
हरियाणा के CM Nayab Saini से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर गुरुग्राम नगर निगम की मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा तथा पार्षदों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
CM Nayab Saini ने सभी नवनियुक्त पार्षदों एवं मेयर को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे। भेंट के दौरान पार्षदों ने मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों की सराहना की और गुरुग्राम के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव रखे, जिन्हें CM Nayab Saini ने गंभीरता से सुना और शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।
CM Nayab Saini ने कहा कि मानेसर एवं गुरुग्राम से जुड़े किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। CM Nayab Saini ने बताया कि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और जहां-जहां जरूरत है, वहां कार्य को गति प्रदान की जा रही है।
CM Nayab Saini ने यह भी बताया कि नालों मे सफाई कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों में और तेजी लाई जाए। CM Nayab Saini ने कहा कि कई क्षेत्रों में नालों को आपस में न जोड़े जाने के कारण जल निकासी में समस्याएं आ रही हैं। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और जिनकी लापरवाही से समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CM Nayab Saini ने पार्षदों से आह्वान किया कि गुरुग्राम के सुनियोजित विकास में उनका सक्रिय सहयोग आवश्यक है। सभी पार्षदों ने CM Nayab Saini का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गुरुग्राम के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और वे उनके नेतृत्व में नगर के विकास में हरसंभव योगदान देंगे।



