राज्यमध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav को जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सौंपा प्रगति प्रतिवेदन

CM Mohan Yadav: प्रदेश के 55 जिलों में जल संवर्धन के हुए 1388 कार्य

CM Mohan Yadav: जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए पूरे प्रदेश में गत 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जो कि 30 जून तक चलेगा। इसके अंतर्गत प्रमुख रूप से तालाबों की पिचिंग, बोल्डर टो कार्य, पाल (बंड) की मरम्मत, नहरों की सफाई आदि कार्य जनभागीदारी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से कराए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 55 जिलों के 10 रिवर बेसिन (कछारों) में जल संवर्धन एवं संरक्षण के 2444 कार्य प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें से अब तक 1056 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 43 प्रतिशत है। शेष कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिए जायेंगे।

Related Articles

Back to top button