राज्यदिल्ली

Delhi News: भाजपा ने दिल्लीवासियों को प्यासा मार दिया; AAP ने ऐसा आरोप क्यों लगाया?

 Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम’ से लैस 1,111 टैंकरों को हरी झंडी दिखाई, जिससे गर्मियों में शहर को जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी।

 Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम’ से लैस 1,111 टैंकरों को हरी झंडी दी, जिससे गर्मियों में शहर को जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। इस प्रणाली से दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय से टैंकरों पर नज़र रखी जा सकेगी। दिल्ली में भाजपा सरकार के 60 दिन पूरे होने पर गुप्ता ने कहा कि यह पूरी तरह से पारदर्शिता की ओर एक कदम है। हम हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए एक नई नगर योजना पर काम करेंगे; यह अंतिम समाधान नहीं है।

हालांकि अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जनता को मूर्ख बना रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने फुलेरा की पंचायत को दो महीने में बनाए रखा है। 2015 में जीपीएस जल टैंकर दिल्ली में आए हैं। 2022 में वाटर टैंकरों में GPS भी शामिल किया गया था।

उनका दावा था कि बीजेपी गैर-सीरियस सरकार चला रही है। उनका कहना था कि दिल्ली में कई स्थान हैं जहां टैंकरों से पानी निकलता है, लेकिन आज बीजेपी ने सभी टैंकरों को बुराड़ी बुलाकर दिल्लीवालों को प्यासा मार दिया। क्योंकि बीजेपी को झूठ बोलना था कि उन्होंने वाटर टैंकर्स में GPS की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने बजट में जल क्षेत्र के लिए 9,000 करोड़ रुपये रखे हैं।

उन्होंने कहा, “हमने सीवर ओवरफ्लो से निपटने के लिए पूरे शहर में 50 ‘सुपर सकर मशीन’ तैनात की हैं। पिछली सरकार ने केवल दो ऐसी मशीनें खरीदी थीं।” शहर की सरकार मलजल शोधन संयंत्रों और जल शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button