स्वास्थ्य

Heart Health: ये 6 उपाय अपना लिए तो हार्ट अटैक से बच सकते हैं, जानें

How To Prevent Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए जीवनशैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानपान, व्यायाम, मानसिक तनाव और बार-बार चेकअप का ध्यान रखें

How To Prevent Heart Attack: दुनिया भर में दिल की बीमारी एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि यह अक्सर अनजाने में हमला करता है। खासकर भारत में दिल की बीमारी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना चाहिए। तो आइए, हम जानते हैं कि दिल की बीमारी से बचने के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए।

हार्ट अटैक से कैसे बचें?

1. पारिवारिक हिस्ट्री को समझें

अगर आपके परिवार में हार्ट की बीमारी की हिस्ट्री है, तो आपके लिए भी इसका खतरा दोगुना हो सकता है। डॉ. त्रेहन ने कहा कि अगर आपके माता-पिता, दादी-नाना या दादा-दादी को दिल की बीमारी हुई है, तो यह आपके रिस्क को भी बढ़ा सकता है। ऐसे परिस्थितियों में लोगों को अपने दिल की सेहत के प्रति अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है। सही समय पर चेकअप और रेगुलर चेकअप से समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

2. स्वस्थ भोजन का पालन करें

दिल की सेहत हमारे भोजन पर बहुत प्रभावित होती है। भारत में दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण खराब फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन है। डॉ. त्रेहन बताते हैं कि अधिक फैट और इंबैलेंस डाइट शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके बजाय, हार्ट हेल्थ के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना और फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और उचित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

3. डायबिटीज नियंत्रण

हृदयरोग और डायबिटीज में सीधा संबंध है। डॉ. त्रेहन ने कहा कि दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है जिन लोगों के परिवार में डायबिटीज है। यही कारण है कि अगर आपके परिवार में कोई डायबिटीज से पीड़ित है, तो समय-समय पर अपनी शुगर लेवल की जांच करवाना अनिवार्य है। साथ ही, डायबिटीज और दिल की बीमारी एक साथ होने पर दिल की बीमारी का खतरा चार गुना बढ़ सकता है।

4. नियमित रूप से व्यायाम करें

दिल को हेल्दी रखने के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत ज़्यादा महत्वपूर्ण है। डॉ. त्रेहन ने कहा कि दिल को मजबूत बनाने के लिए सरल और प्रभावी व्यायाम योग और प्राणायाम हैं। वे बताते हैं कि प्राणायाम, जैसे अनुलोम-विलोम और कपालभाति, न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपके मन पर बोझ को भी कम करते हैं। इनकी क्रियाओं से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

5. तनाव से बचें

आज की व्यस्त जिंदगी में मेंटल स्ट्रेस आम है, लेकिन यह दिल की बीमारी को बढ़ा सकता है। डॉ. त्रेहन का कहना है कि स्ट्रेस को कम करने के लिए योग, प्राणायाम और ध्यान जैसे अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इससे दिल और दिमाग दोनों शांत होते हैं।

6. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं

अगर आपको हार्ट डिजीज का कोई भी खतरा हो, तो 25 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से हार्ट चेकअप करवाना चाहिए. इससे आपको अपने दिल की सेहत के बारे में जानकारी मिलती रहेगी और समय रहते किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकेगा. डॉ. त्रेहन का मानना है कि लाइफ स्टाइल में छोटे बदलाव करके हम हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button