PM Narendra Modi ने हैदराबाद, तेलंगाना में अग्नि त्रासदी में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
PM Narendra Modi ने तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। PM Narendra Modi ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
PM Narendra Modi ने प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
‘‘तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM Narendra Modi’’
@narendramodi
Deeply anguished by the loss of lives due to a fire tragedy in Hyderabad, Telangana. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…
— PMO India (@PMOIndia) May 18, 2025



