- धनतेरस के दिन सौभाग्य व स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के जीवन-दर्शन का प्रतीक: प्रधानमंत्री
- यह दीपावली ऐतिहासिक, 500 वर्ष बाद ऐसा अवसर आया, जब अयोध्या में श्रीरामलला की जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जगमगाएंगे
- यह ऐसी दीपावली होगी जब हमारे भगवान श्रीराम एक बार फिर अपने घर आए, इस बार यह प्रतीक्षा 14 वर्ष बाद नहीं, बल्कि 500 वर्ष बाद पूरी हो रही
- देश के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगांे के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ की शुरूआत की जा रही
- आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से देशवासियों को हजारों करोड़ रु0 की योजनाओं का सौगात मिल रही: मुख्यमंत्री
- आधुनिक सुविधा से युक्त 100 बेडेड ई0एस0आई0सी0 हॉस्पिटल का निर्माण 150 करोड़ रु0 की लागत से होगा
- स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा व रोगी के रोग का शमन करना आयुर्वेद का प्रयोजन
- उ0प्र0 में स्वास्थ्य के प्रत्येक क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला
- उ0प्र0 आयुष्मान भारत योजना का सर्वाधिक लाभ प्रदान करने वाला राज्य
CM Yogi Adityanath: राज्य सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों की निःशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए सभी मण्डलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए
अयोध्या में निर्मित भव्य मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद 30 अक्टूबर को अयोध्या धाम का पहला दीपोत्सव आयोजित होने जा रहा
गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने जा रहा, एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी महज छह से सात घंटे में पूरी होगी, महाकुम्भ प्रयागराज-2025 में पश्चिमी उ0प्र0 के लोगों को त्रिवेणी संगम में स्नान का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा
ओ0डी0ओ0पी0 के क्षेत्र में मेरठ को स्पोर्ट्स गुड्स का हब बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज नवम् आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जनपद मेरठ स्थित मार्शल पिच कंकरखेड़ा में निर्मित किए जाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई0एस0आई0सी0) अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद मेरठ से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दी। अयोध्या धाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बहुत दीपावली देखी हैं, लेकिन यह दीपावली ऐतिहासिक है। 500 वर्ष बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में श्रीरामलला की जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जगमगाएंगे। यह उत्सव अभूतपूर्व होगा। इस साल की दीपावली पर भगवान राम एक बार फिर अपने निवास स्थान पर लौट आए हैं। इस बार यह प्रतीक्षा 14 वर्ष बाद नहीं, बल्कि 500 वर्ष बाद पूरी हो रही है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य व स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के जीवन-दर्शन का प्रतीक है। ऋषियों ने कहा है कि आरोग्यम परमं भाग्यं यानी आरोग्य ही परम भाग्य व परमधन है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगांे के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ की शुरूआत की जा रही है, जिसमें सभी वर्ग के बुजुर्ग लाभान्वित होंगे। मिशन इन्द्र धनुष योजना महिलाओ व बच्चो को गंभीर बीमारियो की चपेट में आने से बचा रही है। देश में 2 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गये है, जहां जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नवम् आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से वर्चुअली शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से देशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का सौगात मिल रही है। उन्होंने ई0एस0आई0सी0 हॉस्पिटल के शिलान्यास, आयुष्मान भारत की सुविधा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रारम्भ होने, प्रदेश में सी0डी0आर0आई0 और एम्स गोरखपुर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की परियोजना के साथ ही देश में विभिन्न चिकित्सा संस्थान प्रारम्भ करने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आयुर्वेद में स्वास्थ्य की परिभाषा कही गई है ‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं । आतुरस्य विकार प्रशमनं च ।।’ यानी स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा व रोगी के रोग का शमन करना आयुर्वेद का प्रयोजन है। आयुर्वेद के जनक की स्मृति में आज आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। नवम् आयुर्वेद दिवस की थीम है ’वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार’।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के प्रत्येक क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है। सन् 1947 से 2017 तक प्रदेश में मात्र 17 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज प्रदेश के 64 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं या बन रहे हैं। 11 जनपदों के लिए नई नीति का निर्धारण किया गया है। इसके अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर बढ़ रहा है। आज प्रदेश में
एम्स हैं। राज्य सरकार द्वारा एम्स नई दिल्ली से आग्रह किया गया है कि भूमि हम देंगे, गाजियाबाद में सेटेलाइट सेंटर बना दीजिए, जिससे दिल्ली एम्स की सुविधा का लाभ हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहरवासियों को प्राप्त हो सके। इसके लिए सहमति बन
रही है। यह कार्यक्रम शीघ्र आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत योजना का सर्वाधिक लाभ प्रदान करने वाला राज्य है। प्रदेश में 5.14 करोड़ से अधिक नागरिक आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। श्रमिकों के लिए भी सुविधा बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से राज्य सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों की निःशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए सभी मण्डलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए हैं। यह शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन की दिशा में उठाया गया कदम है, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क अध्ययन, रहने, शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास के बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। निर्माण श्रमिकों के बच्चों की निःशुल्क शादी हो सके, इसके लिए सामूहिक विवाह योजना और 75,000 रुपये की राशि बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण श्रमिकों के बच्चे यदि उच्च अध्ययन के लिए जाते हैं तो अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी आगे बढ़ाई जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मंत्र ’सबका साथ-सबका विकास’ के अनुरूप समाज के प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। देश में सर्वाधिक 56 लाख आवास देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 2.62 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है। राज्य सरकार दीपावली व होली में मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। दुनिया जब कोरोना के सामने पस्त थी, तब डबल इंजन सरकार निर्माण श्रमिकों को भत्ता दे रही थी। पिछले साढ़े चार वर्ष से देश में 80 करोड़ जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के 15 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभरा है। सात वर्ष पहले दिल्ली-मेरठ की दूरी साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी होती थी। आज दिल्ली व मेरठ के बीच 12-लेन का एक्सप्रेस-वे बन चुका है। अब यह दूरी महज 45 मिनट में तय होती है। मेरठ व दिल्ली को रैपिड रेल जोड़ चुकी है, इससे मात्र 40 मिनट में दिल्ली की दूरी तय होती है। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने जा रहा है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी महज छह से सात घंटे में पूरी होगी। महाकुम्भ प्रयागराज-2025 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को त्रिवेणी संगम में स्नान का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 के क्षेत्र में मेरठ को स्पोर्ट्स गुड्स का हब बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मेरठ स्पोर्ट्स आइटम में न केवल देश, बल्कि दुनिया की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय जनपद मेरठ में बन रहा है। जब यह विश्वविद्यालय तैयार होगा तो ओलम्पिक में मेडल के लिए यहां से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। यह विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय सुविधा के साथ नए खिलाड़ियों को तलाशने व तराशने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षा के बड़े हब के रूप में भी मेऱठ के अंदर नए विश्वविद्यालय और तकनीकी केन्द्र स्थापित हो रहे हैं। आज वे मेरठ की एयरस्ट्रिप पर ही उतरे और मात्र 15 मिनट में कंकरखेडा पहुंच गए। मेरठ में काफी सम्भावनाएं हैं। जेवर में देश का सबसे बड़ा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। यहां से कुछ ही मिनट की दूरी पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ट्वाय सिटी, फिल्म सिटी, अपरैल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण होने जा रहा है। युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सभी कार्य मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में होते दिखेंगे। यहां के विकास की कड़ी को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए मेरठ में श्रम विभाग के माध्यम से बीमित कामगारों के लिए
आधुनिक सुविधा से युक्त 100 बेडेड ई0एस0आई0सी0 हॉस्पिटल का निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से होगा। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से इस शिलान्यास होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने सभी को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, गोवर्धन पूजा की शुभकामना दीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद 30 अक्टूबर को अयोध्या धाम का पहला दीपोत्सव आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि अयोध्या के दीप के साथ भगवान राम के आगमन पर सभी के घरों में दीप जलने चाहिए। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर, जलशक्ति राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
source: https://information.up.gov.in/hi
Related Articles
-
छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
-
हेड कांस्टेबल और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली
-
नदी की सफाई के 8 महीने बाद भी बिट्टू तबाही की चुनौती जारी है
-
‘भाई मेरा IPS…जीजा SP’, अवंतिका एक्सप्रेस में बेटिकट दंपती का हंगामा, TTE को धमकी देकर दिखाई रसूख की धौंस
-
‘लड़कियां देवी और काली बनें, न कि बुर्का वाली’; दमोह में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ दिया संदेश
-
सड़क से संसद नहीं चल सकती, न कानून बन सकता है, जमुई सांसद अरुण भारती ने विपक्ष को दिया साफ संदेश
-
दरभंगा के मनीगाछी में सड़क हादसे में घायल पेंटर की डीएमसीएच में मौत, ईरिक्शा चालक फरार
-
8 घंटे से अधिक ड्यूटी पर मिले ओवरटाइम का पैसा, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने की सैलरी में 3 भत्ते जोड़ने की मांग
-
एक गांव, दो घर और 12 अर्थियां… वैशाली नाव हादसे में किसी ने बेटियां तो किसी ने बेटे खोए
-
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से पत्रकार को बचाने के अपने आदेश को ‘पूर्ण’ बनाया
-
नेपाल सीमा के पास यूपी में कोडीन आधारित कफ सिरप की 1,275 बोतलें जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
-
वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
गाजियाबाद में रोहतांग दर्रे के पास पहाड़ी से गिरने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत
-
धान खरीदी में देरी, धीमी गति से उठाई जाने को लेकर यमुनानगर के किसानों ने 5 स्थानों पर किया धरना
-
बेटी की घर वापसी पर टूटी फूटी एशियन गेम्स की निशानेबाज नीरू ढांडा की मां ने कहा, ‘तुम मेरा गौरव हो’
-
गुरुग्राम: सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ कॉलोनियों में प्रवर्तन अभियान पर लगाई रोक
-
पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 2026-27 सत्र से 70 सीटों के साथ 14 पीजी पाठ्यक्रम शुरू करेगा
-
राहुल ने पीएम मोदी से कहा, ‘प्रदर्शन कर रहे छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं’
-
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल भेजा गया
-
युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर की ओर किया मार्च, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर जोर दिया
-
एयर इंडिया के फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया
-
राहुल गांधी के घर पर हमले के दावों को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया
-
दिल्ली में सीईसी विरोधी प्रदर्शनों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य हड़बड़ा गया
-
ड्रग्स से लेकर ‘नैतिकता’ से लेकर पुलिसिंग तक, बंदूक पंजाब का डिफ़ॉल्ट जवाब बन गया
-
वारिस पंजाब डे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हिरासत में लिया गया, जो झोटा के परिवार से मिलने के लिए मानसा जा रहे थे
-
कोटकपुरा में सिख संगठनों ने मनाया ‘लोहंत दिवस’, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवान को ‘शर्म पत्र’ सौंपा
-
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी तनाव
-
महीनों के ठहराव के बाद, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में केवल 3 महीने में 9,283 मामलों की गिरावट आई
-
पंजाब में इन्फ्लुएंसर मद संधू की हत्या का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
-
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता के पिता ने प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘समिति के बिना पुलिस और सरकार से बात नहीं करूंगा’
-
पंजाब में 4 नए टोल प्लाजा: मचली कलां-भट्टमाजरा खंड पर एक तरफ से 55 रुपये का भुगतान करें, 80 रुपये वापस करें
-
पंजाब में ड्रग विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
मानसा कांड: गुस्साई भीड़ ने जोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान में तोड़ी तोड़फोड़, आग लगाई आग
-
मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से 2047 तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के निर्माण का संकल्प लिया
-
दिल दहला देने वाला वीडियो: बीमार बच्चे के इलाज का खर्च नहीं उठाने पर एमपी की मां को सरकारी अस्पताल के फर्श पर पोछा लगाने के लिए मजबूर किया गया
-
छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोटक फेंकने के दौरान विस्फोट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल
-
छत्तीसगढ़ की अदालत ने 2024 में पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा सुनाई
-
मधेपुरा में ऑनर किलिंग: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाया, छोटी बहन ने खोला राज
-
पटना को बाईपास कर चलेंगी मालगाड़ियां, नेउरा-जटडुमरी नई रेललाइन को मिली मंजूरी, होंगे ये फायदे
-
’15 साल के बच्चे पानी पिलाने के लिए नहीं होते’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर गौतम गंभीर पर बरसे कोच
-
भागलपुर में चलती ट्रेन से मोबाइल चुरा रहा था युवक, यात्रियों ने पकड़कर खिड़की से लटकाया
-
लखनऊ के शिवा शर्मा केस नया खुलासा! एक तरफ ऋषभ राय के रंगदारी का ऑडियो, दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे की तलाश… नेपाल बॉर्डर तक क्यों पहुंची पुलिस?
-
न्यूजीलैंड से उड़ान भरने के बाद यूपी के 22 वर्षीय युवक ने 30 वर्षीय सौतेले पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी
-
यूपी के अमेठी में शादी के घर में फांसी पर लटकी नवविवाहिता का शव मां ने लगाया हत्या का आरोप
-
पंजाब, हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
हरियाणा के अंबाला में नवरात्रि के तीसरे दिन देवी काली की मूर्ति को 300 किलो दूध से ‘नहला’ गया
-
गुरुग्राम में 35.43 लाख रुपये मूल्य के 242 चालान के साथ ट्रक जब्त
-
हरियाणा के मेडिकल रिइंबर्समेंट पर हाईकोर्ट ने खारिज किए दावे खारिज करते हुए कहा- 3,000 रुपये की पेंशन माता-पिता को अयोग्य नहीं ठहरा सकती
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले से जुड़े 94 करोड़ रुपये के मामले में सीबीआई की जांच के दायरे में 4 गिरफ्तार
-
नूंह में निर्माणाधीन रेल कॉरिडोर सुरंग में छह दिनों में दूसरी गुफा
-
जंतर-मंतर के पास सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में दीपके ने कहा, ‘प्रतिरोध को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते’
-
सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर 2 एफआईआर दर्ज जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं
-
दिल्ली में लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का स्थल जंतर-मंतर खामोश
-
दिल्ली के नाइट क्लब में बीयर गिराने पर बाउंसरों की पिटाई से ड्राइवर की मौत
-
निर्भया से लेकर सीजेपी तक पहलवानों का विरोध: जंतर-मंतर पर एक युग का अंत
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
-
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
-
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
-
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
-
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
-
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
-
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
-
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा
-
पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह के लिए राजा वारिंग की अवज्ञा ने एक नई चुनौती पेश की
-
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, विकास मित्र भरवाएंगे फॉर्म; पोर्टल पर होंगे अपलोड
-
मुजफ्फरपुर के सादपुरा में आरओबी बनने का रास्ता साफ, जाम में फंसने की परेशानी से मिलेगी राहत
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
-
पटना हाई कोर्ट में अनोखा मामला: मुवक्किल से परेशान हुए वकील, तब जज ने VC से सीधे जेल से जुड़कर सुलझाया पेंच
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी की इस तारीख से शुरू, जारी हुई डेटशीट
-
खिलाड़ियों के लिए आई सरकारी नौकरी, CRPF ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर शुरू की आवेदन प्रक्रिया
-
‘दो टके…’ अजय राय से विवाद के बाद अब ममता चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
-
अखिलेश यादव ने बता दिया कब तक जारी रहेगा आंदोलन? यूपी से दिल्ली तक गरमाई सियासत!
-
हरियाणा में ड्रग के 71 गिरोह के गिरोह शामिल हैं। डार्क वेब, क्रिप्टो स्कैनर के तहत
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
नूंह में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग फिर से गिरी, स्कूल और घरों को नुकसान
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
पंचकूला में 5,643 एसआईआर मामले लंबित, 28 अक्टूबर बैकलॉग निपटाने की समय सीमा तय
-
निर्भया से नीट तक विवाद: जंतर-मंतर की असहमति की विरासत को देखते हुए
-
जंतर-मंतर अधिसूचना रद्द होने पर सीजेपी ने साधा निशाना
-
जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया रामलीला मैदान 3 नए नामित स्थलों में शामिल
-
दिल्ली पुलिस ने ‘अफवाह’ फैलाने के लिए 300 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए
-
शहर में जबरन वसूली के आरोप में 2 मलेरकोटला के नाबालिग गिरफ्तार पाकिस्तान से जुड़ा संबंध उभरा
-
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मांगा हिट-एंड-रन मामलों का डेटा
-
बारिश के बाद चंडीगढ़ में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आईएमडी ने तूफान की चेतावनी बरकरार रखी
-
अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से पंजाब, हरियाणा में महिलाओं को बार नेतृत्व में लाया गया
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान का नेतृत्व करेंगे
-
चुनाव आयोग ने लुधियाना पूर्व की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल से किया इनकार, कहा- दावा गलत
-
अकाल तख्त ने सियासपुरा पर लगाया जातीय भेदभाव का आरोप, आप के 15 विधायकों और विधानसभा प्रभारियों को तलब किया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ओएसडी घुम्मन की सीबीआई के खिलाफ अवमानना की याचिका खारिज
-
ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा को 19 अक्टूबर को समन जारी किया
-
पंजाब में मतदाता सूची में 6.3 फीसदी की कमी आई है। फाइनल रोल पर 2.01 करोड़
-
दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
पिता मजदूर, बेटे ने Candy Crush में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; बिहार के लाल को International Book of Records ने दिया सम्मान
-
बरौनी ट्रेन में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, भागलपुर में 7 बदमाश गिरफ्तार, फरार सरगना की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
-
दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की