PM Narendra Modi ने महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

PM Narendra Modi ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
PM Narendra Modi ने आज महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा:
“महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु से बेहद दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM Narendra Modi”
Deeply saddened by the loss of lives due to a road accident on the Jejuri-Morgaon road in Pune, Maharashtra. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each…
— PMO India (@PMOIndia) June 19, 2025



