DLF Q1 Results: देश की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी DLF ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. निवेशकों और बाजार के लिए ये आंकड़े थोड़ा चौंकाने वाले हैं. एक तरफ जहां कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) सालाना आधार पर 4.1 फीसदी बढ़कर 793.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी की कुल कमाई (Revenue) में 52.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. रेवेन्यू घटकर 1,280.3 करोड़ रुपये रह गया है, जो ठीक एक साल पहले इसी तिमाही में 2,716.7 करोड़ रुपये था. सोमवार को नतीजों के बाद DLF का शेयर 0.62% की मामूली बढ़त के साथ 663 रुपये पर बंद हुआ.
मुनाफे में उछाल लेकिन रेवेन्यू ने किया निराश
किसी भी कंपनी की सेहत का अंदाजा उसके रेवेन्यू और मुनाफे से लगाया जाता है. DLF ने मुनाफे के मोर्चे पर तो खुद को साबित किया है, लेकिन कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन इस बार काफी कमजोर रहा. जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा (EBITDA) 58.7 फीसदी की तेज गिरावट के साथ 150.3 करोड़ रुपये पर आ गया. पिछले साल यह 364.2 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही मार्जिन भी 13.4 फीसदी से गिरकर 11.7 फीसदी रह गया. हालांकि, इन चुनौतियों के बीच भी कंपनी अपना ग्रॉस मार्जिन 51 फीसदी पर बनाए रखने में सफल रही है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कंपनी ने इस दौरान 1,317 करोड़ रुपये का शानदार ऑपरेटिंग कैश फ्लो जनरेट किया, जिससे DLF की कुल नेट कैश पोजिशन अब 15,200 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर पहुंच गई है.
प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में देरी से बिगड़ा खेल
बिक्री के मोर्चे पर निवेशकों को इस बार थोड़ी निराशा हाथ लगी है. जून तिमाही में DLF की नई सेल्स बुकिंग महज 657 करोड़ रुपये रही. इस सुस्ती के पीछे सबसे बड़ी वजह नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में होने वाली देरी है. कंपनी प्रबंधन का साफ कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को जरूरी सरकारी मंजूरियां मिलने में वक्त लग रहा है, जिसका सीधा असर सेल्स बुकिंग के आंकड़ों पर पड़ा है. हालांकि, मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि ये मंजूरियां जल्द मिलेंगी. ग्राहकों की मजबूत मांग, कंपनी की ब्रांड वैल्यू और पाइपलाइन में मौजूद नए प्रोजेक्ट्स के दम पर DLF अपने भविष्य के ग्रोथ टारगेट हासिल करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है.
रेंटल बिजनेस साबित हो रहा मास्टरस्ट्रोक
DLF सिर्फ घर ही नहीं बनाती, बल्कि कमर्शियल और रेंटल स्पेस में भी इसका बड़ा दबदबा है. मौजूदा समय में कंपनी का करीब 5 करोड़ वर्ग फुट का रेंटल पोर्टफोलियो है, जिसमें 95% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी है. यानी कंपनी की लगभग सभी जगहें किराए पर चढ़ी हुई हैं. यह सेगमेंट कंपनी को लगातार एक सुरक्षित और मजबूत कैश फ्लो दे रहा है. चालू वित्त वर्ष में कंपनी रिटेल सेक्टर में अपने पंख और फैलाने जा रही है. नई दिल्ली में ‘DLF Midtown Plaza’, गुरुग्राम में ‘DLF Summit Plaza’ और गोवा में ‘DLF Promenade’ जैसे तीन बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू होने वाले हैं, जो करीब 15 लाख वर्ग फुट एरिया कवर करेंगे.
DCCDL का रेवेन्यू 1,917 करोड़ रुपये
मूल कंपनी के साथ-साथ इसकी सहयोगी कंपनी DLF Cyber City Developers Limited (DCCDL) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. जून तिमाही में DCCDL का रेवेन्यू 1,917 करोड़ रुपये रहा. इसका एबिटडा 9 फीसदी बढ़कर 1,474 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी के शानदार उछाल के साथ 717 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी प्रबंधन का विजन बिल्कुल साफ है. भारी-भरकम लैंड बैंक, नए प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार और मजबूत बैलेंस शीट के सहारे DLF रियल एस्टेट सेक्टर में जारी मौजूदा बूम का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है. आम निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी के अटके हुए प्रोजेक्ट्स को कब तक मंजूरी मिलती है.
Related Articles
-
मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर ने अपने भव्य 13वें दीक्षांत समारोह का पहला दिन मनाया दो दिवसीय समारोह में 4,100 से अधिक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई
-
आदित्य बिड़ला समूह उत्तर प्रदेश में और निवेश की योजना बना रहा है: कुमार मंगलम बिड़ला
-
भारत में महिलाओं का कार्यबल दोगुना हो गया है, लेकिन सबसे अधिक लाभ कम या अवैतनिक काम से मिलता है: आईसीआरआईईआर रिपोर्ट
-
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग ने 56.1% पैट वृद्धि के साथ मजबूत Q2 FY27 परफॉर्मेंस पोस्ट की; नया सीसीएल संयंत्र 75 प्रतिशत की दर से पूरा होने के करीब है
-
ICFAI बिजनेस स्कूल ने MBA/PGPM प्रवेश के लिए IBSAT 2026 स्लॉट बुकिंग और लचीला दिसंबर टेस्ट शेड्यूल खोला
-
मृदा स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए वरदान डीएपी के एक आशाजनक प्रकृति-आधारित विकल्प के रूप में उभरा है
-
राहुल गांधी ने आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों का किया समर्थन, मोदी सरकार पर सार्वजनिक संस्थान बेचने का आरोप लगाया
-
आपका अगला सर्वश्रेष्ठ विक्रेता एआई हो सकता है: निर्देशित खरीदारी ऑनलाइन कितनी तेजी से ला रहा है
-
फेलिक्स प्लाजा इस दिवाली उत्सव की सजावट, आभूषण के अनुभव और भोजन को एक साथ लाता है
-
कोच्चि स्टार्टअप मेनूथेयर ने एक एआई एजेंट ज़ाओ लॉन्च किया, जो रेस्तरां मालिकों को केवल चैट करके शून्य-कमीशन ऑनलाइन ऑर्डर करने और चलाने की सुविधा देता है
-
सेंसेक्स 905 अंक चढ़ा, बैंकिंग, एफएमसीजी शेयरों में भारी लिवाली से निफ्टी 22,900 के पार
-
भारत को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विनिर्माण राष्ट्र के रूप में उभरना चाहिए: पीयूष गोयल
-
जियो प्लेटफॉर्म्स शेयर शेयर शेयर 1,358 रुपये बीएसई, एनएसई पर इश्यू प्राइस से 21.36 फीसदी ज्यादा
-
जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए ग्रैंड डेब्यू: शेयर लगभग 27% ऊपर समाप्त हुए; 2 सबसे मूल्यवान भारतीय फर्म बनी
-
सीतारमण ने टाटा के बयान को लेकर राहुल गांधी पर लगाई निशाना, मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की
-
मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों के रूप में जियोलिस्टिंग में कदम रखा, रिकॉर्ड आईपीओ के बाद
-
रिलायंस, आईटी शेयरों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से सेंसेक्स 353 अंक टूटा
-
भारत को रूसी तेल आयात कम करने के लिए अमेरिका के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा: हरदीप पुरी
-
आने वाले वर्षों में चीन, आसियान का प्रमुख निर्यातक बनने के लिए तैयार: गोयल
-
कार्यस्थल अनुपालन उल्लंघनों में श्रम कानूनों की हिस्सेदारी 66% है: रिपोर्ट
-
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत को रुपये को सपोर्ट करने के लिए रिजर्व का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।
-
एक्सिस मैक्स लाइफ को महिलाओं के लिए भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों 2026 में शामिल किया गया
-
सैमसंग के Exynos 2700 ने क्वालकॉम की फ्लैगशिप चिप को लगभग 20 पीसी से बेहतर प्रदर्शन किया
-
वैश्विक मैक्रो हेडविंड और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव से कमोडिटी बाजार को बढ़ावा मिलेगा: कोटक नियो
-
भारत की नजर 2047 तक शीर्ष 5 जहाज निर्माण देशों पर है, दक्षिण कोरिया के साथ मजबूत संबंध चाहते हैं
-
HUFT का विंटर ’26 संग्रह उन क्षणों के लिए बनाया गया है जो गले लगाने जैसा महसूस करते हैं
-
शहरों को राज्यों की राजधानियों से शासित नहीं किया जा सकता, स्थानीय सरकारों को सशक्त बनाने की जरूरत है: नीति आयोग के राजीव गौबा
-
बीआईआरसी 2026 से अनुमानित 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार होगा, वैश्विक खरीदारों की मजबूत रुचि: आईआरईएफ अध्यक्ष
-
सीसीपीए ने भ्रामक वॉकी-टॉकी विज्ञापनों पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
-
86% साइबर सुरक्षा नेताओं को डर है कि एआई एजेंट सुरक्षा उपायों से आगे निकल जाएंगे: रुब्रिक
-
रोजगार सर्वेक्षण में गिग वर्कर्स, अवैतनिक घरेलू नौकरियों को शामिल करने पर विचार कर रहा है भारत
-
2030 तक वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग का विस्तार होगा, लाभप्रदता एक चुनौती बनी हुई है: मॉर्गन स्टेनली
-
आरबीआई ने रुपये के लिए किसी भी कीमत या स्तर को लक्षित नहीं किया है: गवर्नर संजय मल्होत्रा
-
2027 में वैश्विक लग्जरी सामान उद्योग में सुधार की तैयार, अमेरिका उज्ज्वल स्थान पर बना रहेगा: गोल्डमैन सैक्स
-
2014 के बाद से निजी पूंजीगत व्यय पाइपलाइन में चार गुना वृद्धि हुई है, लेकिन क्षेत्रीय संकेंद्रण के बीच ऋण जोखिम बढ़ गया है: रिपोर्ट
-
चावल निर्यातकों को भुगतान सुरक्षित करने के लिए खरीदार सत्यापन, दस्तावेज़ीकरण को मजबूत करने की सलाह दी गई
-
भारत वित्त वर्ष 2030 तक 220 अरब डॉलर के स्वच्छ ऊर्जा निवेश के अवसर देखता है: एमएनआरई
-
जियो के आईपीओ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशन पाने वाला पहला देश बना
-
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने रिकॉर्ड तोड़ा, 1 करोड़ से अधिक आवेदन करने वाला वैश्विक स्तर पर पहला सार्वजनिक ऑफर बन गया
-
आपूर्ति की कमी के बीच एप्पल ने आईफोन डुओ के ऑर्डर को प्रति ग्राहक 2 की दर से तय किया
-
जियो IPO: रिटेल कोटा 2 दिन 2 घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब किया गया
-
भारतीय डाक ने लगातार 2 तिमाहियों में पहली बार 4,000 करोड़ रुपये का तिमाही राजस्व आंकड़ा पार किया
-
छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए जीएसटी पंजीकरण 1 नवंबर से शुरू होगा
-
एचडीएफसी बैंक की जांच में पता चला है कि 2 उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बाहरी पक्षों को गोपनीय जानकारी साझा की: सूत्र
-
बैंकिंग, वित्तीय शेयरों के बेंचमार्क पर भारी पड़ने के कारण बाजार की शुरुआती तेजी
-
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीओ से 100 अरब डॉलर का बढ़ सकता है भारत का एआई बाजार
-
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब किया गया, मेगा-इश्यू में सबसे तेज
-
भारत की ऑटो टेक कंपनियों ने 2026 में अब तक 1.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल की: रिपोर्ट
-
‘द प्रॉम्प्ट वॉर – राइज ऑफ महावीर’ | जहां पौराणिक कथाएं भविष्य की तकनीक से मिलती हैं
-
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के दौरे पर बोले रुबियो, ‘उनसे बात करने के लिए दुनिया की हर तरह की समझ है’
-
प्रॉपशेल ने ईटी Now.in रियल्टी कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में “प्लॉटेड डेवलपर ऑफ द ईयर 2026” जीता
-
हैदराबाद एयरपोर्ट का एक्स अकाउंट हैक, जल्दी रिकवर
-
जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के दौरान एंकर निवेशकों से करीब 25 अरब डॉलर की बोली लगाई
-
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से शुरू होगा। 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य
-
सितंबर में भारत की बिजली की मांग 11 फीसदी बढ़ी, कोयले का स्टॉक 60 फीसदी गिरा
-
वैश्विक स्तर पर दिक्कतों के बीच एफपीआई ने अक्टूबर में अब तक शेयरों से 52,100 करोड़ रुपये की निकासी की
-
भारत ने 2026-27 में इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस, सिरप पर रोक लगाई
-
नौकरी बदलने के पीछे खराब प्रबंधन, कार्यस्थल संस्कृति प्रमुख कारण: रिपोर्ट
-
शीर्ष 10 में से नौ मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 3.65 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि टीसीएस चमकता है
-
ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज ने अपनी अब तक की सबसे मजबूत तिमाही प्रदान की; कुल राजस्व 22.2% तक और EBITDA 33.7% YoY तक; FY27 आउटलुक बढ़ाता है
-
धारणा व्यक्तिगत कल्याण और भलाई के लिए एक पुनर्कल्पित दृष्टिकोण पेश करती है
-
बेबीऑर्गेनो 2.0: आयुर्वेद ब्रांड ने भारत के नए जमाने के माता-पिता से बात करने के लिए अपनी पहचान को फिर से स्थापित किया
-
बढ़ती उधार लागत वैश्विक एआई विस्तार के लिए फंडिंग जोखिम का संकेत देती है: रिपोर्ट
-
हवाई किराए के मूल्य निर्धारण के नियमों को अंतिम रूप दिया गया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, दो सप्ताह में प्रकाशित किया जाएगा
-
प्रतिस्पर्धा से कभी नहीं डरते, सभी खिलाड़ियों को नियमों का पालन करना चाहिए: रिलायंस ने स्टारलिंक की प्रविष्टि का स्वागत किया
-
आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी की बिक्री मार्च 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है, जो आरबीआई की मंजूरी के अधीन है
-
आईटी कंपनियों में मजबूत लिवाली से शेयर बाजार दूसरे दिन भी बढ़त के साथ बंद
-
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया: पीयूष गोयल
-
वस्तु व्यापार घाटा कम होने से सितंबर में भारत का निर्यात 23 प्रतिशत बढ़ा
-
जियो आईपीओ: अंबानी के बच्चों की नजर भारत की डिजिटल पाई का बड़ा हिस्सा
-
सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी करीब 3 सप्ताह के उच्च स्तर पर
-
खाद्य ईंधन, विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंची
-
राजनीतिक बदलावों के बावजूद भारत-अमेरिका संबंध ‘बहुत मजबूत’, सुधरेंगे : पीयूष गोयल
-
मंत्रिमंडल ने आईडीबीआई बैंक के लिए फेयरफैक्स की 52,878 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दी। भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई
-
विश्व बैंक समूह ने भारत के विकास के लिए 4 वर्षों में 36 बिलियन अमरीकी डालर, एमएसएमई के लिए 9.6 बिलियन अमरीकी डालर जुटाए
-
बजट पर विचार-विमर्श के दौरान लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने का चाहेगा केंद्र सरकार: सीतारमण
-
सितंबर 2026 भविष्य निधि योगदान: समय सीमा बढ़ाई गई, नियोक्ता 31 अक्टूबर तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं
-
डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों को कड़ा करने के बाद रुपया 1 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा
-
एलटीसीजी टैक्स पर चर्चा करने की इच्छुक सरकार ने कहा, सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक उछला, कहा- सरकार
-
यूपीआई शुल्क विवाद: सरकार ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर 0.4 फीसदी एमडीआर टाला दिवाली के बाद तक
-
भारत का सजावटी मछली उद्योग 3,000 करोड़ रुपये का है, निर्यात 16.94 करोड़ रुपये पर मामूली बना हुआ है
-
सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
-
24,000 करोड़ रुपये की त्योहारी बिक्री के बाद ऑनलाइन-ऑफलाइन मूल्य असमानता को बढ़ाया व्यापार संगठन
-
तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी कोषों की निकासी से शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 548 अंक टूटा
-
रेजोनेंस जूनियर कॉलेजों ने 2026 में 35 परिसरों में 4,377 मेरिट सीटों का जश्न मनाया
-
कृषि एआई, 5जी ऑटोमेशन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का समापन हुआ
-
जीएसटी परिषद ने करदाता-अनुकूल सुधारों का अनावरण किया: गिरफ्तारी से राहत, तेजी से रिफंड और आसान अनुपालन
-
आरबीआई ने रुपये में गिरावट को कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों के लिए समर्पित डॉलर सुविधा शुरू की
-
टीसीएस ने कहा, अमेरिका में ग्रीन कार्ड की कार्रवाई से कार्यबल की रणनीति पर असर नहीं पड़ेगा 15,000 और लोगों को नियुक्त करने के लिए
-
ईरान के तेल व्यापार को लेकर मुंबई की 2 कंपनियां और 5 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है
-
सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की गिरावट के बाद 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच आईटी शेयरों में तेजी
-
सीतारमण ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की
-
विकासशील देशों को स्थानीय स्तर पर एआई को अपनाना चाहिए, खरोंच से निर्मित महंगी प्रणालियों से बचना चाहिए: विश्व बैंक
-
गुड़गांव “प्राप्य विलासिता” के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है
-
क्रॉम्पटन ने इंस्टानरिश प्रो मल्टी पर्पस केटल लॉन्च की, जिससे रोजमर्रा के खाना पकाने में अधिक लचीलापन आएगा
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, आरबीआई के और सख्ती के संकेत
-
रेपो रेट में बढ़ोतरी से एनसीआर में घरों की बिक्री पर पड़ सकती है असर
-
भारत, ब्रिटेन ने सीमा पार निवेश, गिफ्ट आईएफएससी लिस्टिंग की संभावना तलाश की
-
Meta ने 2026 की पहली छमाही में 5.3 मिलियन बाल शोषण सामग्री पर कार्रवाई की; विज्ञापनों की जांच के लिए नए एआई टूल रोल आउट किए
-
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की और ईएमआई में होगी बढ़ोतरी