धर्म

Bhog tips: जब आप भगवान को भोग लगाते हैं, तो इतनी देर तक भोग न रखें; जानें इससे जुड़े नियम।

क्या आपने कभी सोचा है कि हम भगवान को भोजन या नैवेद्य देने का सही तरीका क्या है और कितनी देर तक हमें भगवान के समक्ष भोग रखना चाहिए?

Bhog tips: कहते हैं कि जब घर में देवी-देवता हैं, तो उनकी पूजा-पाठ करने और भोग लगाने का विशेष महत्व है। शास्त्रों में यह तक कहा गया है कि देवी देवताओं को दिन में चार बार भोग लगाना चाहिए और जो खाना हम घर में बनाते हैं, उसे सात्विक तरीके से बनाकर भगवान को भोग स्वरूप देना चाहिए। क्या आपने कभी सोचा है कि हम भगवान को भोजन या नैवेद्य देने का सही तरीका क्या है और कितनी देर तक हमें भगवान के समक्ष भोग रखना चाहिए?

भगवान के सामने कितनी देर तक भोग रखें?

खाना खाने में आम तौर पर 5,10 या 15  मिनट लगते हैं। जब आप भगवान को भोग लगाते हैं, तो इसे तुरंत नहीं हटाना चाहिए, ना ही बहुत देर तक उनके सामने रखना चाहिए। 10 से 15 मिनट बाद भोग को उनके सामने से हटा देंना चाहिए । जैसे हम खाना खाते हैं, भगवान को भी खाना खाने में उतनी ही देर लगती है। ऐसे में भोजन को दस या पंद्रह मिनट बाद हटाकर वितरित करें। भोग बांटने का नियम कहता है कि जितने अधिक लोगों को आप भगवान का भोग देते हैं, उतना अधिक फल आपको मिलता है

 

Related Articles

Back to top button