Light and Healthy Breakfast: अगर गर्मी में कुछ हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो इन डिशेज को ट्राई करें।

Light and Healthy Breakfast: यदि आपको सुबह का खाना बनाने का समय नहीं है तो आप इन स्वादिष्ट और हल्के नाश्ते को ट्राई कर सकते हैं।
Light and Healthy Breakfast: गर्मियों में अधिक तला भुना नाश्ता खाने की इच्छा नहीं है। क्योंकि इस मौसम में कुछ भी हैवी खाने से पेट की बीमारियां होने लगती हैं यही कारण है कि सभी लोग कुछ हल्का, पोषक और कम समय में बनाने योग्य नाश्ता बनाने का विचार करते हैं। इसलिए, अगर आप भी गर्मी के दिनों में एक स्वस्थ ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं, तो आप यह कर सकते हैं। तो ये 5 हेल्दी और जल्दी तैयार होने वाली डिशेज को ट्राई कर सकते हैं.
गर्मियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट डिशेज
1. स्मूदी बाउल:
गर्मी के मौसम में सबसे जल्दी और स्वस्थ भोजन बनाना चाहते हैं तो स्मूदी बाउल ट्राई करें। इसे बनाने के लिए आपको फ्रोजन फ्रूट्स में दूध या दही मिलाकर ऊपर से नट्स और सीड्स डालना होगा।
2. सत्तू शरबत-
गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, इसलिए अगर आप कुछ ठंडा और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट चाहते हैं तो सत्तू का शरबत बना सकते हैं। इसके लिए आपको सत्तू में ठंडा पानी मिलाकर उसमें नींबू का रस मिलाना है और साथ में टेस्ट बढ़ाने के लिए भुना जीरा काला नमक भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो इसे मीठा या नमकीन बना सकते हैं।
3. स्प्राउट्स से बना सलाद:
स्प्राउट्स सलाद फाइबर युक्त होता है। हरी सब्जियां, धनिया, स्प्राउट्स, प्याज और ठंडी सब्जियों को एक साथ मिक्स करें। चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस को ऊपर से मिलाकर आनंद लें।
4. दही टोस्ट-
दही टोस्ट बनाने के लिए धनिया, मिर्ची और प्याज को दही में मिलाएं. फिर नमक, काली मिर्च और चिली पाउडर मिलाकर ब्रेड टोस्ट बनाएं।
5. ब्लूबेरी योगर्ट बाउल:
ब्लूबेरी योगर्ट बाउल बनाने के लिए फ्रेश ब्लूबेरीज, ग्रेनोला और शहद को वनीला योगर्ट में मिलाएं। इसके बाद इसमें कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और अन्य पसंदीदा फलों को मिलाएं।