मनोरंजन

YRKKH Twist: रूही और पूकी की जान खतरे में, अरमान अभिरा को अकेला छोड़ भाग जाएगा

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में भावुक ड्रामा दिखाया जाएगा। दरअसल, आरोही का सच रूही, अभिरा और अरमान के सामने आ जाएगा।

YRKKH Twist: रूही को “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आरोही की मौत का सच पता चला तो वह परेशान हो जाएगी। वह रोने लगेगी। ऐसे में रूही को अरमान और अभिरा हॉस्पिटल ले जाएंगे। डॉक्टर पूरी जांच करेगी और बताएगी कि रूही और नवजात शिशु को प्रीमैच्योर जन्म से जोखिम होगा। यह सुनते ही गोयनका परिवार और पौद्दार घबरा जाएंगे।

अभिरा पूजा करने लगेगी। वह भगवान से प्रार्थना करेगी कि रूही और पूकी जीवित रहें। वहीं अरमान भावुक होगा। पुराने दिनों की याद आने लगेगी। वह संभाल नहीं पाएगा। अरमान की स्थिति देखकर अभिरा बेहोश हो जाएगी। अरमान, अभिरा और रूही को अकेला छोड़कर हॉस्पिटल से भाग जाएगा। अभिरा जैसे-तैसे साहस करेगी और अकेले सारे निर्णय लेगी।

रूही एक बच्ची को जन्म देगी। रूही और पूकी को स्वस्थ देखकर सभी खुश हो जाएंगे, लेकिन अभिरा चिंतित रहेगी। एक तरफ, वह पूकी के आने से खुशी होगी। दूसरी ओर, उसे अरमान की चिन्ता होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान घर वापस आ जाएगा। अगर आता है तो कब आता है और अगर नहीं आता है तो अभिरा, रूही और पूकी अकेले अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं?

Related Articles

Back to top button