राज्यदिल्ली

India Strikes: AAP सांसद संजय सिंह का Operation Sindoor को लेकर बड़ा बयान, ‘जो देश आतंकवाद के खिलाफ…

India Strikes in Pakistan: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने नौ आतंकी स्थानों को ध्वस्त कर दिया। AAP नेता संजय सिंह ने इस पर कहा कि सेना की ये कार्रवाई आवश्यक थी और उनका स्वागत है।

India Strikes in Pakistan: पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया। ये कार्रवाई रात 1:44 बजे की गई। तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी स्थानों को निशाना बनाया गया और पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संजय सिंह ने कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा देश है। पाकिस्तान विश्व भर में आतंकवाद फैलाता है। लंबे समय से भारत उसका लक्ष्य रहा है। सेना की यह कार्रवाई जरूरी थी और इसका हम स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा, “पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी।” पाकिस्तान को सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। पूरा देश उनके साथ खड़ा है और हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना 140 करोड़ भारतवासियों का विश्वास और गर्व है।”

संजय सिंह ने ये अपील की

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सर्वदलीय बैठक में हमने स्पष्ट रूप से कहा था कि हम सरकार के साथ आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कार्रवाई में सहमत हैं। संजय सिंह ने यह भी अपील की कि जो भी देश आतंकवाद के खिलाफ हैं, उन्हें भारत का साथ देना चाहिए ताकि वैश्विक स्तर पर आतंक के खिलाफ एक सशक्त संदेश जाए।

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही लगातार देशवासियों सहित विपक्षी पार्टियां भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग कर रही थी.

Related Articles

Back to top button