Health News: मुंह में सफ़ेद छाले इन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं; इसे भूलकर भी नहीं नजरअंदाज न करें

Health News: मुंह में सफेद छाले शरीर में विटामिनों की कमी या खराब खाना खाने के भी संकेत हैं। कैसे, जानते हैं।
Health News: आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने मुंह में होने वाले अल्सर से परेशान रहते हैं। लेकिन कुछ लोगों के मुंह में सफेद छाले होते हैं, जो शरीर में तेजी से बदलाव का संकेत है। यह भी बताता है कि आप डाइट और लाइफस्टाइल में कमी का शिकार हैं। साथ ही एक बेहद खराब लाइफस्टाइस जी रहे हैं। तो, जानते हैं मुंह में सफेद छाले होने का कारण।
मुंह में सफेद छाले होने के कारणों में शामिल हैं:
स्ट्रेस: आपके शरीर में स्ट्रेस से सफेद छाल हो सकते हैं। दरअसल, अधिक टेंशन शरीर को गर्म करता है और शरीर को एल्कलाइन करता है। शरीर इसे नहीं सह सकता, इसलिए स्किन और टिशूज के जरिए दिखाई देता है। आप इन सफेद छालों से परेशान होने लगते हैं।
एसिडिक भोजन: मुंह में सफेद छाला एसिडिक फूड्स, जैसे गर्म और तेल मसाले वाली चीजों से हो सकता है। पेट में एसिड बनने से मुंह में सफेद छाले होने लगते हैं, विशेष रूप से ठंडे ड्रिंक, फास्ट फूड, मिर्च और गर्म मसाले।
विटामिन की कमी: विटामिन बी खास कर कि विटामिन बी12 की कमी से मुंह में सफेद छाले हो सकते हैं। दरअसल, ये आपके जीभ और मुंह के वातावरण को साफी सेंसिटिव बना देता है जिससे मुंह में सफेद छाले हो सकते हैं। तो, इन कारणों को नजरअंदाज न करें और बार-बार होने वाले सफेद छालों को डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। साथ ही इन कारणों को जान कर इन्हें करने से बचें ताकि, ये समस्या आपको बार-बार परेशान न करे और खूब पानी पिएं व पेट को ठंडा रखने की कोशिश करें।