलआउट जैसी विभिन्न दूरसंचार पहलों की सराहना करते हुए प्रतिबद्धता जताई कि दूरसंचार अधिनियम 2023 के नियमों को अगले 180 दिनों के भीतर अधिसूचित किया जाएगा।
संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया आईएमसी 2024 थीम का शुभारंभ करते हुए
इस अवसर पर, दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार नवाचार, दूरसंचार कौशल, दूरसंचार सेवाएं, दूरसंचार विनिर्माण और दूरसंचार अनुप्रयोगों के क्षेत्रों में अनुकरणीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित पुरस्कार विजेताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 प्रदान करने की घोषणा की:-
| क्र.सं. | पुरस्कार विजेता का नाम | योगदान क्षेत्र जिसके आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया |
| 1 | डॉ. किरण कुमार कुची, प्रोफेसर आईआईटी हैदराबाद | दूरसंचार प्रौद्योगिकी उन्नयन और मार्गदर्शन में उत्कृष्ट योगदान के लिए |
| 2 | एलेना जियो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड | एनएवीआईसी-आधारित उपकरणों और अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए |
| 3 | एस्ट्रोम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड | मिलीमीटर-वेव मल्टी-बीम प्रौद्योगिकी में अग्रणी योगदान के लिए |
| 4 | तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड | दूरसंचार नवाचारों और उपकरण विनिर्माण को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए |
| 5 | निवेत्ती सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड | सुरक्षित नेटवर्किंग उत्पादों में उत्कृष्ट योगदान के लिए |

संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान करते हुए

साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ स्तर के प्रशिक्षण के लिए आईआईटी जम्मू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया मंच पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित
इस अवसर पर, मंत्री महोदय ने स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई के लिए परीक्षण योजना का भी शुभारंभ किया और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए एनटीआईपीआरआईटी और आईआईटी जम्मू के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर, संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव (टी) और डीसीसी के अध्यक्ष डॉ. नीरज मित्तल ने एक विशेष संबोधन दिया, जिसमें भारत की दूरसंचार क्षमता और 5जी क्रांति में सफलता की जानकारी प्रदान की गई। सीओएआई के अध्यक्ष श्री अभिजीत किशोर ने भी अपने संबोधन से उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
The Future is Now!
Under the leadership of PM Sh @narendramodi Ji and with our mission of Jai Anusandhan, @DoT_India is delighted to welcome the global telecommunication ecosystem to India for India Mobile Congress (IMC) 2024.
Today, launched the theme of IMC, a platform which… pic.twitter.com/PVu6rcS1Df
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 18, 2024
आईएमसी-2024, डब्ल्यूटीएसए-2024 और जीएसएस-2024
दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एशिया की प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आठवां संस्करण इस वर्ष 15 अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।
आईएमसी 2024 के साथ-साथ, भारत 14-24 अक्टूबर, 2024 तक इसी स्थल पर प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों- विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा नई दिल्ली 2024 (डब्ल्यूटीएसए 2024) और वैश्विक मानक संगोष्ठी (जीएसएस 2024) की भी मेजबानी कर रहा है।
भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2024
आईएमसी 2024 उन आवश्यक और आकर्षक तथ्यों को स्मरण कराने का साक्षी बनेगा कि जिन तकनीकों का हम कभी सपना देखते थे, वे अब हमारे दैनिक जीवन का एक सक्रिय हिस्सा हैं और उपस्थित लोगों को 6जी, एआई, सेमीकंडक्टर, ब्रॉडकास्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सैटकॉम, क्वांटम और सुरक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 उद्योग, सरकार, शिक्षाविदों, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में भी कार्य करेगा।
प्रतिष्ठित आईएमसी 2024 में इस वर्ष 400 से ज़्यादा प्रदर्शक, 640 स्टार्टअप और कई अन्य प्रमुख गणमान्य भागीदारी करेंगे। इसके साथ-साथ 120 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों सहित 150,000 से ज़्यादा उपस्थित लोगों के सामने अपने उत्पाद, समाधान और इनके उपयोग का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 900 से ज़्यादा प्रौद्योगिकी उपयोगों के परिदृश्यों को प्रदर्शित करना, 100 से अधिक सत्रों की मेज़बानी करना और 600 से ज़्यादा वक्ताओं के बीच परस्पर संवाद का मंच प्रदान करना है। अग्रणी स्टार्टअप कार्यक्रम एस्पायर के ज़रिए आईएमसी 24 का लक्ष्य 1000 से ज़्यादा संभावित निवेशकों, एंजेल्स, इनक्यूबेटर और वीसी फंड के साथ वार्तालाप के साथ 500 से ज़्यादा वन-टू-वन बैठकों का आयोजन करना है।
आईएमसी 2024 ऐप
इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है । इंटरैक्टिव एप्लीकेशन के माध्यम से भी पंजीकरण उपलब्ध हैं। सहज ज्ञान युक्त ऐप अत्याधुनिक एआई तकनीक को उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं के साथ जोड़ता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगंतुक मंच पर हर पल का अधिकतम लाभ उठा सकें। कोई भी व्यक्ति आसानी से इस प्रक्रिया को अपनाते हुए आईएमसी वेबसाइट: https://registration.indiamobilecongress.com/ से पंजीकरण कर सकता है।
‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार- 2023′
पिछले तीन वर्षों में दूरसंचार नवाचार, दूरसंचार कौशल, दूरसंचार सेवाएं, दूरसंचार विनिर्माण और दूरसंचार अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को प्रतिवर्ष पांच (05) पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाते हैं।
प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रत्येक पुरस्कार में एक शॉल, प्रशस्ति पत्र/पट्टिका और दो लाख रुपये की नकद धनराशि दी जाती है।
इन पुरस्कार विजेताओं का चयन सचिव (टी) की अध्यक्षता वाली पुरस्कार समिति द्वारा प्राप्त 75 आवेदनों में से किया गया है।
स्टार्ट-अप और एमएसई के लिए परीक्षण और प्रतिपूर्ति योजना
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्टअप और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) के लिए वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से एक प्रतिपूर्ति योजना का शुभारंभ किया है। घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और निर्यात बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई यह योजना उत्पाद की गुणवत्ता और बाज़ार पहुँच के लिए आवश्यक परीक्षण और प्रमाणन लागतों के लिए प्रत्येक स्टार्टअप या एमएसई को 50 लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति करेगी। 25 करोड़ रुपये के कुल वित्तपोषण आवंटन के साथ, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिससे प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सकेगा और प्रस्तुतियों का कुशल संचालन सुनिश्चित होगा। स्टार्टअप को 75 प्रतिशत प्रतिपूर्ति, सूक्ष्म उद्यमों को 60 प्रतिशत और छोटे उद्यमों को 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति मिलेगी, जो दूरसंचार उद्योग में विकास और नवाचार के लिए समान समर्थन के लिए दूरसंचार विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पात्रता मानदंड और आवेदन दिशानिर्देशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया [दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट- https://ttdf.usof.gov.in/reimbursement ] पर जाएं।
आईआईटी जम्मू और एनटीआईपीआरआईटी के बीच साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन
जैसे-जैसे भारत दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी में निरंतर प्रगति कर रहा है और लोग ई-सेवाओं के उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं, साइबर सुरक्षा उपकरणों और तकनीकों की बढ़ती आवश्यकता है, साथ ही ऐसे मानवशक्ति की भी आवश्यकता है जो उन अत्यधिक तकनीकी डोमेन उपकरणों को संचालित कर सकें। दूरसंचार विभाग और एनटीआईपीआरआईटी ने एक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत साइबर सुरक्षा में अग्रणी संस्थानों और उद्योग द्वारा कोर तकनीकी प्रशिक्षण और विशेषज्ञता प्रदान की जा सकती है, ताकि इस क्षेत्र की गहन समझ रखने वाले अधिकारियों को तैयार किया जा सके, भारत में उन्नत साइबर सुरक्षा उपकरणों/समाधानों का विकास किया जा सके और भविष्य के साइबर विशेषज्ञों को तैयार किया जा सके। ये विशेषज्ञ स्वयं सक्षम होने के बाद दूसरे अन्य लोगों को प्रशिक्षित करेंगे और धीरे-धीरे भारत के लिए पेशेवरों का एक मजबूत समूह तैयार किया जा सकता है।
एनटीआईपीआरआईटी ने इस क्षेत्र में अग्रणी साझेदार संस्थानों के साथ चयनित 30 अधिकारियों को 6 महीने के विस्तारित हाइब्रिड (कैंपस में और ऑनलाइन) प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आईआईटी जम्मू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
SOURCE: https://pib.gov.in

अमेरिका की एच-1बी वीजा वीजा पर भारत या ‘अमेरिका फर्स्ट’ के खिलाफ दबाव की रणनीति?
परीक्षा केंद्रों पर देर से आने वालों को परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए: एनटीए सुधारों पर संसदीय समिति
कौन हैं नवी पिल्ले? भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
राष्ट्रपति मुर्मू ने मांगा ‘वोट चोरी’ का सबूत इसे प्रदान करूंगा: राहुल गांधी
सीजेपी बेंगलुरु में एसआईआर पर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन करेगा, इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल विरोध’ करेगा
अभिनेता नाना पाटेकर का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फिर से हिरासत में लिया गया
केंद्र ने बेअंत सिंह हत्याकांड में राजोआना की मौत की सजा को कम करने का विरोध किया
‘भारत पर बीम्स बंद हो गए’: एलन मस्क ने इस दावे का खंडन किया कि स्टारलिंक का इस्तेमाल विद्रोही समूहों द्वारा किया गया था
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ट्रंप ने एच-1बी शुल्क पर 1 लाख डॉलर की रोक एक और साल के लिए बढ़ाई
सीएमआरएल रिश्वतखोरी: केरल सरकार ने पूर्व सीएम पिनाराई और बेटी वीना के खिलाफ मामला दर्ज करने के ईडी के अनुरोध पर अटॉर्नी जनरल की राय ली
गुजरात के शख्स ने 5 साल की बेटी की हत्या, फ्रिज में रखा शव आर्थिक संकट से आत्महत्या से मौत
तृणमूल कांग्रेस का नाम फ्रीज करना, चुनाव चिन्ह सीईसी का पीएम मोदी को ‘जन्मदिन का तोहफा’ : कांग्रेस
6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के धड़े को मिले नाम और चुनाव चिह्न
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के खेमे को झटका, प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
लोकतंत्र के लिए काला दिन: टीएमसी नंदीग्राम उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना कांग्रेस का समर्थन करने के लिए
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
बेंगलुरू में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला
केंद्र ने NEET-SS कटऑफ को घटाकर 30% करने पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सहमति व्यक्त की
बाजरा की रोटियां, 480 वर्ग फुट का घर, साझा जल स्रोत: बचपन की यादें जिन्होंने पीएम मोदी को आकार दिया
मणिपुर जातीय हिंसा: राहत शिविरों में हुई मौतों से सुप्रीम कोर्ट स्तब्ध, मुख्य सचिव से पूछा जवाब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया