12 नवंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को मंगल का सिंह राशि में गोचर, सुकर्मा योग-ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग, नोट करें पूजा मुहूर्त और राहुकाल टाइम

12 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। कल तृतीया तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। कल पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही कल 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल रात 8 बजकर 16 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर रहे है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
12 नवंबर 2026 का पंचांग
- शुक्ल पक्ष पक्ष की तृतीया तिथि – 12 नवंबर को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
- सुकर्मा योग – 12 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक
- ज्येष्ठा नक्षत्र – 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक
- 12 नवंबर विशेष- मंगल का सिंह राशि में गोचर
12 नवंबर 2026 शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:56 ए एम से 05:48 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:22 ए एम से 06:41 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
- विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:29 पी एम से 05:55 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 05:29 पी एम से 06:48 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:47 तक
- मुंबई- दोपहर 01:47 से दोपहर 03:12 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 01:27 से दोपहर 02:47 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:34 तक
- भोपाल- दोपहर 01:27 से दोपहर 02:50 तक
- कोलकाता- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:07 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:10 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:20 से दोपहर 02:46 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:41 बजे
- सूर्यास्त- शाम 05:29 बजे
कल के दिन की विशेष बात
कल रात 8 बजकर 16 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर रहे है और 10 जनवरी 2027 की शाम 6 बजकर 26 मिनट तक सिंह राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है, वहीं जन्मपत्रिका में मंगल अच्छी स्थिति में न होने पर समाज के विरूद्ध कामों के लिये प्रेरित करता है। मंगल वैसे तो सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है, लेकिन बुरे के साथ यह बुरा है। शरीर में नाभि के आस-पास का क्षेत्र मंगल का क्षेत्र माना जाता है।



