Gayatri Jayanti 2025 Date: गायत्री जयंती कब मनाई जाती है? नोट करें पूजा की सही तिथि और विधि

Gayatri Jayanti 2025 Date: गायत्री जयंती हर साल जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष गायत्री जयंती कब है क्योंकि कहा जाता है कि वेद माता गायत्री का जन्म इसी दिन हुआ था।
Gayatri Jayanti 2025 Date: गायत्री जयंती मां गायत्री के सम्मान में मनाई जाती है। यह सनातन धर्म में एक प्रमुख त्योहार है। माता गायत्री को वेदों की देवी माना जाता है, और उनका गायत्री मंत्र सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। छात्रों के लिए गायत्री जयंती का दिन बहुत खास माना जाता है क्योंकि यह ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
गायत्री जयंती तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 जून को देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू होगी। वहीं, तिथि 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। गायत्री जयंती 6 जून को मनाई जाएगी, जैसा कि उल्लेख किया गया है।
गायत्री जयंती पूजा विधि
गायंत्री जयंती के दिन पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनना आवश्यक है। फिर घर के मंदिर में दीपक जलाएँ। गंगा जल से सभी देवताओं को अभिषेक करें। उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें. फिर मां को भोग अर्पित करें।
गायन मंत्र
ॐ भूर् भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
गायत्री जंयती का महत्व
हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यह मंत्र सिर्फ जाप करने से भी स्वास्थ्य में सुधार होता है।



