नौकरी बदलने के पीछे खराब प्रबंधन, कार्यस्थल संस्कृति प्रमुख कारण: रिपोर्ट

करियर के निर्णय केवल वेतन से प्रेरित नहीं होते हैं; एक रिपोर्ट में रविवार को कहा गया है कि नौकरी में बदलाव पर विचार करने वाले कर्मचारियों के लिए खराब प्रबंधन या कार्यस्थल संस्कृति जैसे कारक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एंड-टू-एंड वर्कफोर्स स्टाफिंग और एचआर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर जीनियस एचआरटी लिमिटेड की सितंबर 2026 की रिपोर्ट से पता चला है कि 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने नौकरी में बदलाव पर विचार करने के लिए खराब प्रबंधन या कार्यस्थल संस्कृति को एक प्रमुख कारण बताया, जबकि 30 प्रतिशत ने बाजार की उम्मीदों से कम मुआवजे की ओर इशारा किया।

जीनियस एचआरटीटेक की रिपोर्ट एक से 30 सितंबर के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), विनिर्माण, दूरसंचार, खुदरा, वित्त और बीएफएसआई, एफएमसीजी और इंजीनियरिंग समेत अन्य क्षेत्रों में 1,255 कर्मचारियों से मिली जानकारी पर आधारित है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में पाया गया कि 39 प्रतिशत उत्तरदाताओं को अपने वर्तमान नियोक्ता के साथ रहने की अधिक संभावना होगी यदि उन्हें बेहतर प्रबंधन, एक स्वस्थ कार्यस्थल संस्कृति या अधिक लचीलापन प्रदान किया जाए।

↑
Exit mobile version